एक्सप्लोरर

गर्मी में खाएं विटामिन सी से भरपूर ये फल, बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी

गर्मी में आपको विटामिन से भरपूर फलों का सेवन करना चाहिए. इसके लिए आप आम, स्ट्रॉबेरी, पाइनेप्पल जैसे फल खाने में शामिल कर सकते हैं. ये सीजनल फल हैं, जिनसे आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनती हैं.

गर्मी में इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है. ऐसे में आपको डाइट में विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए. किसी भी बीमारी से बचने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होनी चाहिए. इससे शरीर रोगों से लड़ने में सक्षम हो जाता है. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी है सही खान-पान और विटामिन सी से भरपूर भोजन. गर्मी में ऐसे कई फल आते हैं जो विटामिन सी से भरपूर होते हैं. कोरोना महामारी से बचने के लिए भी इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है. इसके लिए आप आम, अमरूद, पपीता और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों को खाने में शामिल करें. आइये जानेत हैं गर्मी में विटामिन सी से भरपूर कौन से फल आपको खाने चाहिए. 

1- आम- आम को फलों का राजा यूं ही नहीं कहा जाता है. स्वाद से भरपूर आम आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने का काम भी करता है. एक मीडियम आम से आपको करीब 122 मिलीग्राम विटामिन सी मिलता है. इसके अलावा आम में विटामिन ए भी काफी पाया जाता है. जो आंखों की रोशनी के लिए अच्छा है. लोगों में ये धारणा है कि आम खाने से वजन बढ़ जाता है लेकिन सच्चाई ये है कि आम आपका वजन भी कम करता है. 

2- पपीता- सभी सीजन में मिलने वाला फल है पपीता. पपीता पाचन के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. पपीता हमारे पेट को फिट रखता है और वजन भी कम करता है. पपीता में विटामिन सी भी काफी मात्रा में पाया जाता है जिससे हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है. करीब एक कप पपीता खाने से आपको 88 मिलीग्राम पोषक तत्व मिलते हैं. 

3- स्ट्रॉबेरी- विटामिन सी का एक अच्छा सोर्स स्ट्रॉबेरी भी है. स्ट्रॉबेरीज में काफी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं इसके अलावा स्ट्रॉबेरी विटामिन सी और कई दूसरे पोषक तत्वों से भरापूर फल है. हालांकि सीजनल फल होने की वजह से ये कम मिल पाता है लेकिन अगर आप एक कप स्ट्रॉबेरी खाते हैं तो ये आपको 100 मिलीग्राम विटामिन सी देने का काम करता है. 

4- अनानास- अनानास आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ साथ आपकी हड्डियों को भी मजबूत बनाता है. अनानास में कई जरूरी खनिज और विटामिन पाए जाते हैं. अनानास में मैंगनीज भी पाया जाता है जो फलों में काफी कम होता है. अगर आप एक कप अनानास खाते हैं तो इससे आपको करीब 79 मिलीग्राम विटामिन सी मिलती है. पाइनेप्पल खाने से वजन भी कम होता है. 

5- कीवी- विटामिन सी से भरपूर एक और फल है कीवी. हालांकि कीवी काफी मंहगा फल है लेकिन एक कीवी आपको करीब 85 मिलीग्राम विटामिन सी देता है. इसके अलावा कीवी में विटामिन के और ई भी काफी मात्रा में पाया जाता है. एक कीवी कई और पोषक तत्वों से भी भरपूर है जो आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है.

ये भी पढ़ें: गर्मियों के मौसम में खुद को रखना चाहते हैं रिफ्रेश तो घर पर ट्राई करें रोज़ लस्सी, यह है इसकी आसान रेसिपी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Medicine Storage: घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
Low Gas Flame: बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget