एक्सप्लोरर

कमर की चर्बी खत्म करने के लिए करें ये एक्सरसाइज, फिगर बन जाएगा आकर्षक

क्या आप भी अपने साइड फैट से हैं परेशान? यह 5 एक्सरसाइज करें और पाएं एक्ट्रेस जैसा स्लिम-ट्रिम फिगर लुक..

आजकल खराब लाइफस्टाइल और खान-पान के वजह से सभी का वजन बढ़ने लगा है. ऐसे में अधिकतर लोग वजन घटाने की सोचते रहते हैं. वजन बढ़ जाने में सबसे ज्यादा जिस एरिया का फैट बढ़ता है वो है साइड फैट यानी की लव हैंडल्स. यह दरअसल तब होता है जब आप ज्यादा कैलोरीज वाला खाना खाते हैं और एक्सरसाइज बिल्कुल ही नहीं करते. जो लोग फिट रहना चाहते है. वो जिम में जाकर जमकर एक्सरसाइज करते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो ऑफिस या घर के कामों में इतने ज्यादा व्यस्त हो जाते हैं कि उन्हें जिम जाने का वक़्त ही नहीं मिल पाता है. ऐसे में लोग तरह तरह के घरेलू उपाय और एक्सरसाइज करते हैं, जिससे साइड फैट गायब हो जाए. तो चलिए जानते हैं ऐसी एक्सरसाइज के बारे में जिन्हें करने से कम हो जाएगा आपका साइड फैट और साथ ही उन्हें करने का तरीका भी जानें.

साइड फैट कम करने के लिए एक्सरसाइज 

1- रशियन ट्विस्ट- जब रशियन ट्विस्ट करते हैं, तो शरीर को पूरी तरह से मोड़ते हैं जिस कारण साइड का फैट हो जाता है कम. इसे करने से धीरे-धीरे चर्बी पिघलने लगती है और लव हैंडल्स को पूरी तरह से गायब कर देती है.

कैसे करें

  • सबसे पहले जमीन पर एक मैट बिछा लें
  • अब अपने घुटनों को मोड़कर और पैरों को जमीन से सटाकर फर्श पर लंबा बैठें
  • एक मेडिसिन बॉल को अपने हाथों से छाती की ऊंचाई पर पकड़ें.
  • अब पीछे की ओर झुकें, अपने सिर को 45 डिग्री के कोण पर पकड़ें और अपनी बाहों को अपनी छाती से कुछ इंच दूर रखें, 
  • अब बॉल को पकड़ कर एक बार दाएं तरफ मोड़ें और एक बार बाएं तरफ मोड़ें.
  • आपको इस एक्सरसाइज को कम से कम 20 बार करना है.

2- सीढ़ियों पर चलें- दरअसल जब भी आप चलते है तो पूरे शरीर पर जोर पड़ता है जिस वजह से फैट धीरे-धीरे कम होने लगता है. खासकर जब आप सीढ़ियों पर चढ़ते है तो आपके साइड फैट यानी पेट की मांसपेशियों पर जोर पड़ता है जिसका नतीजा होता है कि लव हैंडल्स गायब हो जाते है.

कैसे करें

  • यदि आप ऐसे व्यक्ति है जो जिम जाना करना पसंद करते हैं तो ट्रेडमिल पर कम से कम 10 मिनट तक चलें और ध्यान रहें कि बीच-बीच में स्पीड बढ़ाते रहें.
  • अगर आप स्पोर्टी नेचर के हैं, तो पहाड़ पर चढ़ना भी हो सकता है आपके लिए लाभदायक, क्योंकि जब पहाड़ पर चढ़ते है तो कमर थोड़ी झुकती यही और जोर पड़ता है, इस तरह से आपका साइड फैट कम हो सकता है,
  • यदि आप घर बैठे एक्सरसाइज करना पसंद करते है, तो सीढ़ियों पर चढ़ें या फिर थोड़ा तेजी से रोड पर वॉक करलें, इस तरह से आप हो जाएंगे फिट.

3- साइड प्लैंक- इस एक्सरसाइज से शरीर के साइड फैट को कम करने में मदद मिलती है. साइड प्लैंक करने से साइड फैट तो कम होता ही होता है, साथ ही यह रीढ़ की हड्डी को भी मजबूत करता है. इसे करने से पीठ, पेट और बाजू की चर्बी पर असर पड़ता है.

कैसे करें

  • सबसे पहले जमीन पर मैट बिछाकर साइड प्लैंक पोजीशन में आ जाएं और खुद को बैलेंस करे.
  • फिर अपने बाएं पैर और हाथ को एक तारे का आकार बनाते हुए हवा में उठाएं.
  • अब 10 सेकंड तक ऐसे ही रहें.
  • अब धीरे-धीरे आराम की स्थिति में आ जाएं
  • दूसरी साइड से भी ऐसे ही करें आपको इस प्रक्रिया को कम से कम 15 बार करना है.

4- ट्रेडमिल वर्कआउट- ट्रेडमिल पर दौड़ने से आपके साइड के फैट हो जाएंगे पूरी तरह से गायब. इससे आपकी पूरी बॉडी की एक्सरसाइज होती है.

कैसे करें

  • 10 मिनट तक ट्रेडमिल पर जॉगिंग करें
  • अब अपनी गति फिर से बढ़ाएं और दौड़ना शुरू करें ध्यान रहें कम से कम 5 मिनट तक करते रहें
  • फिर से जॉगिंग शुरू कर दें, ध्यान रहें कम से कम 10 मिनट तक करते रहें
  • अब स्पीड बढाकर 10 मिनट की दौड़ लगाएं

5- हाथों से अपने पैरों को छुएं- अपने लव हैंडल्स को कम करने के लिए अपनी उंगलियों से अपने पैरों की उंगलियों को छूने की कोशिश करें. ऐसा करने से, साइडस पर जोर पड़ेगा और साइड फैट हो जाएगा कम.

कैसे करें

  • सबसे पहले जमीन पर मत बिछा लें
  • अब मैट पर बैठें और अपने बाएं पैर को अंदर की ओर मोड़ें और दाहिने पैर को अपने आगे फैलाएं
  • अब अपने दाहिने हाथ का उपयोग अपने दाहिने पैर के अंगूठे को छूने की कोशिश करें.
  • 10 मिनट तक ऐसे ही रहें
  • आपको इस एक्सरसाइज को कम से कम 10 बार करना है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: फ्लैट टमी पाने के 3 सबसे आसान तरीके, कुछ ही हफ्तों में होगी कायापलट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
Best Colors For Home: दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
LPG Gas Saving Tips: गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
How To Clean Steel Utensils: पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज
पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज

वीडियोज

Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget