एक्सप्लोरर

Yoga For Back Pain: अगर कमर दर्द को करना है उड़न छू तो करें ये 5 योगासन

अगर आप भी कमर दर्द से परेशान हैं और इस दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कमर दर्द को दूर करने के लिए विभिन्न प्रकार के योगासन कर सकते हैं. वो कैसे? आइए जानें -

Yoga poses for back pain : आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में शरीर के कई हिस्से कुछ ज्यादा ही प्रभावित होते हैं. इनमें सबसे ज्यादा दबाव पड़ता है हमारी कमर पर। बहुत ज्यादा देर तक एक ही जगह बैठे रहने और गलत तरीके से बैठने की वजह से कमर दर्द की समस्या हो जाती है. अगर आप भी कमर दर्द से परेशान हैं तो आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, बस कमर दर्द से राहत पाने के लिए जरूरी है कि नियमित तौर पर कुछ योग करें ताकि कमर दर्द की समस्या से निजात पाई जा सके.
 
कंधरासन : इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर शवासन की स्थिति (कॉर्प्स पोज़) में यानि पीठ के बल लेट जाएं. सबसे पहले घुटनों को नितंबों के पास रखते हुए पीठ के बल लेट जाइए. हाथ कमर के पास सीधे रखिए. फिर नितंबों को ऊपर उठाइए. सांस को रोक कर रखिए. इसके बाद नितंबों को वापस लाते समय सांस छोड़िये और पूर्व स्थिति में आ जाइए. इस क्रिया को 10 बार कीजिए.
 
मकरासन: मैट को बिछा कर उस पर पेट के बल लेट जाइए.इसके बाद दोनों कुहनियों को जमीन पर रखें.अब बिना कुहनियों को उठाए सिर और कंधों को ऊपर की तरफ ले जाएं.गहरी सांस लें व गहरी सांस छोड़े.धीरे-धीरे दोनों पैरों को नीचे से ऊपर लेकर जाएं, फिर धीरे-धीरे नीचे से ऊपर लेकर जाएं. इस तरह से दस चक्र कर सकते हैं.
 
ताड़ासन: इसके लिए जमीन पर आसन बिछाएं व कमर के बल उस पर लेट जाएं. एड़ी-पंजे मिले रहें व हथेलियां जमीन पर जंघाओं की बगल में टिकी रहें. श्वांस भरते हुए हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं और हथेलियां आपस में जोड़ लें. पूरे शरीर में खिंचाव महसूस करें. कमर से ऊपर का भाग ऊपर की ओर खींचें व नीचे का नीचे की ओर. फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए हाथों को वापस ले आएं.
 
भुजंगासन: भुजंगासन के लिए पेट के बल जमीन पर लेट जाइए. दोनों पैर सीधे करके मिला लीजिए. फिर दोनों हाथों को चेहरे के सामने रख लीजिए. दोनों हाथ की उंगलियों को पान का आकार दीजिए. उस आकार में अपनी ठोड़ी को रख लीजिए. सांस भरते समय धीरे-धीरे दोनों हाथों को सीधा कीजिए. कुछ समय तक इसी स्थिति में रुकिए. फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए पूर्व स्थिति में आ जाइए.
 
हस्त पादागुष्ठान: इसके लिए सबसे पहले पैर सीधे करके पीठ के बल लेट जाइए. दोनों हाथों को सीधी  स्थिति में रखिए. सांस छोड़ते हुए एक पैर का घुटना सीधा रख कर दूसरी ओर के हाथ के समानांतर ले जाइए. सिर दूसरी दिशा में घुमा लीजिए. थोड़ी देर इसी स्थिति में रहिए. फिर सांस लेते हुए सामान्य स्थिति में आ जाइए. ऐसे ही दूसरी ओर से इसको दोहराइए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप
Morning Digestion Tips: सुबह उठते ही साफ होगा पेट, बस इस चीज से तोड़ लें नाता
सुबह उठते ही साफ होगा पेट, बस इस चीज से तोड़ लें नाता
Dirty Doormat: गंदा हो गया है घर का डोरमैट? 5 मिनट में चमकाने के आसान हैक्स
गंदा हो गया है घर का डोरमैट? 5 मिनट में चमकाने के आसान हैक्स

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
Embed widget