एक्सप्लोरर

World Trip: पहली विदेश यात्रा को कैसे बनाएं मजेदार? जरूर जान लें ये 5 जरूरी बातें, यादगार रहेगी ट्रिप

World Trip: अगर आप भी विदेश घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं और ट्रिप के दौरान एक्साइटिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं तो यह जरूरी है कि ट्रिप से पहले कुछ बातों का ध्यान रखा जाए.

World Tour Tips: वर्ल्ड टूर पर जाना हर किसी के लिए एक एक्साइटिंग एक्सपीरियंस होता है. भले ही भारत घूमने की तुलना में वहां ज्यादा पैसे लगें, लेकिन विदेश घूमने का अपना अलग ही मजा है. हर कोई चाहता है कि उसका वर्ल्ड टूर सबसे यादगार अनुभव हो, जिसे जब भी याद किया जाए हमेशा चेहरे पर सिर्फ मुस्कान ही आए. अगर आप भी विदेश घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं और ट्रिप के दौरान एक्साइटिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं तो यह जरूरी है कि ट्रिप से पहले कुछ बातों का ध्यान रखा जाए. क्योंकि इसी आधार पर आपका एक्सपीरियंस अच्छा या बुरा हो सकता है. आइए जानते हैं कि विदेश यात्रा से पहले आपको किन-किन बातों पर फोकस करना चाहिए.

इन बातों पर करें फोकस

1. सही ट्रैवल पार्टनर चुनें: किसी भी ट्रिप के लिए यह सबसे जरूरी होता है कि सही ट्रैवल पार्टनर चुना जाए. क्योंकि एक खराब ट्रैवल पार्टनर आपके ट्रिप एक्सपीरियंस की ऐसी-तैसी कर सकता है. अगर आपका ट्रैवल पार्टनर परेशान करने वाला है तो आपको ट्रिप में बिल्कुल मजा नहीं आएगा, उल्टा आप ये सोचने लगेंगे कि जल्दी ये ट्रिप खत्म हो जाए. विदेश यात्रा पर जाने से पहले हमेशा इस बारे में अच्छे से विचार करें कि आपको किसके साथ जाना चाहिए. अगर आपको लगता है कि आप अपनी फैमिली के साथ एन्जॉय नहीं कर पाएंगे तो अपने दोस्तों को साथ ले जाना चुनें या कोई और खास व्यक्ति, जिसकी मौजूदगी आपको खुश रख सकेगी.

2. बजट बनाना: आपको यह पहले से तय करना होगा कि ट्रिप पर कितना पैसा खर्च करना है. उसी हिसाब से अपना बजट तैयार करें और हमेशा थोड़ा मार्जिन भी लेकर चलें. क्योंकि कई बार हम जितना सोचते हैं, उससे हमेशा ज्यादा ही पैसे खर्च कर बैठते हैं.
 
3. कम सामान पैक करें: माना कि विदेश यात्रा पर जा रहे हैं, लेकिन फिर भी लगेज को हमेशा इतना लाइट रखें कि आपको इसे उठाने में कोई दिक्कत ना हो. वर्ल्ड टूर पर जा रहे हैं तो आपको अलग-अलग होटल्स में रुकना पड़ेगा, ऐसे में हर बार आपके लिए भारी सामान को उठाना मुश्किल साबित हो सकता है. इसके अलावा, आप वहां के सीज़न के मुताबिक कपड़े पैक करें.
  
4. वहां के लोकल लोगों से बातचीत करें: हर किसी को दूसरे देशों की संस्कृति और परंपराओं को जानना अच्छा लगता है. लेकिन ये तब तक संभव नहीं है, जब तक कि आप वहां के लोगों से घुल-मिलकर बातचीत नहीं करेंगे. जब आप ट्रिप से वापस लौटेंगे तो आपको यही सब याद आएगा. विदेशी लोगों से बात करने की अपनी झिझक को छोड़ें और नए-नए लोगों से मुलाकात करें. उनकी संस्कृति और परंपराओं को समझें और स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ उठाएं. 

ये भी पढ़ें: सीढ़ियां चढ़ने से कम होगा 'शुगर', नहीं रहेगा 'हार्ट अटैक' का खतरा, जानें और क्या-क्या मिलेंगे फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रैवल कर रहे हैं? स्किन केयर के लिए अपने बैग में जरूर रखें ये सामान
ट्रैवल कर रहे हैं? स्किन केयर के लिए अपने बैग में जरूर रखें ये सामान
क्रेज या दीवानगी? फिलाटेली पासपोर्ट के लिए रात 2 बजे से लगीं लंबी कतारें
क्रेज या दीवानगी? फिलाटेली पासपोर्ट के लिए रात 2 बजे से लगीं लंबी कतारें
Neem Karoli Baba: सिर्फ कैंची धाम नहीं, भारत में कहां-कहां नीब करौरी बाबा के मंदिर?
सिर्फ कैंची धाम नहीं, भारत में कहां-कहां नीब करौरी बाबा के मंदिर?
Kerala Tour Package: हाउसबोट में रात और 5 खूबसूरत शहर! IRCTC लाया केरल घूमने का धांसू पैकेज
हाउसबोट में रात और 5 खूबसूरत शहर! IRCTC लाया केरल घूमने का धांसू पैकेज

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget