एक्सप्लोरर

Mandu Tourism: मांडू नहीं देखा तो क्या देखा? इससे अद्भुत कुछ भी नहीं, एक बार आएंगे तो हो जाएंगे खूबसूरती के कायल

Mandu Tourist Place: अब तक आपने कई जगहें देखी होंगी. कई जगह ट्रिप पर भी गए होंगे. लेकिन अगर आपको ऐतिहासिक धरोहरों की दुनिया की सैर करनी है तो आपको मांडू जरूर जाना चाहिए.

Mandu Tourism: मध्य प्रदेश मौजूद मांडू देश की विश्व प्रसिद्ध विरासत में से एक है. प्राचीन भारत के खूबसूरत ऐतिहासिक स्थानों में से एक मांडू शहर बेहद अद्भुत है. अगर आप ऐतिहासिक धरोहरों को देखना पसंद करते हैं और मध्य प्रदेश घूमने की योजना है तो मांडू (Mandu) शहर को देखना ना भूलें. आज हम मांडू में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों के बारे में आपको बता रहे हैं. 
 
मांडू का इतिहास
सबसे पहले हम बात करेंगे मांडू के इतिहास की. दरअसल, यह शहर लंबे अरसे तक इस्लामी शासकों के अधीन रहा, जिसकी वजह से यहां के मंदिरों का वैसा रखरखाव नहीं हुआ जैसी इनकी जरूरत थी. अब ये मंदिर खंडहर में तब्दील होने लगे हैं. यहां निर्मित किलों और महलों की संरचना भी इस्लामी वास्तुशिल्प पर ही आधारित है. 
 
जहाज महल 
जहाज महल का निर्माण 15 वीं शताब्दी में खिलजी वंश ने करवाया था. यह महल दो कृत्रिम झीलों के बीच मौजूद है. यह महल यहां के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट्स में से एक है. 
 
रानी रूपमती का महल 
रानी रूपमती और बादशाह बाज बहादुर के अमर प्रेम का गवाह है यह महल. बड़े-बड़े बलुआ पत्थर से निर्मित इस महल को रानी रूपमती के मंडप के नाम से भी जाना जाता है. 
 
बादशाह बाज बहादुर का महल 
इस महल का निर्माण 16वीं शताब्दी में बादशाह बाज बहादुर द्वारा करवाया गया था. यह महल अपने बड़े हॉल, ऊंचीं छतों और आंगन के कारण काफी मशहूर है.
 
जामी मस्जिद 
अफगानी वास्तुकला के आधार पर इस विशाल मस्जिद का निर्माण किया गया है. पत्थरों से निर्मित इस मस्जिद के पास राम मंदिर भी स्थित है. ये दोनों ही बेहद खूबसूरत है. आप भी इनकी सुंदरता से मोहित हो जाएंगे.
 
होशांग शाह का मकबरा 
आपको बता दें कि होशांग शाह का मकबरा देश की सबसे पुरानी संगमरमर की इमारत के रूप में मशहूर है. मुगल बादशाह शाहजहां को भी इस मकबरे की वास्तुकला भा गई थी. 
 
तवेली महल 
तवेली महल जहाज महल की दक्षिण दिशा में मौजूद है. इसका निर्माण मुगल शासकों द्वारा करवाया गया था. यहां आकर आप इस महल का स्थापत्य कला के कायल हो जाएंगे. आपका मन यहां से जाने का ही नहीं होगा. 
 
रेवा कुंड 
रानी रूपमती के महल में पानी की आपूर्ति के विचार से इस कुंड का निर्माण करवाया गया था. रेवा कुंड की वास्तुशिल्प बेहद खूबसूरत है. इस झील की तरफ पर्यटक खुद ब खुद खींचे चले आते हैं. यह खूबसूरत और आकर्षित करने वाली है.
 
ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget