एक्सप्लोरर

चेहरे की रंगत बढ़ाने के लिए इस तरह लगाएं कॉफी फेसपैक, जानें बनाने का तरीका

धूप में निकलने की वजह से चेहरा डल लगने लगता है तो ऐसे में कॉफी से बना फेसपैक लगाएं.

कॉफी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है. साथ ही कॉफी त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है. कॉफी त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है आप चाहें तो स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए कॉफी फेस पैक का यूज कर सकते हैं. आप घर पर ही आसानी से कॉफी का फेस पैक  बना सकते हैं कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी एजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं. कॉफी को फेस पैक के रूप में लगाने से ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देकर त्वचा की सूजन और फुंसी कम होती है. चलिए हम यहां आपको बताते हैं कि किस तरह से आप कॉफी फेस पैक को बना सकते हैं.

  • कॉफी और शहद फेसपैक- कॉफी और शहद दोनों ही चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होते हैं कॉफी चेहरे की रंगत में निखार लाता है, वही शहद त्वचा को मॉयश्चराइज करता है. शहद और कॉफी फेसपैक बनाने के लिए आप एक चम्मच कॉफी पाउडर लें. इसमें थोड़ा शहद मिला लें इन दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं, 20 मिनट बाद पानी से साफ कर लें.
  • कॉफी और शहद फेसपैक के फायदे- कॉफी और शहद का फेस मास्क त्वचा को मॉयश्चराइज करने, झुर्रियों को दूर करने में कारगर है इसके साथ ही कॉफी और शहद का फेस पैक स्किन ड्रायनेस, त्वचा के दाग-धब्बों को कम करता है इस फेस पैक को लगाने से बढ़ती उम्र के लक्षणों में भी कमी आती है.
  • कॉफी और एलोवेरा फेसपैक- कॉफी और एलोवेरा फेस मास्क त्वचा की कई समस्याएं दूर करने में कारगर है. कॉफी और एलोवेरा फेस मास्क बनाने के लिए आप 2 चम्मच कॉफी पाउडर लें. इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिला लें. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं 20 मिनट बाद साफ पानी से धो लें. आप हफ्ते में 2 दिन इस फेस मास्क को अप्लाई कर सकते हैं.
  • कॉफी और एलोवेरा फेसपैक के फायदे- कॉफी और एलोवेरा फेस मास्क त्वचा की रंगत में सुधार करता है इसे लगाने से चेहरे के एक्ने या मुहांसे, दाग-धब्बे और एक्जिमा की समस्या दूर होती है. एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जिससे त्वचा बैक्टीरिया से सुरक्षित रहती है साथ ही कॉफी में मौजूद तत्व चेहरे के काले धब्बों, सन स्पॉट्स से लड़ता है.

ये भी पढ़ें-

इन घरेलू उपायों से करें बालों को घना और मोटा

इन तरीकों से करें पत्नी से प्यार का इजहार, नाराजगी होगी दूर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
Dal Soup: घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
Dal Spilling From Pressure Cooker: कुकर में बाहर निकल आती है दाल, ये हो सकती है वजह
कुकर में बाहर निकल आती है दाल, ये हो सकती है वजह
छोटी उम्र में लव का चक्कर, डांटने की जगह ऐसे करें अपने बच्चे की काउंसलिंग
छोटी उम्र में लव का चक्कर, डांटने की जगह ऐसे करें अपने बच्चे की काउंसलिंग

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget