एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: ज्यादा नमक से सब्जी का स्वाद हो गया है खराब, तो स्वाद ठीक करने के लिए अपनाएं ये ट्रिक

Kitchen Hacks: कई बार खाने में गलती से नमक (Salt) ज्यादा हो जाता है. ऐसे में खाने का पूरा स्वाद बिगड़ जाता है, हालांकि आप कुछ घरेलू नुस्खों से खाने में नमक कम कर सकते हैं. जानते हैं कैसे.

Remove Extra Salt Tips: खाने में नमक का अंदाजा बहुत जरूरी है. अगर नमक कम हो जाए तो खाने का स्वाद फीका हो जाता है, लेकिन अगर नमक ज्यादा हो जाए तो खाने के स्वाद ही खराब हो जाता है. खाने में नमक ज्यादा होने पर गृहणी का सिरदर्द बढ़ने लगता है. ऐसे में अगर कोई मेहमान आ जाए या कोई ऐसी सब्जी बनी हो जिसे बनाने में काफी मेहनत लगती है और उसमें नमक ज्यादा हो जाए तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. किचन हैक्स (Kitchen Hacks) में आज हम आपको खाने में नमक ज्यादा होने पर बैलेंस करने का तरीका बता रहे हैं. 

1- भुना बेसन- अगर सब्जी में नमक ज्यादा पड़ जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप सब्जी में थोड़ा भुना हुआ बेसन मिला दें. इससे नमक कम हो जाएगा. आप ग्रेवी और सूखी दोनों तरह की सब्जियों में भुना बेसन मिला सकते हैं. 

2- आटे की गोलियां- सब्जी में नमक कम करने का दूसरा तरीका है कि आप आटे की गोलियां बनाकर डाल दें. इससे खाने में नमक कम हो जाएगा. ध्यान रखें कि खाना सर्व करने से पहले आटे की गोलियां निकाल दें.

3- उबला आलू- अगर रसेदार सब्जी या दाल में नमक ज्यादा हो जाता है तो आप उबला हुआ आलू (Boiled Potato) मिला सकते हैं. इससे खाने में नमक की मात्रा कम हो जाएगी और सब्जी, दाल की ग्रेवी भी गाढ़ी हो जाएगी.

4- नींबू का रस- ज्यादा नमक को बैलेंस करने के लिए आप नींबू का रस भी मिला सकते हैं. जिस चीज में नमक ज्यादा हो जाए, थोड़ा नींबू का रस डाल दें. इससे खाने का स्वाद भी खराब नहीं होगा और नमक भी कम हो जाएगा.

5- ब्रेड डाल दें- सब्जी या दाल में नमक ज्यादा होने पर आप ब्रेड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आप ब्रेड के 1-2 स्लाइस डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इससे सब्जी का स्वाद भी खराब नहीं होगा और नमक भी कम हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें: मुंह और दातों में होने लगें ये 3 परेशानी तो डायबिटीज के हैं संकेत, इस तरह करें बचाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Identify Real Cinnamon: कैसे करें असली दालचीनी की पहचान, बड़े काम की है ये ट्रिक
कैसे करें असली दालचीनी की पहचान, बड़े काम की है ये ट्रिक
Dal Foam: दाल बनाते वक्त क्या वाकई हटा देना चाहिए झाग? जानें सच्चाई
दाल बनाते वक्त क्या वाकई हटा देना चाहिए झाग? जानें सच्चाई
Sergio Gor Kashmir Visit: सर्जियो गोर ने कश्मीर की जिन पॉइंट्स की सैर की, वहां कैसे जा सकते हैं आप?
सर्जियो गोर ने कश्मीर की जिन पॉइंट्स की सैर की, वहां कैसे जा सकते हैं आप?
Monsoon Trip In India: मानसून में जन्नत बन जाते हैं भारत के ये पांच शहर, आज करें ट्रिप प्लान
मानसून में जन्नत बन जाते हैं भारत के ये पांच शहर, आज करें ट्रिप प्लान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget