एक्सप्लोरर

सर्दियों में त्वचा को यूं रखें मुलायम

चलिए जानते हैं कैसे आप सर्दियों में त्वचा को मुलायम रखें.

नई दिल्ली: सर्दियों में त्वचा में ड्राईनेस आना आम बात है, इसलिए त्वचा को मुलायम बनाए रखने के लिए पपीता, नींबू या शहद युक्त नैचुरल मॉइश्चराइजर या कोकोनट मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे आप सर्दियों में त्वचा को मुलायम रखें.

  • गुड़, शहद और नारियल तेल से एंटी-एजिंग मास्क बनाने के लिए गुड़हल के फूल को दो कप पानी में तब तक उबालें, जब तक पानी आधा कप न रह जाए. अब इसमें शहद और नारियल तेल मिला लें. इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं. 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. इस मास्क के इस्तेमाल से त्वचा में चमक और कसाव भी आता है.
  • हर दो-तीन दिन में चेहरे की मसाज कराना जरूरी होता है, जिससे चेहरे की मांसपेशियों के रक्त संचार में सुधार होता है. मॉइश्चराइजर या फेस क्रीम से सर्कुलर मोशन में चेहरे को मसाज करना नहीं भूलें. यह चेहरे में सही मात्रा में मॉइश्चराइजर या नमी बनाए रखने में सहायक होता है.
  • अश्वगंधा, नीम और चंदन की लकड़ी के तेल युक्त मॉइश्चराइजर या फेस क्रीम के साथ ही ठंडी तासीर वाले तेल जैसे सूरजमुखी के बीज, बादाम का तेल या एलोवेरा तेल युक्त मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें.
  • पपीता और नींबू युक्त मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें. इसमें विटामिन ए, सी, ई और के होता है, जो आपकी त्वचा को मुलायम और कोमल बनाता है. यह एंटीऑक्सीडेंट से भी समृद्ध होता है.
  • एक पके पपीते को मैश कर उसमें आधे नींबू का रस निचोड़ लें और अच्छे से मिलाकर 15 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखने के बाद चमकदार और मुलायम त्वचा पाने के लिए गुनगुने पानी से धो लें.
  • नियमित रूप से त्वचा की सफाई करें, सर्दियों में भी त्वचा के रोमछिद्रों को खोलने के लिए अच्छे से त्वचा की सफाई जरूरी है. सर्दियों में सही फेसवॉश का इस्तेमाल करें जो न सिर्फ त्वचा की अच्छी तरह से सफाई करेगा, बल्कि नमी भी बरकरार रखेगा.
  • त्वचा में नमी बरकरार रखने और सन टैन को हटाने के लिए उपयुक्त फेसपैक का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है. इसके लिए एंटी-टैन रोज फैस पैक बढ़िया विकल्प है.
  • आप चाहे तो आधे कप दही में दो बड़े चम्मच ताजा संतरे का रस मिलाकर इस मास्क को अपने चेहरे, गर्दन और हाथ पर लगा सकती हैं. 20 मिनट लगाए रखने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें. यह डेड सेल्स, गंदगी को हटाकर त्वचा में चमक लाता है. संतरे का रस दाग-धब्बे हटाकर त्वचा का रंग भी साफ करता है.
  • सनस्क्रीन लगाए बिना घर से बाहर नहीं निकलें. एलोवेरा युक्त सनस्क्रीन लगाएं, जो त्वचा में नमी बरकरार रखने के साथ ही सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाले हाइपर-पिग्मेंटेशन को नियंत्रित करता है.
ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
Kitchen Spices Safety Tips :किचन के मसालों का रंग बदल गया? ऐसे पहचानें इस्तेमाल करना सुरक्षित है या नहीं
किचन के मसालों का रंग बदल गया? ऐसे पहचानें इस्तेमाल करना सुरक्षित है या नहीं
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget