एक्सप्लोरर

Teacher's Day पर फेवरेट टीचर को दें अपने हाथ से बना ग्रीटिंग कार्ड, इस तरह करें विश

Teacher's Day: अपनी फेवरेट टीचर को गिफ्ट देने का टाइम आ गया है. उनको थैंक्यू कहने के लिए इस बार अपने हाथों से बना गिफ्ट देना बेहतर होगा. हम आपको बता रहे हैं ग्रीटिंग कार्ड बनाने के आसान टिप्स.

Teacher's Day 2022: टीचर्स डे आने ही वाला है. शिक्षक हमारे जीवन में महत्वपूर्ण रोल निभाते हैं. हमारे देश में शिक्षक को माता-पिता के बराबर का ही स्थान दिया जाता है. छात्र के जीवन में शिक्षक के योगदान का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिना शिक्षक के छात्र का जीवन अधूरा रहता है. लाइफ को सही डायरेक्शन नही मिल पाता.
 
टीचर्स डे के दिन छात्र (Student) अपनी क्रिएटिविटी से गुरुजनों को प्रभावित करने का प्रयास करते हैं. उन्हें गिफ्ट देते हैं और थैंक्यू बोलते हैं. अगर आपका बच्चा भी छोटा है और अपने फेवरेट टीचर्स को कुछ गिफ्ट देना चाहता है तो ग्रीटिंग कार्ड (Teachers Day Greeting Card) बेस्ट होगा. इसके लिए आपको मार्केट जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. आप घर पर ही इस स्टेप्स को फॉलो कर अपने बच्चों को ग्रीटिंग कार्ड बनाना सिखा सकते हैं...
 
बुक शेप कार्ड (Book Shape Card)
 
आप कुछ कलर पेपर लेकर इन पेपर्स को बुक की तरह रखें. अब इस पर अपने टीचर के लिए बच्चा जो भी लिखना चाहता है, उसे लिखे. कार्ड को और भी ज्यादा खूबसूरत और स्पेशल बनाने के लिए टीचर्स की कोई  फोटो लगा सकते हैं. यह काफी दिलचस्प होगा. इसके बाद आप इसे एक बुक की तरह बाइंड करवा लें और बच्चे से टीचर को यह गिफ्ट कराएं. उन्हें ये काफी खास लगेगा और बहुत पसंद आएगा.
 
हैंडमेड कार्ड (Handmade card)
 
हैंडमेड कार्ड बनाने के लिए आप रंगीन पेपर लें. फिर उसकी अच्छी तरह से कटिंग करें. इसके बाद इस सुंदर कटिंग पर अपने टीचर के लिए अच्छे-अच्छे मैसेज लिख सकते हैं. आप चाहें तो वह टीचर की कही वह लाइन भी लिख सकते हैं, जिसने कभी आपके बच्चे या किसी भी स्टूडेंट को प्रभावित की हो. इसके बाद इस कार्ड को टीचर को गिफ्ट कराएं. उनका दिन स्पेशल बन जाएगा और वे काफी खुश भी हो जाएंगे.
 
कुछ पुरानी यादें शेयर करें, स्पीच भेजें

शिक्षक दिवस के मौके पर आप अपने टीचर्स के साथ कुछ पुरानी यादें शेयर कर सकते हैं. इन्हें आप फोटो फ्रेम के रूप में या अपने हाथ से लिखकर और उन्हें फ्रेम बनवाकर दे सकते हैं. इस तरह की यादें टीचर्स को हमेशा याद रहती हैं और इन चीजों से उन्हें स्पेशल फील होगा. इसके साथ ही आप अपने गुरु के लिए एक छोटी स्पीच लेटर के रूप में भी दे सकते हैं.

शॉर्ट वीडियो बनाकर भेजें

टेक्नोलॉजी के जमाने में आप अपने टीचर को कोई शॉर्ट वीडियो बनाकर भेज सकते हैं. इसके साथ ही आप सभी पुराने दोस्त मिलकर एक वीडियो शूट करके या कुछ पुराने वीडियो उसमें एडिट करके भेज सकते हैं. ये भी एक तरीका है जिससे अपनी गुरु को स्पेशल फील कराया जा सकता है. 


इस तरह के कोट्स भेज सकते हैं (Teacher's Day 2022 quotes in Hindi)

जहां सबका ज्ञान ख़त्म होता है वहां से इनका होता है शुरू
जो जंग लगे लोहे को भी सोना बना दे कुछ ऐसे होते है गुरु.

सही क्या है, गलत क्या है, ये सबक पढ़ाते हैं आप,
सच क्या है, झूठ क्या है, ये समझाते हैं आप,
जब सूझता नहीं कुछ तो राहों को सरल बनाते हैं आप।

जीवन में कुछ पाना है
तो शिक्षक का सम्मान करो।

माँ-बाप की मूरत है गुरू …
इस कलयुग में भगवान की सूरत है गुरू.

Teacher's Day पर फेवरेट टीचर को दें अपने हाथ से बना ग्रीटिंग कार्ड, इस तरह करें विश
ये भी पढ़ें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tandoori Roti in a Pressure Cooker: बिना तंदूर घर पर कुकर में भी बना सकते हैं तंदूरी रोटी, जान लीजिए आसान तरीका
बिना तंदूर घर पर कुकर में भी बना सकते हैं तंदूरी रोटी, जान लीजिए आसान तरीका
Home Cleaning Tips: कुकर की सीटी से नहीं आ रही ठीक से हवा? बड़े खतरे से पहले इस जादुई ट्रिक से करें साफ
कुकर की सीटी से नहीं आ रही ठीक से हवा? बड़े खतरे से पहले इस जादुई ट्रिक से करें साफ
Kashmiri Dum Aloo Recipe: बिना प्याज-टमाटर के बनाएं कश्मीरी पंडित स्टाइल दम आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी
बिना प्याज-टमाटर के बनाएं कश्मीरी पंडित स्टाइल दम आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी
Skin Care Tips: सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget