एक्सप्लोरर

इन लक्षणों से समझ जाएं ब्रेन की नसें हो रही हैं खराब, संकेत दिखते ही हो जाएं सतर्क

Brain Nerves Damage Symptoms: दिमाग की नसों के कमजोर होने के लक्षण जैसे सिर दर्द, सुन्नपन और याददाश्त कमजोर होना नजरअंदाज न करें. समय रहते पहचानें और सतर्क रहें.

Brain Nerves Damage Symptoms: हमारा दिमाग पूरे शरीर का कंट्रोल सेंटर होता है. हर छोटी-बड़ी गतिविधि, जैसे चलना, बोलना, याद रखना या सोच-विचार करना, सब कुछ दिमाग की नसों पर निर्भर करता है. लेकिन जब दिमाग की नसें कमजोर या खराब होने लगती है, तो शरीर इसके संकेत देना शुरू कर देता है. अक्सर लोग इन संकेतों को नजरअंदाज करते हैं, जिससे समस्या गंभीर हो सकती है. अगर समय रहते इन लक्षणों को पहचान लिया जाए, तो बड़े खतरे से बचा जा सकता है. 

बार-बार सिर दर्द होना

सिर दर्द को हम अक्सर सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर सिर दर्द लगातार बना रहता है या दवाइयों के बाद भी ठीक नहीं होता, तो यह दिमाग की नसों के कमजोर होने का संकेत हो सकता है. इसलिए अगर ऐसा कुछ लगे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए. 

ये भी पढ़े- गर्मी में पिएं गोंद कतीरा और सौंफ का पानी, हीट स्ट्रोक से लेकर ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल

हाथ-पैर सुन्न होना या झुनझुनी लगना 

अगर बिना किसी वजह के बार-बार हाथ या पैर सुन्न पड़ने लगें या झुनझुनी सी महसूस हो, तो यह न्यूरोलॉजिकल समस्या का लक्षण हो सकता है. यह संकेत देता है कि, नसों में ब्लड सर्कुलेशन होने में दिक्कत आ रही है.

चक्कर आना और बैलेंस खो देना 

बार-बार चक्कर आना, संतुलन बिगड़ना या अचानक गिर जाने जैसी घटनाएं भी दिमाग की नसों के खराब होने का इशारा कर सकती हैं. यह दिमाग और शरीर के बीच सही तालमेल न बनने का संकेत है. ऐसा कुछ हो सतर्क हो जाएं. 

याददाश्त कमजोर होना

कभी-कभी छोटी-छोटी बातें भूल जाना सामान्य है, लेकिन अगर भूलने की आदत बढ़ती जा रही है या रोजमर्रा की बातें याद नहीं रहतीं, तो यह चिंता का विषय है. यह दिमागी नसों के कमजोर होने की ओर इशारा कर रहा है. लेकिन शायद आप इस पर ध्यान नहीं दे रहे. 

बोलने या समझने में दिक्कत

अगर अचानक बोलने में दिक्कत हो रही हो या सामने वाला क्या कह रहा है, यह समझने में परेशानी हो रही हो, तो इसे हल्के में न लें. यह स्ट्रोक या अन्य गंभीर बीमारी का शुरुआती लक्षण हो सकता है.

 ऐसे लक्षण दिखने पर क्या करना चाहिए? 

तुरंत किसी न्यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करें.

ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें. 

स्मोकिंग और शराब से दूरी बनाकर रखें. 

हेल्दी डाइट लें, जिसमें ओमेगा-3, विटामिन B12 और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर हो. 

योग और मेडिटेशन के जरिए तनाव को कम करें. 

दिमाग की नसों की समस्याएं छोटी लग सकती हैं, लेकिन अगर इन्हें नजरअंदाज किया जाए तो ये गंभीर बीमारी का रूप ले सकती हैं. इसलिए जरूरी है कि, हम अपने शरीर के हर छोटे संकेत को गंभीरता से लें और समय रहते इलाज कराएं. 

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Korean Skincare: क्या स्किन के लिए वाकई अच्छे होते हैं कोरियन प्रोडक्ट्स? जानें इनके फायदे-नुकसान
क्या स्किन के लिए वाकई अच्छे होते हैं कोरियन प्रोडक्ट्स? जानें इनके फायदे-नुकसान
Mosquito Net Repair: क्या मच्छरदानी में बन गया छेद? नोट करें घर पर ठीक करने के हैक्स
क्या मच्छरदानी में बन गया छेद? नोट करें घर पर ठीक करने के हैक्स
First Aid Box: घर की फर्स्ट-एड बॉक्स में क्या-क्या होना चाहिए? ऐसे करें सही तरीके से सेट
घर की फर्स्ट-एड बॉक्स में क्या-क्या होना चाहिए? ऐसे करें सही तरीके से सेट
Solar Panel Cleaning: टैप वॉटर से धो रहे हैं सोलर पैनल? ये 1 गलती घटा देगी 30% पावर
टैप वॉटर से धो रहे हैं सोलर पैनल? ये 1 गलती घटा देगी 30% पावर

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Embed widget