एक्सप्लोरर

Summer Vegetables: गर्मियों में इन सब्जियों से शरीर को रखें ठंडा, नहीं होगी पानी की कमी

Summer Special Food: गर्मी में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए आपको इन सब्जियों का सेवन करना चाहिए. इनके सेवन से शरीर को पेट ठंडा रहेगा. आप सीजनल बीमारियों से भी दूर रहेंगे.

Summer Special Food: गर्मियों में प्यास इतनी ज्यादा लगती है कि लोग खाना भी ठीक से नहीं खा पाते हैं. पानी पीकर ही पेट भर जाता है लेकिन फिर भी प्यास नहीं बुझती है. ऐसे में खान-पान में लापरवाही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है. गर्मियों में पेट की समस्या जैसे दस्त, पेट गर्द, उल्टी और बदहजमी होने लगती है. तेज धूप में घर से बाहर निकलने पर लू लगने का खतरा रहता है. ऐसे में आपको कोशिश करनी चाहिए कि आपका शरीर और पेट ठंडा रहे. आपको खाने में सीजनल फल और सब्जियां जरूर शामिल करनी चाहिए. गर्मियों में पानी की कमी को दूर करने के लिए आपको इन 5 सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए. इनसे आपका शरीर और पेट ठंडा रहेगा और आप सेहतमंद रहेंगे.

1- खीरा- गर्मी में आपको खीरा जरूर खाना चाहिए. खीरा में अच्छी मात्रा में पानी होता है. इससे पेट भी हेल्दी रहता है. खीरा में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो गर्मियों में आपको बीमारियों से बचाते हैं. खीरा में विटामिन K और C होता है इसके साथ ही खीरा में एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर पाए जाते हैं. गर्मियों में खीरा खाने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है. आप सलाद में खीरा खाए या खीरा की सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं. गर्मियों में खीरा खाने से पेट ठंडा रहता है. 
 
2- लौकी- लौकी पेट के लिए बहुत फायदेमंद सब्जी है. वैसे आप किसी भी सीजन में लौकी खा सकते हैं, लेकिन गर्मियों में लौकी बहुत फायदा करती है. लौकी पोषक तत्वों का खजाना है. लौकी में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाती है. लोकी खाने से पेट से जुड़ी दिक्कतें, हाई कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है. गर्मियों में लौकी पेट को ठंडा रखती है. 

3- करेला- गर्मियों की सब्जी में करेला बहुत फायदेमंद होता है. करेला स्वाद में कड़वा होता हो, लेकिन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है. करेले में विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम पाया जाता है, जो पाचन तंत्र फिट रखते हैं. करेला खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है. गर्मियों में करेला शरीर को ठंडक पहुंचाता है. 

4- बीन्स- गर्मियों में आपको प्रोटीन से भरपूर बीन्स जरूर खानी चाहिए. आप बीन्स को उबाल कर हल्का फ्राई करके या फिर सलाद और सब्जी के रूप में खा सकते हैं. बीन्स लो कैलोरी सब्जी है जो वजन घटाने में मदद करती है. बीन्स काफी लाइट और फाइबर से भरपूर होती हैं. बीन्स खाने से पाचनतंत्र अच्छा रहता है. बीन्स विटामिन K, प्रोटीन, आयरन, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा सोर्स है.

5- हरी पत्तेदार सब्जियां- गर्मी में आपको हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा करना चाहिए. इसके लिए आप खाने में पालक, चौलाई और पुदीना जैसी सब्जियों को शामिल करें. आप चाहें तो सूप, दाल, पराठा या सलाद में इन सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. हरी सब्जियों से शरीर को आयरन मिलता है और कई मिनरल्स की कमी पूरी होती है. हरी सब्जियों में पानी की मात्रा काफी होती है जो गर्मियों में फायदेमंद होती हैं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Bottle Gourd: इन सुपर टेस्टी 5 तरीकों से डेली डायट में शामिल करें लौकी, मौसमी बीमारियां रहेंगी दूर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Polygenic Screening: अब हमेशा पैदा होंगे परफेक्ट बच्चे! यह तकनीक पहले ही बता देगी IQ लेवल
अब हमेशा पैदा होंगे परफेक्ट बच्चे! यह तकनीक पहले ही बता देगी IQ लेवल
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
15 अगस्त को राशि के हिसाब से पहनें ये रंग, तिरंगे के साथ खास लगेगा आपका Independence Day Look
15 अगस्त पर क्या पहनें? राशि के हिसाब से चुनें रंग, तिरंगे के साथ मिलेगा परफेक्ट लुक
Amrit Udyan Opening: आम लोगों के लिए खुल रहा अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग से लेकर टिकट तक की डिटेल्स
आम लोगों के लिए खुल रहा अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग से लेकर टिकट तक की डिटेल्स

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget