एक्सप्लोरर

गर्मी के लिए Cool-Cool ड्रिंक, स्वाद और सेहत रहेगी चंगी

चिलचिलाती गर्मी में आपको ऐसे समर ड्रिंक्स पीने चाहिए जो शरीर को ठंडा रखें. आप गर्मी में इन पेय पदार्थों का सेवन करें. इससे शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और विटामिन्स भी मिलेंगे.

चिलचिलाती गर्मी में ठंडा-ठंडा पीने का मन करता है. गर्मी की वजह से भूख कम हो जाती है और दिन भर कुछ तरल पदार्थ पीते रहने का मन करता रहता है. पेट में गर्मी होने पर भी डॉक्टर लिक्विड डाइट लेने की सलाह देते हैं. गर्मी में आपको डाइट में ऐसे ड्रिंक्स जरूर शामिल करने चाहिए जो शरीर को हाइड्रेट रखें. आप गर्मी में छाछ, लस्सी, सिकंजी, नारियल पानी, आम पन्ना और बेल का शरबत पी सकते हैं. इन पेय पदार्थों से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी और शरीर स्वस्थ रहेगा. जानिए गर्मी में राहत देने वाले 5 पेय पदार्थ बनाने का तरीका और इनके फायदे.

1- नारियल पानी- शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी जरूर पीना चाहिए. नारियल पानी पीने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है. नारियल पानी में काफी कम कैलोरी होती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है. नारियल पानी में विटामिन सी, मैग्नीशियम और पोटैशियम होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं.  

2- बेल का शरबत- गर्मियों में बेल का शरबत बहुत फायदेमंद होता है. बेल में काफी अच्छी मात्रा में फाइबर होता है जिससे पेट और पाचन अच्छा रहता है. बेल में विटामिन-सी होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है. गर्मी में लू से बचने के लिए बेल का शरबत जरूर पिएं. 

3- आम पन्ना- कच्चे आम का पन्ना लू और गर्मी से राहत पहुंचाता है. आम में विटामिन सी पाया जाता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है. आम खाने से शरीर भी ठंडा रहता है. आप आम पन्ना बनाने के लिए कच्चा आम, जीरा पाउडर, काला नमक और गुड़ लें. आप आम को उबालकर पल्प निकालकर उसमें ये सभी चीजें मिक्स कर लें. ठंडा आम पन्ना पीने में बहुत स्वादिष्ट लगता है.  

4- पुदीना लस्सी- गर्मियों में छाछ और लस्सी काफी फायदेमंद होती है. पेट के लिए पुदीना लस्सी काफी अच्छी रहती है. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और विटामिन ए, सी और ई पाया जाता है. इन सभी चीजों से इम्यूनिटी बढ़ती है. दही में प्रो-बायोटिक्स होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं.

5- तरबूज का शरबत- हीट को बीट करने के लिए तरबूज से बना ड्रिंक भी पी सकते हैं. ये स्वाद में काफी अच्छा और सेहतमंद होता है. तरबूज के शरबत से इम्यूनिटी बढ़ती है. इसके लिए आप 700 एमएल तरबूज का जूस निकाल लें. इसमें थोड़ा काला नमक और चीनी मिक्स कर लें. आप चाहें तो स्वाद के लिए पुदीना भी डाल सकते हैं. थोड़ा नींबू का रस डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.

ये भी पढ़ें: आम खाने से बच्चे का दिमाग और हड्डियां होंगी मजबूत, बच्चे के सही विकास में मिलेगी मदद

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार

Embed widget