एक्सप्लोरर

प्रेग्नेंसी में कोरोना संक्रमण होने पर समय से पहले बच्चे के जन्म का खतरा- रिसर्च में खुलासा

रिसर्च में प्रेगनेन्ट महिला को कोविड से जुड़ी एक और दिक्कत का खुलासा हुआ है. शोधकर्ताओं का कहना है कि प्रेगनेन्सी में कोरोना संक्रमण होने पर बच्चे के समय से पहले जन्म का खतरा बढ़ जाता है.

प्रेग्नेन्ट होते हुए कोरोना से संक्रमित महिला के बच्चे को प्रीमैच्योर जन्म का बहुत ज्यादा जोखिम होता है. इसका खुलासा अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के शोधकर्ताओं ने किया है. प्रेग्नेन्सी के 32 हफ्तों से पहले जन्म को समय से बहुत पहले माना जाता है और कोरोना से संक्रमित प्रेगनेन्ट महिलाओं को 60 फीसद अधिक खतरा पाया गया, उसी तरह कोरोना संक्रमित महिलाओं के बच्चों में प्रेगनेन्सी के 37 हफ्ते से पहले जन्म की संभावना 40 फीसद तक बढ़ जाती है. रिसर्च के मुताबिक, जो महिला कोविड-19 के साथ-साथ हाइपरटेंशन, डायबिटीज या मोटापा पीड़ित हो, उसको समय से पहले जन्म का जोखिम 160 फीसद तक बढ़ गया.

प्रेगनेन्सी में कोरोना संक्रमण से प्रीमैच्योर जन्म का जोखिम

शोधकर्ताओं ने बताया कि समय से पहले जन्म के कारण प्रेगनेन्ट महिला और बच्चों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और डिलीवरी जितनी जल्दी होगी, दिक्कतों का खतरा भी उतना ही अधिक होगा. उन्होंने कहा कि नतीजे से मालूम होता है कि प्रेगनेन्ट महिला में कोविड-19 की रोकथाम के सुरक्षात्मक उपाय जैसे टीकाकरण बहुत महत्व रखते हैं ताकि समय से पहले डिलीवरी का खतरा कम किया जा सके.

उनका कहना था कि प्रेगनेन्ट महिलाओं को वैक्सीन और बच्चे की सेहत के बारे में चिंता हो सकती है, इसलिए चिंता को कम करने के लिए वैक्सीन के सुरक्षित होने और प्रेगनेन्सी में कोविड-19 संक्रमण के खतरे का सबूत बताना बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है. शोधकर्ताओं ने जुलाई 2020 से जनवरी 2021 के बीच कैलिफोर्निया वाइटल स्टेटिस्टिक्स बर्थ सर्टिफिकेट के जरिए सभी बच्चों के जन्म का विश्लेषण किया.

इस दौरान 240,157 बच्चों का जन्म हुआ जिनमें करीब 9 हजार या 3.7 फीसद ऐसे बच्चे थे जिनकी मां में प्रेगनेन्सी के दौरान कोरोना संक्रमण की पहचान हुई. रिसर्च से पता चला कि कोरोना से संक्रमित महिलाओं में समय से पहले जन्म दर 11.8 प्रतिशत था जबकि कोविड-19 से सुरक्षित महिलाओं में 8.7 फीसद. रिसर्च के नतीजे 30 जुलाई को ऑनलाइन दि लांसेट रिजनल हेल्थ में प्रकाशित हुए हैं. 

Health Care: नींबू का अधिक सेवन आपकी सेहत को कर सकता है खराब, जानें कैसे

Skin Care Tips: अंगूर का रस है आपकी स्किन से जुड़ी हर समस्या का समाधान, जानें कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pressure Cooker Dal: कुकर से दाल का झाग बाहर आने से कैसे रोकें? जानें आसान घरेलू नुस्खा
कुकर से दाल का झाग बाहर आने से कैसे रोकें? जानें आसान घरेलू नुस्खा
Mosquito Net Cleaning: खिड़की की मच्छर वाली जाली में जम गई धूल? बिना मेहनत ऐसे हो जाएगी साफ
खिड़की की मच्छर वाली जाली में जम गई धूल? बिना मेहनत ऐसे हो जाएगी साफ
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
Hanger Storage Ideas: आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज
आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget