एक्सप्लोरर

गर्मियों में खादी कपड़ों में यूं दिखें फैशनेबल!

नई दिल्ली: गर्मियों के मौसम में खादी के कपड़े आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकते हैं. खादी के कपड़े से बने स्पेगेटी टॉप, डेनिम से लेकर शॉर्ट ड्रेस तक इस मौसम में न केवल आपके लिए आरामदेह साबित होंगे बल्कि आपको नया और स्मार्ट लुक भी देंगे. 'वूनिक डॉट कॉम' की स्टाइल प्रमुख भाव्या चावला, 'शापओटॉक्स डॉट कॉम' के सह-संस्थापक जिम्मी कौल और 'एलयूआरएपी डॉट कॉम' की प्रमुख (डिजाइन) स्मृति खुराना ने खादी के कपड़ों में फैशनेबल दिखने के संबंध में ये सुझाव दिए हैं :

  • खादी की हाथ से बनी साड़ी सबसे बेहतर होती है और ये विभिन्न रंगों और स्टाइल में मिलती हैं. खादी साड़ी को पहनने से कोई समस्या नहीं होती है क्योंकि ये गर्मी में आरामदेह होती है. मॉडर्न लुक के लिए जरदोजी की कढ़ाई और ब्लॉक प्रिंट वाली खादी की साड़ी चुनें. आप रंगीन प्लेन खादी साड़ी को कढ़ाईदार शर्ट ब्लाउज के साथ भी पहन सकती हैं, जो आपको एकदम नया लुक देगा.
  • अलग अंदाज और स्टाइल में नजर आने के लिए आप खादी की स्पेगेटी, टॉप को स्कर्ट या ढीले ढाले पैंट के साथ पहन सकती हैं. आप खादी के क्रॉप टॉप को हल्के घेरदार (रैप-अराउंड) स्कर्ट के साथ पहनकर बेहद आकर्षक नजर आ सकती हैं.
  • बच्चों के लिए खादी का कपड़ा सबसे अच्छा होता है. साधारण प्रिंट वाले ड्रेस या विभिन्न डिजाइनों वाले कट फ्लेअर्ड खादी के टॉप लड़कियों के लिए बेहतर होंगे, जबकि लड़के हाथ से तैयार खादी के शर्ट और पैंट पहन सकते हैं. बच्चों के लिए खादी को पहनना आसान और आरामदेह होता है.
  • अगर आप गर्मियों के मौसम में और सहज महसूस करना चाहती हैं तो खादी के कुर्ते या शॉर्ट ड्रेस पहन सकती हैं. आप गले पर बढ़िया कढ़ाई वाली कुर्ती के साथ कुछ आभूषण भी पहन सकती हैं, जिसमें आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी.
  • चटख रंग के खादी के स्कॉर्फ या दुपट्टे को आप प्लेन ड्रेस के साथ पहन सकती हैं. दुपट्टे को हल्के रंग की कुर्ती के ऊपर पहनें, जिससे आप निश्चित रूप से भीड़ से अलग नजर आएंगी.
  • गर्मियों में आप खादी के शॉर्ट पैंट या श्रग भी पहन सकती हैं. शॉर्ट के ऊपर खादी का श्रग पहनें, जो आपको स्मार्ट लुक देगा.
  • स्टाइल और सहजता के हिसाब से खादी का डेनिम बेहतर होता है. डेनिम खादी पैंट को ऑफ शोल्डर या कोल्ड शोल्डर टॉप के साथ पहनें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget