एक्सप्लोरर

जरा सी तकलीफ में खा लेते हैं पैरासिटामोल? जानिए ये सेहत के लिए कितना खतरनाक 

पैरासिटामोल का बार-बार सेवन लिवर, किडनी और पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है. प्रेग्नेंसी में बार-बार इस्तेमाल बच्चों में न्यूरोडेवलपमेंट विकार का खतरा बढ़ता है. ओवरडोज से खतरा दोगुना हो जाता है.

भारत में पैरासिटामोल शायद सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली दवा में से एक है. सिर दर्द हो, हल्का बुखार हो या बदन दर्द लोग बिना सोचे समझे इसे खा लेते हैं. लेकिन हाल ही में आई रिसर्च ने चेतावनी दी है कि इसका लापरवाही से इस्तेमाल सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकता है. खासकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए. 

बार-बार सेवन से बढ़ता है खतरा

एक्सपर्ट के अनुसार पैरासिटामोल का लगातार या जरूरत से ज्यादा सेवन लिवर किडनी और पाचन तंत्र पर बुरा असर डाल सकता है. यह दवा शरीर में जाकर लिवर पर ज्यादा दबाव डालती है और लंबे समय तक ज्यादा मात्रा में लेने से लिवर फेल होने तक की समस्या आ सकती है. 

प्रेगनेंसी में बढ़ सकता है गंभीर खतरा 

कुछ रिसर्च के अनुसार प्रेगनेंसी के दौरान बार-बार पैरासिटामोल लेने से होने वाले बच्चों में न्यूरोडेवलपमेंट विकार का खतरा बढ़ सकता है. रिसचर्स के अनुसार इसका असर बच्चों के दिमाग के विकास पर पड़ सकता है. जिससे फ्यूचर में ऑटिज्म या ध्यान की कमी जैसी समस्याएं हो सकती है. 

क्यों होता है नुकसान 

पैरासिटामोल दर्द और बुखार कम करने के लिए दिमाग के सिग्नल और शरीर के तापमान को नियंत्रित करने का काम करती है. लेकिन ओवरडोज या लगातार सेवन से यह शरीर में जहरीले टॉक्सिन बना देती है. जिन्हें लिवर को बाहर निकालना पड़ता है वहीं ज्यादा दबाव में लिवर की सील्ड डैमेज हो सकती है. 

कितनी मात्रा है सुरक्षित 

बच्चों के लिए पैरासिटामोल की खुराक उनकी उम्र और वजन के हिसाब से तय होती है. इसके अलावा एक बार में 500एमजी या 650 एमजी से ज्यादा न लें और अगली खुराक कम से कम 4 से 6 घंटे के अंतराल पर लें. इसके अलावा पैरासिटामोल लेने से पहले आप डॉक्टर की सलाह भी ले सकते हैं. 

गलत काॅम्बिनेशन से दोगुना खतरा 

पेरासिटामोल को शराब, पेन किलर या सर्दी जुकाम की दूसरी दवाओं के साथ लेना बहुत खतरनाक हो सकता है. क्योंकि इनमें भी पैरासिटामोल मौजूद हो सकता है और इससे ओवरडोज का खतरा बढ़ जाता है. 

ओवरयूज के नुकसान 

अगर आप पैरासिटामोल ज्यादा मात्रा में लेते हैं तो इसका सबसे बड़ा खतरा लिवर डैमेज होने का रहता है. इसके अलावा लंबे समय तक इसके इस्तेमाल से किडनी फेलियर की समस्या रहती है. वहीं लगातार सेवन से बीपी भी बढ़ सकता है. साथ ही बार-बार पैरासिटामोल लेने से सिर दर्द की समस्या बढ़ जाती है और असली कारण का इलाज रुक जाता है.

एक्सपर्ट्स की सलाह

पैरासिटामोल को हर दर्द की दवा मानना गलत है. डॉक्टर की सलाह के बिना बार-बार सेवन करने से लिवर को नुकसान पहुंच सकता है. छोटी तकलीफ में तुरंत दवा लेने की बजाय आराम, पानी और सही खान-पान से भी राहत मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- बेबी की गुलाबी आंख के लिए नेचुरल केयर, घर पर आजमाएं ये आसान टिप्स

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
Kitchen Dustbin Smell: किचन के डस्टबिन से नहीं जा रही बदबू, ये जुगाड़ आएंगे काम
किचन के डस्टबिन से नहीं जा रही बदबू, ये जुगाड़ आएंगे काम
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget