एक्सप्लोरर

Winter Tips: ठंड से बचने के लिए अंगीठी और हीटर जलाते वक्त क्या आप भी करते हैं ये लापरवाही? अगर हां, तो हो जाएं सावधान

How to use Bonfire and Heater: ठंड से राहत पाने के लिए हीटर और अलाव जलाना आम बात है, लेकिन इन्हें जलाने के दौरान सावधानी जरूरी है. इन्हें लेकर जरा सी लापरवाही आपके लिए जानलेवा हो सकती है.

Bonfire and Heater:  पिछले कुछ दिनों से तापमान (Temperature) काफी गिरा है और ठंड (Winter) ने लोगों को परेशान कर रखा है. इससे बचने के लिए लोग अलाव (bonfire) और हीटर (Heater) का सहारा ले रहे हैं, लेकिन अलाव और हीटर जितनी राहत देते हैं उससे कहीं ज्यादा खतरनाक भी हो सकते हैं. जरा सी लापरवाही से आपको बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है. अगर आप भी इन दिनों अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं, तो सबसे पहली बात ये कि बंद कमरे में इसे बिल्कुल भी न जलाएं. ऐसा करना जानलेवा हो सकता है. इसके अलावा अलाव और हीटर (Heater) से कई और नुकसान होते हैं. आज हम आपको बताएंगे विस्तार से.

क्या है खतरा

दरअसल अंगीठी में लकड़ी या कोयले को जलाने से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस (Carbon monoxide) के अलावा दूसरी जहरीली गैस भी निकलती है. ये जहरीली गैसें जानलेवा साबित हो सकती हैं. इसके अलावा हीटर से भी कुछ इसी तरह का खतरा रहता है.

ये भी पढ़ें : Watch: पेट भरने की तलाश में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, कुत्ते से हुआ आमना-सामना और फिर... 

इसलिए जानलेवा हो जाता है इन्हें जलाना

एक्सपर्ट बताते हैं कि अलाव को बंद कमरे में जलाने से अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस (Carbon monoxide Gas) की मात्रा बढ़ जाती है, जबकि ऑक्सीजन (oxygen) का स्तर घटने लगता है. यह स्थिति जानलेवा हो जाती है. वहीं बात अगर हीटर (Heater) या ब्लोअर (blower) की करें तो बंद कमरे में इन्हें ज्यादा देर जलाने से कमरे का टेंपरेचर बढ़ जाता है और नमी का स्तर कम हो जाता है. इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है और कई बार ऐसी स्थिति में दम घुटने से मौत भी हो जाती है.

ये भी पढ़ें : Watch: बुजुर्ग शख्स ने जोरदार अंदाज में खेला क्रिकेट, फुर्ती देख दंग रह गए यूजर्स

बरतें ये सावधानी

अगर आप अलाव या हीटर को यूज कर रहे हैं तो आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

  • अगर कमरे में हीटर या ब्लोअर जला रहे हैं तो अंदर एक या उससे अधिक बाल्टी पानी जरूर रखें, ताकि कमरे के अंदर नमी कुछ हद तक कायम रहे.
  • हीटर या ब्लोअर को लगातार ऑन न रखकर बीच-बीच में गैप लेकर चलाएं, ताकि कमरे में नमी पर्याप्त मात्रा में बनी रहे.
  • अगर घर में अंगीठी यानी अलाव जला रहे हैं तो वेंटिलेशन का ध्यान जरूर रखें.
  • बंद कमरे में अंगीठी जलाकर बिल्कुल भी न सोएं. अंगीठी को अपने पास भी न रखें.
  • अलाव जलाने की स्थिति में भी कमरे में एक या उससे अधिक बाल्टी पानी भरकर जरूर रखें, ताकि नमी बनी रहे.
  • अलाव के आसपास प्लास्टिक, केमिकल्स या कोई अन्य ज्वलनशील पदार्थ न रखें.
  • जब अलाव जलाएं तो घर की खिड़कियां या जाल को खोल दें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात में नींद नहीं आती? रील्स और OTT की लत छोड़ने के लिए अपनाएं शास्त्रों का यह '5-मिनट वाला 'स्ट्रांग फॉर्मूला'
रात में नींद नहीं आती? रील्स और OTT की लत छोड़ने के लिए अपनाएं शास्त्रों का यह '5-मिनट वाला 'स्ट्रांग फॉर्मूला'
Chaitra Navratri Bhog: चैत्र नवरात्रि के 9 दिन और 9 भोग, जानें किस देवी को कौन सा भोग लगाना शुभ
चैत्र नवरात्रि के 9 दिन और 9 भोग, जानें किस देवी को कौन सा भोग लगाना शुभ
Ramadan 2026 Sehri Iftar Time: रमजान का 28वां रोजा 18 मार्च, रोजेदार देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
Ramadan 2026 Sehri Iftar Time: रमजान का 28वां रोजा 18 मार्च, रोजेदार देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
जन्मदिन पर केक क्यों काटते हैं? इसके पीछे की कहानी बहुत कम लोग जानते हैं
जन्मदिन पर केक क्यों काटते हैं? इसके पीछे की कहानी बहुत कम लोग जानते हैं

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget