एक्सप्लोरर

Solar Eclipse 2020: 21 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण आखिर क्यों है इतना खास? आइये जाने विस्तार से

यह सूर्य ग्रहण 21 जून दिन रविवार को आषाढ़ मास के अमावस्या के मृगसिरा और आद्रा नक्षत्र एवं मिथुन राशि में लग रहा है. इसी दुर्लभ संयोग के कारण यह सूर्य ग्रहण ख़ास बन रहा है. इसके अलावा और भी विशेषताएं है जो इसको और खास बना देती हैं.

Solar Eclipse 2020: 21 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होने के कारण खगोलीय और धार्मिक नजरिये से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. क्योंकि जहाँ एक तरफ यह 21 जून दिन रविवार को ही साल के सबसे बड़े दिन को लगने जा रहा है वहीँ दूसरी तरफ यह सूर्य ग्रहण, चन्द्र ग्रहण के ठीक 16 दिन बाद लग रहा है. मतलब एक ही महीने में दो-दो ग्रहण. अब आईए विस्तार से जानते हैं इस खास सूर्य ग्रहण के बारे में- 1.खगोलीय आधार पर खास- सबसे खास बात तो यही है कि 21 जून को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसको वलयाकार या चूड़ामणि या कंकड़ सूर्य ग्रहण अथवा ‘रिंग ऑफ़ फायर’ के नाम से भी जाना जाता है. इस प्रकार की घटना तब होती है जब सूर्य, चन्द्रमा और पृथ्वी एक सीधी लाइन में होते हैं और चन्द्रमा सूर्य के मध्य भाग को ढक लेता है. तब सूर्य की रोशनी केवल सूर्य के किनारे के भाग से निकलती है. इस प्रकार की घटना होने पर दिन में ही रात के जैसा अँधेरा हो जाता है और सूर्य का प्रकाशित भाग एक रिंग अथवा चूड़ी के आकार में दिखाई देने लगता है. 2.धार्मिक आधार पर भी खास- धार्मिक आधार पर इस ग्रहण की बात अगर की जाए तो यह ग्रहण ज्योतिष शास्त्र में एक विशेष योग का निर्माण कर रहा है जिसके कारण इस दिन राहु और केतु एक ही लाइन में आने जा रहे हैं. तो वहीँ दूसरी तरफ यह ग्रहण रविवार के दिन लगने के कारण महाग्रहण होगा, वहीँ कालसर्प योग लगने की भी स्थिति बनती दिखाई दे रही है. जिससे अंतर्गत राहु के साथ बुध और सूर्य आने वाले हैं और राहु सूर्य को ग्रहण की गिरफ्त में लेने जा रहा है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहण के समय ग्रहों की स्थिति किसी बड़े भूकंप का कारण भी बन सकती है और इसके साथ ही साथ अन्य दूसरे भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा आने के योग बन सकते हैं. ग्रहण का समय और सूतक काल- रविवार को लगने वाला सूर्य ग्रहण रविवार की सुबह 9:15 बजे से शुरू हो जाएगा और 03:04 बजे समाप्त होगा. ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले यानी कि शनिवार की रात 09:25 से शुरू हो जाएगा और ग्रहण की समाप्ति के साथ ही समाप्त होगा. सूतक काल को सामान्य रूप से अशुभ माना जाता है और इस समय कोई शुभ करना निषेध किया गया है.             

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shardiya Navratri Day 4: नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, अपनों को भेजें ये भक्तिमय शुभकामना संदेश
Navratri 2026 Wishes: नवरात्रि का चौथा दिन आज, मां कूष्मांडा की आराधना के साथ परिजनों को भेजें ये खास संदेश
आज सिंदूर तृतीया: क्या कुंवारी लड़कियां मां दुर्गा को चढ़ा सकती हैं सिंदूर? जानें सही नियम और विधि
Navratri Sindoor Tritiya: क्या कुंवारी कन्याएं मां दुर्गा को चढ़ा सकती हैं सिंदूर? जानें सही नियम और विधि
Aaj Ka Panchang 13 October 2026: मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 13 October 2026: मां चंद्रघंटा की पूजा आज, शाम 7:12 बजे राशि बदलेंगे चंद्रमा, जानें शुभ समय
Sharadiya Navratri Day 3: नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए शुभ रंग, मंत्र, पूजन विधि और भोग के नियम
Sharadiya Navratri Day 3: नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए शुभ रंग, मंत्र, पूजन विधि और भोग के नियम

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget