एक्सप्लोरर

Vastu Shastra: घर के मंदिर में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना शुभ कार्यों में आएगी रुकावट

घर के एक हिस्से में भगवान के लिए एक स्थान जरूर बनाया जाता है. कई बार आपके द्वारा की जा रही पूजा-पाठ का फल नहीं मिलता. इसका कारण पूजा में कमी नहीं, बल्कि घर के मंदिर में वास्तु दोष का होना हो सकता है.

Vastu Tips For Home Temple: घर के एक हिस्से में भगवान के लिए एक स्थान जरूर बनाया जाता है, जहां बैठकर आप उनका ध्यान और पूजा-पाठ करते हैं. कई बार आपके द्वारा की जा रही पूजा-पाठ का फल नहीं मिलता. इसका कारण आपकी पूजा में कमी नहीं, बल्कि घर में बने मंदिर में वास्तु दोष का होना हो सकता है. वास्तु के अनुसार घर में पूजा का स्थान हमेशा ईशान कोण यानि उत्तर पूर्व दिशा की ओर होना उत्तम माना जाता है. लेकिन अक्सर घरों में इस दिशा को ध्यान नहीं दिया जाता. कहते हैं अगर घर में बना मंदिर वास्तु विपरित हो, तो पूजा करते समय मन भी एकाग्र नहीं हो पाता और पूजा से लाभ भी नहीं मिलता. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ वास्तु टिप्स के बारे में जिन्हें आप अपने पूजा घर के लिए ध्यान में रख सकते हैं-

1. कहते हैं कि घर के मंदिर में एक भगवान की एक मूर्ति से ज्यादा मूर्ति नहीं रखें. खासतौर से गणेश भगवान की 3 प्रतिमाएं नहीं होनी चाहिए. ऐसा होने से घर के शुभ कार्यों में अड़चने आती हैं. 

2. वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में कभी भी खंडित या टूटी हुई मूर्तियां नहीं रखें. इससे घर में नकारात्मकता आती है. इतना ही नहीं, अगर आप खंडित मूर्तियों की पूजा करेंगे, तो देवता नाराज हो जाएंगे.

3. घर का मंदिर या पूजा स्थल हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में ही बनाएं. वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण या पश्चिम दिशा अशुभ फलदाई होती है. वहीं, घर के मंदिर में दो शंख साथ रखना भी सही नहीं है. 

4. वास्तु शास्त्र के अनुसार मंदिर के आस-पास शौचालय भूलकर भी न बनाएं. कई बार लोग घर के रसोईघर में मंदिर बना लेते हैं, लेकिन वास्तु के हिसाब से रसोई घर में भी मंदिर नहीं होना चाहिए. ऐसा करने से पूजा का फल नहीं मिलता.

5. घर के मंदिर में ज्यादा बड़ी मूर्तियां न रखने की सलाह दी जाती है. वहीं, कहते हैं कि पूजा स्थल में शिवलिंग भी ज्यादा बड़ी नहीं होनी चाहिए. शिवलिंग बहुत संवेदनशील होती है, इसलिए अंगूठे के साइज के बराबर की आप घर के मंदिर में शिवलिंग रख सकते हैं.

6. घर के मंदिर में देवी-देवताओं की हमेशा मुस्कुराती हुई तस्वीर ही लगानी चाहिए. देवी-देवताओं के उग्र रूप वाली तस्वीरें मंदिर में न रखें. ऐसा करना अशुभ माना गया है.

7. कहते हैं कि हनुमान जी की भी ज्यादा बड़ी मूर्ति मंदिर में न रखें. मंदिर में हमेशा अंगूठे के साइज के बराबर मूर्ति ही रखनी चाहिए. इसके साथ ही बजरंग बलि की बैठी हुई मूर्ति रखना फलदायी होती है.   

Vastu Tips: घर में लगी ये तस्वीरें बदल सकती हैं आपकी किस्मत, आर्थिक तंगी को भी करती हैं दूर

Vastu Tips: घर में मौजूद ये चीजें कहीं बना न दे आपकी किस्मत को बदकिस्मत, इन सामानों से आती हैं घर में नकारात्मकता

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साप्ताहिक लव राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: किसकी लव लाइफ में घुलेगी मिठास और कहां होगी तकरार? पढ़ें 12 राशियों का हाल
Weekly Love Rashifal 12 to 17 October 2026: प्यार में बढ़ेगी नजदीकी या गलतफहमियां बिगाड़ेंगी बात? पढ़ें मेष से मीन तक का लव राशिफल
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन लगाएं मां दुर्गा को ये 9 खास भोग, हर मनोकामना होगी पूरी; जानें तिथियां व महत्व
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन लगाएं मां दुर्गा को ये 9 खास भोग, हर मनोकामना होगी पूरी; जानें तिथियां व महत्व
माता वैष्णो देवी, शारदीय नवरात्र के पहले दिन 47,346 भक्तों ने टेका मत्था, शत चंडी महायज्ञ के साथ शुरू हुआ 9 दिवसीय उत्सव
माता वैष्णो देवी, शारदीय नवरात्र के पहले दिन 47,346 भक्तों ने टेका मत्था, शत चंडी महायज्ञ के साथ शुरू हुआ 9 दिवसीय उत्सव
शारदीय नवरात्रि पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, 18 भुजाओं वाली मां बड़ी चंद्रिका के दर्शन को लगी लंबी कतारें
शारदीय नवरात्रि पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, 18 भुजाओं वाली मां बड़ी चंद्रिका के दर्शन को लगी लंबी कतारें

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget