एक्सप्लोरर

29 January Today Horoscope: वृषभ, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि के लिए चिंताकारक रहेगा दिन, जानें अपना राशिफल

29 January Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों का वर्णन मिलता है. ग्रह-नक्षत्र की चाल से राशिफल का आंकलन होता है. सोमवार, 29 जनवरी का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा जानें आज का राशिफल.

29 January Today Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों में हर राशि का स्वामी ग्रह होता है, जिसके आधार पर ही राशिफल का आंकलन किया जाता है. आज सोमवार का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है, यह काफी हद तक ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर भी निर्भर करता है.

ज्योतिष गणना के अनुसार आइए जानते हैं, सोमवार 29 जनवरी, 2024 का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. आज किन्हें मिलेगा भाग्य का लाभ और किन्हें होगी निराशा. यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)-

मेष राशि (Aries)-

  • दिन - दिन अच्छा रहेगा, उन्नति के पर्याप्त अवसर मिलेंगे.
  • धन- धन स्थिति अच्छी रहेगी, धन संबंधित कार्य लाभ देने वाले हैं.
  • जॉब तथा व्यवसाय- जॉब तथा व्यवसाय वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. सभी का पर्याप्त सहयोग मिलेगा तथा कार्य सरलता से पूरे होंगे.
  • जीवन साथी  - जीवनसाथी को लेकर अच्छा रहेगा. पारिवारिक संबंध मधुर बनेंगे तथा जीवनसाथी के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा. प्रेम प्रसंग संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी.
  • भाग्य- भाग्य मजबूत रहेगा तथा कार्य सरलता से पूरे होंगे.
  • शिक्षा तथा सन्तान- शिक्षा संस्थान की दृष्टि से विभिन्न अच्छा रहेगा. यदि संतान के लिए कोई वाहन आदि खरीदने का विचार हो तो खरीद सकते हैं.

वृषभ राशि (Taurus)-

  • दिन - वृषभ राशि वालों के लिए दिन कुछ संघर्षकारी रहेगा तथा रूकावटों का सामना करना पड़ेगा.
  • धन- धन संबंधित मामलों में कुछ सावधानी बरतनी की आवश्यकता रहेगी, धन संभाल कर रखें.
  • जॉब तथा व्यवसाय- जॉब तथा व्यवसाय में संघर्ष वाली स्थिति रहेगी, अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी. बनते कार्यों में रुकावट आ सकती है झगड़ा विवाद से बचें.
  • जीवन साथी- जीवनसाथी को लेकर संबंध अच्छे रहेगें, साथ में समय बिताना अच्छा रहेगा.
  • भाग्य- भाग्य साथ देने वाला है तथा अपनी मेहनत से बड़े कार्यो को करेंगे प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
  • शिक्षा तथा सन्तान- शिक्षा तथा संतान को लेकर ही कुछ चिंता प्रतीत होती है.

मिथुन राशि (Gemini)-

  • दिन - मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है. धन लाभ की दृष्टि से सफलताएं प्रतीत होती हैं.
  • धन- धन को लेकर परिस्थितियों अच्छी हैं तथा आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बने हैं.
  • जॉब तथा व्यवसाय- व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए दिन सामान्य है का सामना हो सकता है, लेकिन समस्याएं अपने आप सुलझ जाएंगी.
  • जीवन साथी- जीवनसाथी को लेकर दिन अच्छा है. पारिवारिक परिस्थितियों अच्छी बनी रहेगी.
  • भाग्य- भाग्य साथ देने वाला है ईश्वर भक्ति में मन लगेगा.
  • शिक्षा तथा सन्तान- शिक्षा तथा सन्तान को लेकर परिस्थितियों अच्छी रहेगी. शिक्षण क्षेत्र में उन्नति के योग बने हैं.

कर्क राशि (Cancer)-

  • दिन - राशि वालों के लिए दिन अच्छा है. धन संबंधित मामलों में लेखा-जोखा करने पर विचार करें.
  • धन- धन की दृष्टि से दिन अच्छा है आपके पास पर्याप्त धन उपलब्ध रहेगा. 
  • जॉब तथा व्यवसाय- जॉब तथा व्यवसाय के मामले में दिन अच्छा है. व्यवसाय में उन्नति के मार्ग मिल सकते हैं तथा जॉब में भी प्रशंसा मिलेगी.
  • जीवन साथी- जीवनसाथी को लेकर परिस्थितियों सामान्य रहेगी. पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा.
  • भाग्य- भाग्य में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ेगा, अधिक मेहनत की आवश्यकता है.
  • शिक्षा तथा सन्तान- उनको लेकर छोटी-मोटी चिंता हो सकती है तथा शिक्षा में भी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है.

सिंह राशि (Leo)-

  • दिन - सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा है स्वयं का आत्म विश्लेषण करने पर अपनी कमियां नजर आएंगी.
  • धन- धन को लेकर परिस्थितियों सामान्य रहेगी.
  • जॉब तथा व्यवसाय- जॉब तथा व्यवसाय में लाभ के योग बने हैं. कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी तथा व्यवसाय में वृद्धि होगी.
  • जीवन साथी- जीवनसाथी को लेकर दिन सामान्य है. पारिवारिक परिस्थितियों अनुकूल रहेंगी.
  • भाग्य- भाग्य अच्छा रहेगा. शिक्षा के क्षेत्र में भी भाग्य रंग दिखाएगा.
  • शिक्षा तथा सन्तान- शिक्षा तथा संतान को लेकर भी दिन अच्छा है. शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अध्ययन करेंगे तथा संतान पक्ष भी शुभ समाचार सुना सकता है.

कन्या राशि (Virgo)-

  • दिन - कन्या राशि वालों के लिए दिन कुछ उलझने वाला रहेगा, झगड़े से बचाव रखें, बहस ना करें.
  • धन- धन को लेकर भी परिस्थितियां कुछ चिंतादायक रह सकती है, इसलिए धन को लेकर लापरवाही ना बरतें.
  • जॉब तथा व्यवसाय- जॉब तथा व्यवसाय की दृष्टि से दिन मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. बड़े कार्यो में सावधानी बरतें.
  • जीवन साथी - जीवनसाथी से कुछ मन-मुटाव हो सकता है, इसलिए गलतफहमियों से बचें.
  • भाग्य- भाग्य अच्छा रहेगा संभव हो तो किसी मंदिर में यात्रा जरूर करें.
  • शिक्षा तथा सन्तान- संतान को लेकर दिन कुछ चिंता वाला रह सकता है. संतान से झगड़ा की संभावना रहेगी तथा शिक्षण क्षेत्र में रुकावट आ सकती है.

तुला राशि (Libra)-

  • दिन - तुला राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. उन्नति के अवसर मिलेंगे तथा मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी.
  • धन- धन की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा, आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बने हैं.
  • जॉब तथा व्यवसाय- जॉब तथा व्यवसाय की दृष्टि से दिन अच्छा है. उन्नति के पर्याप्त अवसर मिलेंगे तथा आपके कार्य में प्रशंसा मिलेगी. बिजनेस में कोई नई डील करना चाह रहे हो तो उसमें लाभ होगा. 
  • जीवन साथी- विवाहित जीवन में परिस्थितियों अच्छी रहेगी. माहौल मधुरता वाला रहेगा तथा आपसी सामंजस्य बढ़ेगा.
  • भाग्य- भाग्य अच्छा रहेगा, भाग्य का पर्याप्त लाभ मिलेगा.
  • शिक्षा तथा सन्तान- शिक्षा तथा संतान को लेकर दिन अच्छा है. शिक्षा में रिसर्च वर्क आदि में लाभ मिलेगा तथा संतान पक्ष से भी शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-

  • दिन - वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. खासकर जो लोग सरकार से जुड़कर कार्य करते हैं उन्हें विशेष लाभ के योग हैं.
  • धन- धन के मामले में दिन अच्छा रहेगा तथा पर्याप्त लाभ के योग है.
  • जॉब तथा व्यवसाय- नौकरी करने वाले जातकों को उन्नति के अवसर मिलेंगे तथा सरकारी नौकरी से संबंधित जातक विशेष लाभ उठाएंगे. व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए भी उन्नति के अवसर मिलेंगे.
  • जीवन साथी- जीवन साथी को लेकर दिन सामान्य है. छोटा-मोटा उतार चढ़ाव वैवाहिक जीवन में आ सकता है.
  • शिक्षा तथा सन्तान- शिक्षा तथा संतान को लेकर दिन कुछ चिंता वाला रह सकता है, व्यर्थ की परेशानियां खड़ी हो सकती है.

धनु राशि (Sagittarius)-

  • दिन - धनु राशि वालों के लिए दिन अच्छा है. धर्म की यात्रा का अवसर मिले तो यात्रा जरूर करें.
  • धन- धन को लेकर कुछ चिताओं का सामना करना पड़ सकता है.
  • जॉब था व्यवसाय- व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा है तथा नौकरी करने वाले जातकों को बहुत दौड़ धूप करनी पड़ सकती है.
  • जीवन साथी- जीवनसाथी को लेकर परिस्थितियों सामान्य रहेगी. गृहस्थ जीवन में खुशनुमा माहौल बनेगा तथा प्रेम प्रसंग वाले जातकों के लिए भी परिस्थितियां अच्छी हैं.
  • शिक्षा तथा सन्तान- सन्तान को लेकर दिन बहुत अच्छा है. सन्तान से शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे तथा शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे अवसर मिलेंगे.

मकर राशि (Capricorn)-

  • दिन - मकर राशि वालों के लिए दिन संघर्ष और चिंता वाला रहेगा. व्यर्थ में मामले उलझ जाएंगे और जल्दी से सुधरेंगे नहीं.
  • धन - नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन कुछ चिंता वाला रह सकता है.
  • जॉब तथा व्यवसाय - जॉब तथा व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए धन हानि की आशंका है, इसलिए अपने-अपने क्षेत्र में सावधानी पूर्वक रहे तथा धन को लेकर लापरवाही ना करें.
  • जीवन साथी- जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए आपसी तालमेल बढ़ाने का प्रयास करें.
  • भाग्य- भाग्य जल्दी साथ नहीं देगा, इसलिए भाग्य के भरोसा ना रहे हैं.
  • शिक्षा तथा सन्तान- सन्तान को लेकर कुछ तनाव हो सकता है. संतान से विवाद की संभावना है तथा शिक्षा में भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.

कुम्भ राशि (Aquarius)-

  • दिन - कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा, परेशानियां हो सकती हैं.
  • धन- धन को लेकर सावधानी बरतें अचानक धन या कीमती जेवर गुम हो सकते हैं.
  • जॉब तथा व्यवसाय- करने वाले जातक डॉक्यूमेंट को संभाल के रखें. डॉक्यूमेंट से संबंधित सारे काम सतर्कता से करें तथा व्यवसाय करने वाले जातक का सोच समझकर धन का इन्वेस्ट करें.
  • जीवन साथी- जीवन साथी से झगड़ा की संभावना है विवाद उत्पन्न हो सकता है.
  • भाग्य- अच्छा है यदि धार्मिक स्थान में जाने का मन हो तो अवश्य जाएं.
  • शिक्षा तथा सन्तान- शिक्षा तथा संतान को लेकर परिस्थितियों सामान्य रहेंगी.

मीन राशि (Pisces)-

  • दिन - राशि वालों के लिए दिन मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा. कुछ परेशानियां अचानक उभर के आ सकती हैं.
  • धन- धन को लेकर परिस्थितियों मिले-जुले प्रभाव वाली रहेगी. धन का आना-जाना लगा रहेगा.
  • जॉब तथा व्यवसाय- जॉब करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा है उन्हें प्रशंसा मिल सकती है तथा व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए धन संबंधित मामलों में लापरवाही की संभावना रहेगी, इसलिए लापरवाही ना बरतें.
  • जीवन साथी- जीवनसाथी को लेकर परिस्थितियों सामान्य रहेगी. पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी.
  • भाग्य- भाग्य आगे अच्छा रहेगा पूजा पाठ करने से विशेष लाभ मिलेगा, अपने इष्ट का पूजन अवश्य करें.
  • शिक्षा तथा सन्तान- संतान को लेकर दिन को चिंता वाला रहेगा. शिक्षा में रुकावट आ सकती है तथा संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है.

ये भी पढ़ें: 28 January Today Horoscope: धन, करियर, शिक्षा, भाग्य आदि को लेकर आज कैसा रहेगा दिन, जानें अपना राशिफल

ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार, हिमाचल प्रदेश निवासी, पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, और मेदिनी ज्योतिष में निषुण हैं. इन्होंने अपने गहन अनुभव और अध्ययन के बल पर हजारों लोगों की कुंडलियों का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया है और राजनीति, देश-विदेश, से जुड़े विषयों पर अनेक सटीक भविष्यवाणियां कर ख्याति प्राप्त की है. हाल ही में पाकिस्तान पर संभावित हमले को लेकर इनकी की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई, जिससे इनकी प्रामाणिकता और दूरदर्शिता को व्यापक मान्यता मिली. ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार का उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संतुलित, सकारात्मक और प्रभावशाली बनाना है. ये परंपरागत शास्त्रों की जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक संदर्भों में समाधान प्रस्तुत करते हैं. लेखन, अध्ययन और संगीत के प्रति इनका गहरा रुझान है, जो इन्हें एक संवेदनशील और व्यापक दृष्टिकोण वाला ज्योतिषाचार्य बनाता है. ये निरंतर अपने लेखों, परामर्शों और अध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जनमानस को जागरूक और सशक्त बना रहे हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Diwali 2026 Date: 2026 में अक्टूबर नहीं नवंबर में होगी दिवाली, रहेगी भयंकर ठंड
2026 में अक्टूबर नहीं नवंबर में होगी दिवाली, रहेगी भयंकर ठंड
Hindu Nav Varsh 2026: 19 मार्च से विक्रम संवत 2083 शुरू, गुरु बनेंगे राजा और मंगल मंत्री, जानें भारत पर इसका प्रभाव?
Hindu Nav Varsh 2026: 19 मार्च से विक्रम संवत 2083 शुरू, गुरु बनेंगे राजा और मंगल मंत्री, जानें भारत पर इसका प्रभाव?
Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी आज, द्विपुष्कर योग में होगी पूजा, पढ़ें विष्णु चालीसा
Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी आज, द्विपुष्कर योग में होगी पूजा, पढ़ें विष्णु चालीसा
Vinayak Chaturthi 2026: चैत्र वासुदेव विनायक चतुर्थी किस दिन, जानें डेट, पूजा मुहूर्त, क्यों करते हैं ये व्रत
चैत्र वासुदेव विनायक चतुर्थी किस दिन, जानें डेट, पूजा मुहूर्त, क्यों करते हैं ये व्रत

वीडियोज

LPG Gas Crisis: LPG Supply अब बिना रुकावट? 24 घंटे का इंतजार बस! | Strait of Hormuz
Election Date Announcement: बंगाल में किसका चलेगा दांव? ममता के लिए क्या है चुनौती? | Mamata
LPG Gas Crisis: आ रहे 'शिवालिक-नंदादेवी'..चंद घंटे बाद...'सिलेंडर संकट' समाप्त! | Indian Ship
Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
'कुंभ से मेट्रो तक...हमने पहले किया', मुंबई में मंच से सपा चीफ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
'कुंभ से मेट्रो तक...हमने पहले किया', मुंबई में मंच से सपा चीफ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Congress On Election: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
Israel-US Iran War Live: खर्ग द्वीप पर अमेरिका ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, मिडिल ईस्ट में US ठिकानों पर बरपाया कहर
Live: खर्ग द्वीप पर US ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, अमेरिकी ठिकानों पर बरपाया कहर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
Embed widget