एक्सप्लोरर

Navratri Navami 2022: महानवमी पर आज घर में कैसे करें हवन, जानें मुहूर्त, सही विधि और मंत्र

Navratri 2022 Navami: 4 अक्टूबर 2022 को यानी कि आज नौ दिन के पावन पर्व नवरात्रि का आखिरी दिन है. महानवमी पर आज हवन का विशेष महत्व है. आइए जानते हैं नवमी तिथि पर हवन का मुहूर्त, सामग्री और विधि

Shardiya Navratri 2022 Navami: 26 सितंबर 2022 को अश्विन माह के शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हुई थी, आज 4 अक्टूबर 2022 को नौ दिन के पावन पर्व का आखिरी दिन है. नवरात्रि के पहले दिन देवी के भक्त घर-घर में घटस्थापना कर नौ दिन के व्रत का संकल्प लेते हैं, वहीं दुर्गा नवमी के दिन कन्या पूजन, हवन कर व्रत का पारण किया जाता है और दशमी के मां अंबे कैलास लौट जाती हैं.

विजयादशमी इस साल 5 अक्टूबर 2022 (VijayaDashmi 2022) को है इसी दिन देवी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा. नवरात्रि की नवमी पर शुभ मुहूर्त में हवन का विशेष महत्व है. इसके बिना नवरात्रि की पूजा अधूरी मानी जाती है. आइए जानते हैं नवमी तिथि पर हवन का मुहूर्त, सामग्री और विधि

नवरात्रि नवमी हवन मुहूर्त - 06.21 AM - 02.20 PM (4 अक्टूबर 2022)

नवरात्रि हवन सामग्री (Navratri Hawan Samagri)

  • चंदन, रोली,  हवन कुंड, आम की लकड़ी,  गंगाजल, सुपारी, हल्दी
  • सूखा नारियल, लाल कलावा, देसी घी, कपूर, धूप, गुग्गल, अगरबत्ती
  • केले या आम के पत्ते, 5 फल, लोबान, शहद, फूल, लाल रंग का कपड़ा,
  • अक्षत, चरणामृत, मिठाई, गूलर की छाल, पान के पत्ते, पंचमेवा
  • हविष्य - गाय का घी, लौंग, लौबान, इलायची, गुग्गल, जौ, कपूर, चावल, काला तिल मिलाकर रखें.

नवरात्रि हवन की विधि (Navratri Navami Hawan Vidhi)

  • नवमी के दिन हवन शुभ मुहूर्त देखकर करें. मां दुर्गा के समक्ष हवन करना चाहिए, इसके स्नानादि से निवृत होकर जहां हवन कर रहे हैं वहां गोबर से लेपन करें.
  • अब थोड़ा सा गंगाजल छिड़कर उस जगह को पवित्र करें. आटे से रंगोली बनाएं और उस पर हवन कुंड रखें. उसमें आम की लकड़ी और घी डालें. फिर कपूर डालकर अग्नि प्रज्वलित करें.
  • सर्वप्रथम घी से गणेश जी, पंचदेवता, नवग्रह के नाम की आहुति हवन कुंड में डालें. शास्त्रों के अनुसार हवन के समय पति-पत्नी को साथ बैठकर आहूति डालनी चाहिए.
  • अब माता दुर्गा के मंत्रों का जाप करते हुए घी और हविष्य डालते जाएं. हर मंत्र के बाद स्वाहा जरूर बोलें तभी आहूर्ति पूर्ण मानी जाती है. ‘ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डयै विच्चै नमः’ बीज मंत्र का 108 बार जाप करते हुए आहूति डालने पर देवी बहुत प्रसन्न होती हैं.
  • नवरात्रि के हवन में कीलक, अर्गला, कवच का पाठ करते हुए दुर्गा सप्तशती के सभी मंत्रों का जाप करते हुए आहुति देना उत्तम फलदायी माना जाता है.
  • अंत में सूखा नारियल और सभी हविष्य हवन कुंड में डालें. इसे पूर्णाहूति कहा जाता है. अब गीली हल्दी पूरे लाल कपड़े पर लगाएं. जितने लोग हवन में बैठे हैं वह कपड़ को फैलाते हुए पकड़े और ऊं पूर्णमद: पूर्णमिदम् पुर्णात पूण्य मुदच्यते, पुणस्य पूर्णमादाय पूर्णमेल विसिस्यते स्वाहा। बोलते हुए कुंड में डाल दें.
  • अंत में देवी की आरती करें और सभी मस्तिष्क, गले में भभूत लगाएं. ऐसा करना शुभ माना जाता है.

नवरात्रि हवन के फायदे (Navratri Hawan Benefit)

  • शास्त्रों के अनुसार हवन में हविष्य के जरिए अग्नि देव जिस देवता के नाम से हवन किया जाता है उन तक उनका अंश पहुंचा देते हैं. इससे देवी-देवता बेहद प्रसन्न होते हैं और भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है.
  • नवमी के दिन हवन करने पर नवरात्रि के नौ दिनों का शुभ फल प्रदान होता है. साथ ही इससे आरोग्य का वरदान मिलता है.
  • मंत्र जाप के साथ किया हवन नकारात्मक ऊर्जा का विनाश करता है और साधक को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है. हवंन करने करते वक्त ध्यान रखें कि आहुति नीचे न गिरे कुंड में ही जाए.
  • हवन का पूर्ण फल तभी मिलता है जब साधक तन-मन से देवी मां के प्रति समर्पित हो. ऐसे में हवन के समय बातचीत न करें क्योंकि हर मंत्र का असर साधक पर पड़ता है. बीच में बोलने से मन भटक जाएगा.

नवरात्रि नवमी पर हवन करने के मंत्र (Navratri Hawan Mantra)

  • ऊं गणेशाय नम: स्वाहा
  • ऊं आग्नेय नम: स्वाहा
  • ऊं गौरियाय नम: स्वाहा
  • ऊं नवग्रहाय नम: स्वाहा
  • ऊं विष्णुवे नम: स्वाहा
  • ऊं न देवताय नम: स्वाहा
  • ऊं ब्रह्माय नम: स्वाहा
  • ऊं कुल देवताय नम: स्वाहा
  • ऊं महाकालिकाय नम: स्वाहा
  • ऊं दुर्गाय नम: स्वाहा
  • ऊं हनुमते नम: स्वाहा
  • ऊं भैरवाय नम: स्वाहा
  • ऊं जयंती मंगलाकाली, भद्रकाली कपालिनी दुर्गा क्षमा शिवाधात्री स्वाहा
  • ऊं शरणागत दीनार्त परित्राण परायणे, सर्व स्थार्ति हरे देवि नारायणी नमस्तुते। स्वाहा

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर पत्नी को गलती से भी न दें ऐसा गिफ्ट, माने गए हैं अशुभ

Navratri 2022 Navami Puja: नवरात्रि की महानवमी कल, जानें मुहूर्त, शुभ रंग और मां सिद्धिदात्री की पूजा विधि

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Falgun Amavasya 2026: 17 या 18 फरवरी कब है फाल्गुन अमावस्या, क्यों खास है ये
17 या 18 फरवरी कब है फाल्गुन अमावस्या, क्यों खास है ये
Surya Grahan 2026: 17 फरवरी को सूर्य ग्रहण लग रहा है क्या, क्यों हो रही चर्चा
Surya Grahan 2026: 17 फरवरी को कोई ग्रहण लग रहा है क्या, क्यों हो रही चर्चा
Panchang 17 February 2026: 17 फरवरी भौमवती अमावस्या, सूर्य ग्रहण और पंचक भी, देखें शुभ मुहूर्त और पूरा पंचांग
17 फरवरी भौमवती अमावस्या, सूर्य ग्रहण और पंचक भी, देखें शुभ मुहूर्त और पूरा पंचांग
Grahan and Panchak 2026: सूर्य ग्रहण-अग्नि पंचक एकसाथ, कुंभ सहित 3 राशियों पर मंडरा रहा खतरा, न करें ये गलती
सूर्य ग्रहण-अग्नि पंचक एकसाथ, कुंभ सहित 3 राशियों पर मंडरा रहा खतरा, न करें ये गलती

वीडियोज

Solar Eclipse 2026: कल लगेगा सूर्य को ग्रहण! पर इसे देखने के लिए जान जोखिम में कौन डाल रहा? |ABPLIVE
Rajpal Yadav: कौन है माधव गोपाल अग्रवाल? कैसे हुआ राजपाल यादव के साथ बड़ा खेल ! देखिए |ABPLIVE
West Bengal Election: चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, BJP में मची हलचल ! |ABPLIVE
Mahadangal: Hyderabad टू Hazratganj, ओवैसी किसके संग? | Akhilesh Yadav | Owaisi | UP Politics
Copper Boom: Gravita India की Mega Entry से Recycling Sector में बड़ा Gamechanger | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शादी से पहले फिजिकल रिलेशन सही या गलत? सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर की टिप्पणी, जानें क्या कहा
शादी से पहले फिजिकल रिलेशन सही या गलत? सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर की टिप्पणी, जानें क्या कहा
UP Politics: यूपी में एंट्री से अखिलेश, मायावती, राहुल ही नहीं योगी की भी टेंशन बढ़ाएंगे ओवैसी! इस वजह से लग रहीं अटकलें
यूपी में एंट्री से अखिलेश, मायावती, राहुल ही नहीं योगी की भी टेंशन बढ़ाएंगे ओवैसी! इस वजह से लग रहीं अटकलें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की रोमंटिक फिल्में, ओटीटी पर हैं अवेलेबल, देखना ना भूलें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की रोमंटिक फिल्में, ओटीटी पर हैं अवेलेबल, देखना ना भूलें
कोलंबो में पाकिस्तान को धूल चटाकर स्वदेश लौटी टीम इंडिया, जानें कहां और किसके खिलाफ खेलेगी अगला मैच
कोलंबो में पाकिस्तान को धूल चटाकर स्वदेश लौटी टीम इंडिया, जानें अगला मैच किसके खिलाफ
'अगर अमेरिका ने हमला किया तो...' ईरान के सपोर्ट में आया तालिबान, ट्रंप की दे दी बड़ी चेतावनी
'अगर अमेरिका ने हमला किया तो...' ईरान के सपोर्ट में आया तालिबान, ट्रंप की दे दी बड़ी चेतावनी
बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान की प्रचंड जीत के बाद भी बना ये शर्मनाक रिकॉर्ड, दो दशक में कभी नहीं हुआ ऐसा!
तारिक रहमान की प्रचंड जीत के बाद भी बना ये शर्मनाक रिकॉर्ड, दो दशक में कभी नहीं हुआ ऐसा!
Lemon Hangover: नींबू चाटते ही आखिर कैसे उतर जाता है नशा, जानें क्या है इसके पीछे का विज्ञान
नींबू चाटते ही आखिर कैसे उतर जाता है नशा, जानें क्या है इसके पीछे का विज्ञान
घर की बेटी को पहली बार आए पीरियड्स तो परिवार ने की गोद भराई, मेहमानों को कराया भोज- वीडियो वायरल
घर की बेटी को पहली बार आए पीरियड्स तो परिवार ने की गोद भराई, मेहमानों को कराया भोज- वीडियो वायरल
Embed widget