एक्सप्लोरर

Rules To Keep Laddu Gopal: लड्डू गोपाल को घर पर रखने से पहले इन बातों को जान लें, इन नियमों का पालन है जरूरी

भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की सूरत है ही इतनी प्यारी की हर किसी का मन मोह लेती है. ऐसे में बहुत से लोग उन्हें घर में एक सदस्य की तरह रखते हैं.

Laddu Gopal Care: भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरुप लड्डू गोपाल की सूरत है ही इतनी प्यारी की हर किसी का मन मोह लेती है. ऐसे में बहुत से लोग उन्हें घर में एक सदस्य की तरह रखते हैं. लेकिन उन्हें घर में सिर्फ मंदिर में रखना ही काफी नहीं होता. उन्हें घर में परिवार के सदस्य की तरह ही रखा पड़ता है. लड्डू गोपाल को घर पर रखने के कई नियम हैं, जिनका पालन करना बहुत जरूरी है. बहुत से निःसंतान दंपत्ति भी घर में लड्डू गोपाल को रखते हैं, ताकि उन्हें बच्चे का सुख मिल सके. ऐसे में अगर आप भी घर में लड्डू गोपाल को लाने की सोच रहे हैं, तो इन नियमों को एक बार अच्छे से जान लें.

रोजाना कराएं स्नान-

घर में जैसे आप रोज स्नान करते हैं, वैसे ही लड्डू गोपाल को भी स्नान करवाना जरूरी है. लड्डू गोपाल का ख्याल एक बच्चे की तरह रखा जाता है. लड्डू गोपाल को स्नान करवाते समय शंख का इस्तेमाल करें. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार शंख में लक्ष्मी का वास होता है. स्नान करवाने के बाद उस पानी को तुलसी के पौधे में विसर्जित कर दें.

साफ कपड़ें पहनाएं-

स्नान के बाद उन्हें साफ वस्त्र पहनाना भी जरूरी है. इस बात का ध्यान हमेशा रखें कि एक बार जो वस्त्र आप उन्हें पहना चुके हैं, उन्हें दोबारा न पहाएं. अगर आप पहनाते भी हैं, तो वो धुले हुए होने चाहिए. 

श्रृंगार है जरूरी-

लड्डू गोपाल को वस्त्र पहनाने के बाद उनका श्रृंगार भी जरूरी है. लड्डू गोपाल को चंदन का टीका लगाएं, जेवर पहनाएं. इसके बाद उनकी नजर उतारना भी जरूरी है.

दिन में 4 बार भोग लगाएं-

लड्डू गोपाल को दिन में 4 बार भोग लगाएं. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार लड्डू गोपाल शाकाहारी थे और सात्विक भोजन करते थे. इसलिए जिस घर में लड्डू गोपाल विराजमान होते हैं, उस घर में प्याज, लहसुन, मांस आदि नहीं बनाना चाहिए. आप रसोई में जो कुछ भी पकाएं, लड्डू गोपाल को उसका भोग जरूर लगाएं. वैसे आप उन्हें माखन-मिश्री, बूंदी के लड्डू, खीर और हलवे का प्रसाद भी चढ़ा सकते हैं. 

अकेला न छोड़ें-

अगर आपने घर में लड्डू गोपाल को विराजमान किया है, तो उन्हें घर में अकेला न छोड़ें. आप घर से बाहर जहां भी जाएं उन्हें अपने साथ लेकर जाएं. खासतौर पर अगर आप लंबे समय के लिए कहीं बाहर जा रहे हैं, तो उन्हें साथ लेकर जाएं. इतना ही नहीं, जहां भी जाएं वहां उनकी पूजा जरूर करें. इसके साथ ही रात और दोपहर के समय उनका शयन करें.

आरती करें-

लड्डू गोपाल को जब-जब भोग लगाएं, तब उनकी आरती भी करें. आरती के समय धूपबत्ती जरूर जलाएं. भगवान श्री कृष्ण को बेले के फूल और केला बहुत प्रिय है, इसलिए आरती के बाद उन्हें ये चीजें जरूर अर्पित करें. इतना ही नहीं, उनके पास राधा रानी की फोटो जरूर रखें और उनकी भी आरती करें. 

September Ekadashi 2021: एकादशी के व्रत में न हो जाए कोई चूक, इस दिन व्रत के भोजन में शामिल करें सिर्फ ये चीजें


Pradosh Vrat 2021: 4 सितंबर को है भाद्रपद का पहला प्रदोष व्रत, इस दिन भगवान शिव की ये कथा पाठ करने से पूर्ण होगी हर मनोकामना

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन लगाएं मां दुर्गा को ये 9 खास भोग, हर मनोकामना होगी पूरी; जानें तिथियां व महत्व
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन लगाएं मां दुर्गा को ये 9 खास भोग, हर मनोकामना होगी पूरी; जानें तिथियां व महत्व
आज का मीन राशिफल 12 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से घरेलू मामलों में समस्या, फाइनेंस पेपर्स में न बरतें लापरवाही, कॉम्पिटिटिव छात्रों को मीठा फल
आज का मीन राशिफल 12 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से घरेलू मामलों में समस्या, फाइनेंस पेपर्स में न बरतें लापरवाही, कॉम्पिटिटिव छात्रों को मीठा फल
आज का कुंभ राशिफल 12 अक्टूबर 2026: 9वें चंद्रमा से सामाजिक पहचान में उछाल, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट में नए अनुबंध, एथलीट्स जीतेंगे मेडल
आज का कुंभ राशिफल 12 अक्टूबर 2026: 9वें चंद्रमा से सामाजिक पहचान में उछाल, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट में नए अनुबंध, एथलीट्स जीतेंगे मेडल
आज का मकर राशिफल 12 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से पिता से अनबन की आशंका, टैक्स कार्यों को न छोड़ें अधूरा, स्पोर्ट्स पर्सन को बड़ी लीग का ऑफर
आज का मकर राशिफल 12 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से पिता से अनबन की आशंका, टैक्स कार्यों को न छोड़ें अधूरा, स्पोर्ट्स पर्सन को बड़ी लीग का ऑफर

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget