एक्सप्लोरर

Pitru Paksha 2020: 1 सितंबर से शुरू हो रहे हैं श्राद्ध, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Pitru Paksha 2020: पितृ पक्ष 1 सितंबर 2020 से आरंभ हो रहे हैं. पितृ पक्ष में पितरों को तर्पण किया जाता है और उन्हें स्मरण कर, आभार प्रकट किया जाता है. पितृ पक्ष में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. तभी पूजा का पूर्ण लाभ प्राप्त होता है.

Pitru Paksha 2020: 1 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध से पितृ पक्ष का आरंभ हो रहा है. पितृ पक्ष में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. अक्सर इन बातों को लोग भूल जाते हैं. इस कारण श्राद्ध कर्म का पूर्ण लाभ प्राप्त नहीं होता है. जीवन में पितरों का आर्शीवाद बहुत जरूरी होता है.

ज्योतिष शास्त्र में पितृ दोष का वर्णन आता है. इसका अर्थ ये होता है कि पितरों की नाराजगी. पूर्वज जब नाराज होते हैं तो व्यक्ति के जीवन में बहुत कष्ट सहन करने पड़ते हैं. धनहानि, रोग, कार्य में बाधा और मान सम्मान में कमी आती है. मानसिक तनाव के कारण व्यक्ति सही फैसले नहीं ले पाता है. इस तरह की दिक्कतें पितृ दोष के कारण जीवन में आती हैं. इसलिए पितृ दोष का निवारण कराने की सलाह दी जाती है.

पितृ पक्ष का महत्व पितृ पक्ष के दौरान पूर्वज धरती पर आते हैं, ऐसी मान्यता है. इसलिए पितृ पक्ष में तर्पण और श्राद्ध के साथ दान करने का विधान बताया गया है. मान्यता है कि ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और आर्शीवाद प्रदान करते हैं.

पितृ पक्ष में नहीं करने चाहिए ये काम पितृ पक्ष के दौरान बहुत अनुशासित दिनचर्या का पालन करना चाहिए. पितृ पक्ष में किसी भी बुर्जूग और बड़ों का अपमान नहीं करना चाहिए. हर प्रकार की बुराईयों से बचाना चाहिए. इस दौरान बुरी संगत और बुरे विचारों से दूर रहना चाहिए. दान लेने वालों का खाली हाथ नहीं भेजना चाहिए. मान्यता है कि पितृ पक्ष में पितर किसी भी रूप में आ सकते हैं. इसलिए इस दौरान किसी के प्रति गलत धारणा नहीं रखनी चाहिए.

ऐसे करें तर्पण पितृ पक्ष में पूरब दिशा की तरफ मुंह करके चावल से तर्पण करना चाहिए. देव-तर्पण के बाद उत्तर दिशा की ओर मुंह करके कुश के साथ जल में जौ डालकर ऋषि-मनुष्य तर्पण करना चाहिए. अन्त में अपसव्य अवस्था में दक्षिण दिशा की ओर मुंह कर अपना बायाँ पैर मोड़कर कुश-मोटक के साथ जल में काला तिल डालकर पितर तर्पण करना चाहिए.

Pitru Paksha 2020: 1 सितंबर से पितृ पक्ष की हो रही है शुरूआत, जानें महत्व और जरुरी बातें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saraswati Puja 2026: कब है सरस्वती पूजा? नोट करें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और आसान पूजा विधि
Saraswati Puja 2026: कब है सरस्वती पूजा? मां शारदा की पूजा का क्या है सबसे शुभ मुहूर्त? जानें सही नियम और विधि
Aaj Ka Panchang 16 October 2026: नवरात्रि की षष्ठी पर सरस्वती आवाहन आज, जानें पूजा का समय और राहुकाल
Aaj Ka Panchang 16 October 2026: कात्यायनी पूजा और सरस्वती आवाहन आज, जानें किस अनुष्ठान का क्या समय है
मेट्रो टिकट का नो 'झामेला', दुर्गा पूजा में QR स्कैन कर 'छोले जाबे'!
Kolkata Metro QR Ticket: दुर्गा पूजा में टिकट की लाइन से बचें, ऐसे करें बुकिंग
सिर्फ रील्स के लिए नहीं है गरबा! उस मिट्टी के मटके और जलते दिए में छिपा है जिंदगी का सबसे बड़ा सच
गरबा सिर्फ डांस नहीं, कॉस्मिक एनर्जी का 'गर्भ दीप' चक्र है: जानिए इसका असली सीक्रेट

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget