एक्सप्लोरर

Amla Navami 2021: आंवला नवमी आज, जरूर करें ये उपाय, बढ़ेगा धन-सौभाग्य 

Amla Navami 2021: आज आंवला नवमी है. आज आंवले के पेड़ की पूजा कर परिवार के लिए आरोग्य और सुख-सौभाग्य की कामना की जाती है. आइए जानते हैं कुछ खास उपाय जिन्हें करने से घर का सुख-सौभाग्य बढ़ता है.

Amla Navami 2021: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के नौंवे दिन आंवला नवमी का पर्व (Kartik Month Amla Navami 2021) मनाया जाता है. इसे अक्षय नवमी के नाम से भी जानते हैं. आंवला नवमी के दिन किया गया धर्म, जप, तप और दान आदि दुखों से मुक्ति देने वाला होता है. आंवला नवमी के दिन कुछ उपाय है, हर मनोकामना पूरी करने के साथ अगले जन्म तक अक्षय फल देते हैं.

1. पीपल और केले के पेड़ के अलावा आंवला के पेड़ की पत्तियों में भगवान विष्णु, शिव और माता लक्ष्मी का वास होता है. इस दिन अक्षय लाभ के लिए आंवला पेड़ की पूजा जरूर करनी चाहिए.

2. आंवला नवमी पर आंवले के पेड़ के नीचे भोजन पकाना चाहिए और पूरे परिवार के साथ खाना खाएं. खाना खाते समय आंवले से पत्ती गिर जाए तो यह साक्षात भगवान विष्णु का आशीर्वाद माना जाता है. 

3. इस दिन भगवान विष्णु जी को आंवला जरूर अर्पित करें. मान्यता है कि सृष्टि निर्माण के लिए ब्रह्मा जी के आंसुओं से आंवला पेड़ उत्पन्न हुआ था और इसे पृथ्वी का पहला फल माना जाता है. इसलिए भगवान की पूजा करते समय भोग में आंवला जरूर चढ़ाएं.

4. आंवला नवमी पर किया गया दान, ब्राह्मणों को भोजन से धन-संपदा, सुख-शांति में बढ़ोत्तरी होती है. इस दिन नई चीजों की खरीदारी शुभ है. विशेषकर सोना-चांदी आभूषण, जमीन आदि खरीदने से भौतिक चीजों में वृद्धि होती है. इस दिन हर व्यक्ति को आंवला जरूर खाना चाहिए.

आंवला नवमी तिथि प्रारंभ (Amla Navami Tithi 2021)
12 नवंबर 2021, शुक्रवार को सुबह 05 बजकर 51 मिनट से प्रारंभ होकर, 13 नवंबर, शनिवार को सुबह 05 बजकर 30 मिनट तक रहेगी.

पौराणिक कथा 
पौराणिक कथा अनुसार मां लक्ष्मी एक बार पृथ्वीलोक पर भ्रमण को आईं. यहां उन्हें भगवान विष्णु और शिव की पूजा एक साथ करने की इच्छा हुई. उन्हें ध्यान आया कि तुलसी और शिव के स्वरूप बैल के गुण आंवले में होते है. इसमें दोनों का अंश है. इसलिए मां ने आंवले को ही शिव और विष्णु का स्वरूप मानकर पूजा की थी. पूजा से प्रसन्न दोनों देव साथ प्रकट हुए. लक्ष्मी जी ने आंवले के नीचे भोजन बनाकर खिलाया. इसी आधार पर हर साल कार्तिक शुक्ल नवमी के दिन आंवला के पेड़ की पूजा की जाती है. 

इन्हें भी पढ़ें

'चंद्र ग्रहण' से 'सूर्य ग्रहण' तक इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

कार्तिक पूर्णिमा कब है? इस दिन लक्ष्मीजी की कृपा पाने का विशेष संयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Purnima 2026 Puja Time Live: गुरु पूर्णिमा पर दुर्लभ संयोग; नोट करें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि
Guru Purnima 2026 Puja Time Live: गुरु पूर्णिमा पर दुर्लभ संयोग; नोट करें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि
Sawan 2026 First Day: सावन 30 जुलाई से शुरू, पहले दिन बेहद दुर्लभ संयोग, शिव पूजा के लिए ये है श्रेष्ठ समय
सावन 30 जुलाई से शुरू, पहले दिन बेहद दुर्लभ संयोग, शिव पूजा के लिए ये है श्रेष्ठ समय
Sawan 2026: सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, शिव की कृपा पाने का ये है सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, शिव की कृपा पाने का ये है सही तरीका
Guru Purnima 2026: श्रीकृष्ण और चाणक्य की ये 5 सीख Gen Z को दिला सकती है हर मोर्चे पर जीत
श्रीकृष्ण और चाणक्य की ये 5 सीख Gen Z को दिला सकती है हर मोर्चे पर जीत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget