एक्सप्लोरर

Relationship Tip: हमेशा खुश रहने वाले कपल्स के 5 राज, जानें परफेक्ट रिलेशनशिप के रूल्स

Secrets of Happy Couples: रिलेशनशिप में लड़ाई-झगड़ा होना आम बात है. हालांकि झगड़े के दौरान कभी-कभी छोटी बातें भी बहुत बड़ी बन जाती हैं लेकिन इसके बावजूद कई कपल्स झट से सुलह कर लेते हैं.

Relationship Rules: रिलेशनशिप में भले ही कितना गहरा प्यार हो लेकिन कभी न कभी लड़ाइयां भी होती हैं. अलग-अलग व्यवहार और विचार की वजह से कई बार चीजों पर सहमति नहीं बन पाती है. झगड़े के दौरान कभी-कभी छोटी बातें भी बहुत बड़ी बन जाती हैं लेकिन इसके बावजूद कई कपल्स को हैप्पी कपल्स कहा जाता है. कई लोगों के मन में सवाल होता है कि आखिर लड़ाई-झगड़े के बाद भी लोग अपने रिश्ते को खुशी-खुशी आगे कैसे बढ़ा लेते हैं? आइए जानते हैं रिलेशनशिप के उन 5 रूल्स (Rules) के बारे में जिसकी वजह से झगड़ने के बाद भी कपल खुश रहते हैं.

झगड़े में भी अपनी सीमा में रहना- गुस्से में आकर अक्सर लोग एक-दूसरे को बहुत कुछ बोल जाते हैं. खुशहाल जोड़े (Happy couple) गुस्से में भी अपनी मर्यादा के बाहर नहीं जाते हैं. झगड़ते समय भी वो इस बात का ध्यान रखते हैं कि किसी भी तरह से पार्टनर (Partner) का अपमान न हो. वो अपनी भावनाएं जाहिर करते समय ध्यान रखते हैं कि उनकी बातों से पार्टनर की भावनाओं को ठेस न पहुंचे. वो पार्टनर पर न तो चिल्लाते हैं और न ही उनका अपमान करते हैं. वो पार्टनर के आत्मसम्मान का पूरा ख्याल रखते हैं.

झगड़े के बाद माफी की पहल- झगड़ते समय गुस्से में कई बार मुंह से कुछ गलत भी निकल सकता है. हैप्पी कपल्स को इस बात का एहसास तुरंत हो जाता है और वो अपनी गलती स्वीकार कर लेते हैं. उन्हें माफी मांगने में कुछ भी गलत नहीं लगता है. इससे आपस की गलतफहमियां दूर हो जाती हैं और रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत हो जाता है.

झगड़े के दौरान पुरानी बातें बीच में ना लाना- अक्सर ऐसा होता है कि झगड़े के दौरान लोग पुरानी बातें भी बीच में लाते हैं. कपल्स झगड़ते हुए पुराने मुद्दों में इतना खो जाते हैं कि उनका मौजूदा झगड़ा किस मुद्दे पर शुरू हुआ उन्हें याद नहीं रहता. इस तरह के झगड़ा जल्दी खत्म नहीं होता और रिश्ता ज्यादा खराब हो जाता है. हैप्पी कपल्स ऐसा नहीं करते हैं. वो आज की लड़ाई को आज की तक ही सीमित रखते हैं और पुराने मुद्दों को बीच में नहीं लाते है. 

झगड़े के बावजूद प्यार- झगड़ा एक स्वस्थ रिश्ते की निशानी होता है. खुश रहने वाले कपल्स का ये खास राज है कि वो मामला ठंडा होने के बाद वो पार्टनर पर प्यार लुटाने की कंजूसी नहीं करते हैं. ये कपल एक-दूसरे को एहसास दिलाते हैं कि छोटे-मोटे झगड़े अपनी जगह हैं, पर प्यार उससे प्यार में कमी नहीं आनी चाहिए.

झगड़ा बढ़ने का मौका ना देना- जब सामने वाला अपनी बात पर अड़ा हो और आपकी बात समझने तैयार न हो तो ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे? हैप्पी कपल्स ऐसे मौकों पर तुरंत हार स्वीकार कर लेते हैं. इस तरह झगड़ा बढ़ने का मौका नहीं मिलता है. जब पार्टनर का दिमाग ठंडा होता है, तब वो उन्हें प्यार से अपना नजरिया या फैसला बताते हैं. वो इसके पीछे की वजह को भी समझाते हैं. अक्सर ये ट्रिक काम करती है और आप भी इसे आजमा कर देख सकते हैं.

Relationship Tips: क्या आप रिलेशनशिप में जानें की कर रहे हैं जल्दबाजी? ऐसे करें पहचान

Relationship Tips: पार्टनर को धोखा देने का है अफसोस? ऐसे करें रिश्ते की नई शुरुआत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amrit Udyan Opening: आम लोगों के लिए खुल रहा अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग से लेकर टिकट तक की डिटेल्स
आम लोगों के लिए खुल रहा अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग से लेकर टिकट तक की डिटेल्स
Paint Bubbling On Walls: दीवार का पेंट फूलकर बन रहे हैं बुलबुले? तुरंत अपनाएं ये आसान उपाय
दीवार का पेंट फूलकर बन रहे हैं बुलबुले? तुरंत अपनाएं ये आसान उपाय
15 अगस्त को राशि के हिसाब से पहनें ये रंग, तिरंगे के साथ खास लगेगा आपका Independence Day Look
15 अगस्त पर क्या पहनें? राशि के हिसाब से चुनें रंग, तिरंगे के साथ मिलेगा परफेक्ट लुक
How To Make Makhana Crispy Again: मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget