एक्सप्लोरर

Relationship Tips: ब्रेकअप के बाद ये चार गलतियां कभी न करें, पार्टनर के दिल में आपके लिए बढ़ेगी इज्जत

Relationship Tips: पार्टनर से अलग होने का फैसला भी इस तरह से लें, ताकि वह आपका सम्मान करना न भूले.

Relationship Tips: हर लव स्टोरी सक्सेसफुल हो, ऐसा होता नहीं है. रिश्ते टूटते भी हैं बनते भी हैं. लोगों को ऐसा लगने लगता है कि इस रिश्तें में वह खुश नहीं है तो वह ब्रेकअप कर लेते हैं. ऐसे में पार्टनर से अलग होने का फैसला भी इस तरह से लें, ताकि वह आपका सम्मान करना न भूले. इसके लिए आपको कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना होगा, जिससे ऐसा संभव हो सके.

ब्रेकअप के लिए पार्टनर को कोसना सही नहीं
जब दो लोग अपने रिश्ते को खत्म करने के बारे में सोचने लगते हैं तो जाहिर है कि ज्यादातर लोग पार्टनर को उसकी कमियां गिनाने में लग जाते हैं. लेकिन आपको यह बात समझनी होगी कि कोई भी रिश्ता हमेशा दो तरफ से चलता है. ऐसे में अगर आपका रिलेशनशिप ब्रेकअप की कगार पर पहुंच गया है तो इसमें सिर्फ एक की नहीं बल्कि कुछ गलती आपकी भी जरूर होगी. ऐसे में अपने साथी को बार-बार दोष देना बिल्कुल भी ठीक नहीं, इससे आपके रिश्ते और भी ज्यादा बिगड़ सकते है.

सामने मिलकर लें ब्रेकअप का फैसला
अलगाव का यह निर्णय किसी के लिए भी आसान नहीं होता है. किसी के साथ बिताए हुए हंसी-खुशी के पलों को एक झटके में कोई भी नहीं भूल सकता है. लेकिन वो कहते हैं न- वो अफसाना जिसे अंजाम तक लाना न हो मुमकिन, उसे एक खूबसूरत मोड़ देकर छोड़ना अच्छा होता है. ऐसे में ब्रेकअप का फैसला लें तो फोन पर मैसेज करके न बताएं बल्कि अपने पार्टनर से इस बारे में बात करें और उनके विचारों को भी जानें. अगर आप दोनों ही अपने रिश्ते को खत्म करना चाहते हैं, तब ये निर्णय मिलकर करें. 

अचानक से न खत्म करें रिश्ते
आप एक झटके में अपना रिश्ता न तोड़ें. जब रिश्ता बनने में वक्त लगता है, तो उसे खत्म करने में भी लगेगा. इसलिए दूरी धीरे-धीरे बनाएं. उसे उन बातों का एहसास दिलाएं कि वे क्या मजबूरियां हैं, जिनके कारण आप उस से दूर हो रही हैं. एक पल में सबकुछ खत्म करने की कोशिश न करें क्योंकि हो सकता है कि सामने वाला अचानक हुए खालीपन को बर्दाश्त न कर पाए. उसे समय दें और धीरे-धीरे सारे कॉन्टैक्ट खत्म कर लें.

धोखा देकर न करें ब्रेकअप 
रिलेशनशिप में आने के बाद कई लोग इसे शादी तक पहुंचाने से बेहद डरते हैं. हालांकि ऐसा नहीं होना चाहिए, अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आपको अपनी फैमिली और समाज का सामना करने में भी हिचकिचना नहीं चाहिए. मगर कई लोग बिना कुछ कहे ही फैमिली प्रेशर में आकर साथी से मुंह मोड़ लेते हैं. ऐसे में आपके पार्टनर के लिए न सिर्फ मूवऑन करना मुश्किल हो जाता है बल्कि वह आपका चेहरा तक नहीं देखना चाहता. इसके बजाय आप आराम से उन्हें अपनी परेशानी बताकर भी अपने रिश्ते का फैसला कर सकते हैं. क्या पता आपका पार्टनर ही कुछ बढ़िया तरीका निकाल लें. इसीलिए प्रॉब्लम कैसी भी हो, सबसे पहले अपने साथी से जरूर इस बारे में बात करें.

ये भी पढ़ें

Relationship Tips: आपके पार्टनर को भी है मोबाइल चेक करने की आदत, इन टिप्स से उन्हें समझाएं

Relationship Tips For Married Couples: शादी में आ गई है दरार, इन तीन संकेतों से पहचानें इसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
Kitchen Spices Safety Tips :किचन के मसालों का रंग बदल गया? ऐसे पहचानें इस्तेमाल करना सुरक्षित है या नहीं
किचन के मसालों का रंग बदल गया? ऐसे पहचानें इस्तेमाल करना सुरक्षित है या नहीं
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget