एक्सप्लोरर

किसी को प्रपोज करने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान, नहीं तो बिगड़ सकती है बात

कई बार आप सही समय और सही तरीके से अपने प्यार का इजहार नहीं करते, तो दोनों पार्टनर्स की समझ प्यार तक नहीं पहुंच पाती, तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि आप अपने प्यार का इजहार कैसे करें या फिर उन्हें प्रपोज करते वक्त किन बातों का ध्यान रखें.

प्यार करना कठिन है, लेकिन प्रपोज करना इससे भी ज्यादा कठिन काम होता है. कई लोग कुछ रोमांटिक फिल्में देखकर भी किसी से प्यार का इजहार करना सीखते हैं. मगर फिल्मों में होने वाली कई कोशिशें असल जिंदगी में नहीं आजमाई जाती. इसीलिए कहते हैं कि प्यार का इजहार करना तो बेहद आसान होता है, लेकिन कई बार आप इजहार करने में कुछ गलतियां कर देते हैं, जो आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं.
इसके लिए आवश्यकता है कि आप सही समय पर और सही तरीके से अपने प्यार का इजहार करें. बहुत बार ऐसा होता है कि दोनों पार्टनर्स के बीच की समझ प्यार तक नहीं पहुंच पाती जिससे प्यार अधूरे ही रह जाते हैं, तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसी बाते बताते हैं कि आप अपने प्यार का इजहार कैसे करें या फिर उन्हें प्रपोज करते वक्त किन बातों का ध्यान रखें.
बहुत जल्दी प्रपोज न करें   कई बार कुछ लोगों के साथ ऐसा होता है कि वह दोस्ती के कुछ दिनों के बाद ही उनको प्रपोज कर देते हैं, तो ऐसे में जिसकी वजह से या तो सामने वाला इंसान नाराज हो जाता है या फिर उसका जवाब ना होता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जिससे आप प्यार का इजहार करते हैं उनके दिल में अभी तक वो भावनाएं नहीं आई होती हैं. कुछ ऐसे मामले भी होते हैं जिनमें लोग पहली मुलाकात में ही प्रपोज कर देते हैं जबकि ये उनकी सबसे बड़ी गलती होती है क्योंकि ऐसे में अक्सर जवाब ना में ही मिलता है. इसलिए जब भी आप किसी को प्रपोज करें तो सबसे पहले उनके दिल में अपने लिए प्यार जगाएं जिससे जब आप उन्हें प्रपोज करें तो उनका जवाब हां में मिले. किसी भी जगह ना करें प्रपोज अक्सर आपकी बात जब आगे बढ़ने लगती है तो आप सामने वाले इंसान कहीं पर भी प्रपोज कर देते हैं. लेकिन ऐसे प्रपोजल जिसको आप प्रपोज करते हैं उन्हें कुछ खास नहीं लगते और ना ही ये उन्हें याद ही रहते हैं. इसके साथ ही ऐसे वो आपकी भावनाओं को भी अच्छे से नहीं समझ पाएंगे. इसलिए आप कोशिश करें कि जब भी आप किसी को प्रपोज कर रहे हैं तो आपको एक अच्छी जगह की तलाश करनी चाहिए जहां आप उन्हें अपने दिल की बात बेहतर कह कहे. इससे वो भी आपके दिल की बात को अच्छी तरह से सुनेंगे. एक दूसरे को वक्त दें कई बार कुछ लोग प्यार में इतना डूबें होते हैं कि जब वो प्रपोज करते हैं तो उन्हें उसी वक्त पर अपने प्रपोजल का जवाब चाहिए होता है. ऐसे में जिसको आप प्रपोज करते हैं वह पूरी तरह से तैयार नहीं होता, इसलिए आप उन्हें थोड़ा वक्त दें, ताकि वो आपके साथ गुजारे हुए पलों को याद कर आपकी खूबियां तलाशें और आपको जवाब दें. इससे आप भी उन्हें समझ सकेंगे. अगर आप प्रपोज करने के बाद उन पर उसी वक्त जवाब देने के लिए दबाव डालते हैं तो ऐसे में आपकी बात भी बिगड़ सकती है. दिल की बात कहने में समय न लगाएं अगर आप किसी से प्यार करते हैं और उससे अपने दिल की बात कहने में डर रहे हैं या ज्यादा समय लगा रहे हैं तो इससे आपका नुकसान भी हो सकता है. ऐसा कई बार होता है कि आप सोचते हैं कि दिल की बात तब कहेंगे जब आपको लगेगा कि आपके सामने वाला इंसान भी आपसे प्यार करने लगा है. परंतु कई बार ऐसा भी होता है कि आपके सामने वाला इंसान चाहता है कि आप उनसे अपने दिल की बात कहें. ऐसे में कहीं देर होने से आपकी बात बिगड़ ना जाए इसलिए कोशिश करें कि जिनसे भी आप प्यार करते हैं उन्हें सही समय पर प्रपोज करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget