एक्सप्लोरर

Relationship Tips: ये 5 बातें आपको पार्टनर के करीब लाती हैं, इस तरह मजबूत करें अपना रिश्ता

Love Emotions: एक समय के बाद पति पत्नी के रिश्ते में प्यार और इमोशन बॉन्ड बिल्कुल खत्म हो जाता है. ऐसे में आपको अपने इमोशनल बांड को मजबूत बनाने पर ध्यान देना चाहिए.

Strong Relation: किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए उसमें इमोशनल बॉन्ड होना बहुत जरूरी है. रिश्ते के शुरूआत में सभी कपल एक दूसरे की फीलिंग का पूरा ध्यान रखते हैं, लेकिन जैसे ही समय गुजरता जाता है. प्यार और इमोशन्स खत्म हो जाते हैं. खासतौर से पति-पत्नियों के बीच ऐसा ही देखने को मिलता है. एक उम्र के बाद दोनों सिर्फ जिम्मेदारी निभा रहे होते हैं. हालांकि दोनों को प्यार और इमोशन्स की कमी भी खलती है लेकिन जिंदगी की आपा-धापी में इन सब चीजों के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं. इससे कई बार रिश्तों में लड़ाई-झगड़े भी ज्यादा बढ़ जाते हैं. ऐसे में अपने रिश्ते को मजबूत बनाने पर ध्यान देना चाहिए, जिससे आपकी इमोशनल बॉन्डिंग और मजबूत बन सके. 

1- रोमांटिक यादों को फिर से टटोलें- सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपनी पुरानी यादों और बातों को फिर से याद करें. आप अपनी पहली मुलाकात या फिर पहली रोमांटिक डेट को याद करें. अपनी बातों को पार्टनर के साथ शेयर करें और उनकी तारीफ करें. आप अपनी योदों में खो जाएं और फिर से वही लाइफ जीना शुरु कर दें. 

2- शर्म और झिझक खत्म करें- पति-पत्नी को भावनात्मक रुप से एक दूसरे से जुड़ने के लिए रिश्ते में शर्म और झिझक को खत्म करना जरूरी है. आप दोनों एक दूसरे के सामने हर तरह की बातें करें. कई बार लोग सोचते हैं कि बच्चे बड़े हो गए हैं और अब रोमांटिक होने का समय निकल गया है, लेकिन ऐसा नहीं है आपका प्यार एक दूसरे के लिए कम नहीं होना चाहिए. 

3- रिश्ते में कोई पर्दा नहीं- शादी के बाद जिंदगी में कई रिश्ते जुड़ते जाते हैं आप मां-बाप बनते हैं, चाचा-चाची बनते हैं और न जाने कितने रिश्तों को निभाते हैं ऐसे में कई बार जब पति पत्नी साथ होते हैं तो किसी और रिश्ते की तरह मिलने लगते हैं. लेकिन ध्यान रखें आप सिर्फ एक कपल हैं प्रेमी-प्रेमिका हैं. इसलिए अपने रिश्ते को उसी तरह निभाएं. दूसरे रिश्तों और जिम्मारियों को अपने रिलेशन के बीच न आने दें. 

4- अपनी फैंटेसी को सच करें- अक्सर हम जब बड़े हो रहे होते हैं किसी फिल्म या सीरियल में दिखने वाली कहानियों से प्रेरित होते हैं. लड़कियां जिस हीरो को पसंद करती हैं चाहती हैं उनका पति भी उसी की तरह बातें करे, उनका ख्याल रखे. इसी तरह लड़कों की भी कई बार कुछ फैंटेसी होती है. जिसे वो सोचते हैं कि शादी के बाद मैं अपने पार्टनर के साथ इस तरह रहूंगा. ऐसे में अपनी फैंटेसी को सच करने का और इन्हें जीने का ये सबसे सही समय है. 

5- छोटी-छोटी बातों से मूड खराब न करें- एक समय के बाद पति-पत्नियों में नोंक-झोंक बहुत बढ़ जाती है. कई बार छोटो-छोटी बातों पर अनबन होने लगती है. लेकिन अगर आपको रिश्ते में प्यार बनाए रखना है तो स्मार्टली और समझदारी से काम लेना जरूरी है. पार्टनर की गलती होने पर आप उन्हें चिल्लाने या गुस्सा दिखाने के बजाय प्यार से और आराम से समझाने की कोशिश करें. अपनी गलती को मान कर मांफी मांग लें. झगड़ा खत्म करते हुए हंसकर एक दूसरे को गले लगा लें.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: शादी के लिए जीवनसाथी चुनते समय रखें इन बातों का ध्यान रखें, तो नहीं होगा पछतावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget