एक्सप्लोरर

Relationship Tips: पति हर बात पर बोलता है झूठ, तो ऐसे निपटें

How to deal with a Lying Husband: पति-पत्नी अगर एक-दूसरे से झूठ बोलने लग जाएं तो इससे उनका रिश्ता कमजोर हो सकता है. पति अक्सर झूठ बोलता है तो कुछ खास तरीकों से निपटा जा सकता है.

Relationship Tips: पति पत्नी के रिश्ते में प्यार के साथ-साथ भरोसा ईमानदारी भी जरूरी है. हर पत्नी चाहती है कि उसका पति उससे कभी झूठ ना बोले और हर बात उसके साथ शेयर करे. अगर पति की आदत झूठ बोलने की है या वो पत्नी से कुछ छिपाता है तो उसकी ये आदत रिश्ते को कमजोर करने का काम करती है. ऐसे में विश्वास और भरोसा दोनों ही टूटने लगते हैं. अगर आप भी पति की इस आदत से परेशान हैं तो जानिए कि उनकी झूठ बोलने की इस आदत को आप कैसे दूर कर सकती हैं. 

झूठ बोलने की सही वजह जानें- पत्नी होने के नाते आपको सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि आपके पति किन परिस्थितियों में झूठ बोल रहे हैं. अगर वो आपसे झूठ बोलकर किसी और महिला से मिलने जा रहे हैं तो हो सकता है कि वो आपको धोखा दे रहा हो. वहीं अगर कोई ऐसी बात हो जो आपसे जुड़ी ना हो तो हो सकता है कि वो इस बात को खास महत्व ना देना चाह रहे हों इसलिए उन्होंने आपसे वो बात शेयर ना की हो. सही वजह जानने के बाद ही रिएक्ट करना बेहतर होता है.

उन्हें एहसास कराएं कि आप सब जानती हैं- अगर आपको पता है कि पति आपसे किसी विषय पर झूठ बोल रहे हैं तो इस बात का एहसास आप उन्हें करा सकती है. इससे ना केवल उन्हें शर्म आएगी बल्कि भविष्य में वो आपसे झूठ बोलने में कई बार सोचेंगे. वहीं अपको भी अपने पति से झूठ नहीं बोलना चाहिए. वरना जब आप अपने पति का झूठ पकड़ेंगी तो अपनी गलती छुपाने के लिए वो आपकी गलती का सहारा ले सकते हैं.

खुलकर करें बात- अगर आपके पति हर बात पर झूठ बोलते हैं तो ऐसे में उससे बात करें. कभी-कभी महिलाएं ये सोचकर कुछ नहीं बोलती की पति को ये ना लगे कि वो उन पर शक कर रही हैं. लेकिन इससे वो मन ही मन घुटती रहती हैं. इससे रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है. ऐसे में अपने पति से खुलकर बात करें.

खुद को ना मानें दोषी- अगर आपके पति आपसे झूठ बोलते है तो इसका मतलब ये नहीं है कि इसमें आपकी कोई गलती है. खुद को दोषी ना मानें. खुद को दोष देने से ना तो केवल आपका आत्मविश्वास कमजोर होगा बल्कि इसे आप अपने पति को झूठ बोलने की और हिम्मत मिलेगी.

रिश्ते का हवाला दें- अगर पति के झूठ बोलने से आप दोनों का रिश्ता प्रभावित हो रहा है तो ऐसे में अपने पति को इस बारे में बताएं. अगर आप इस बारे में पति को नहीं बताएंगी तो हो सकता है कि इससे रिश्ता और कमजोर हो जाए. पति को इस बात का अहसास करवाएं और समझाएं कि उनके झूठ बोलने से आप दोनों का रिश्ता टूट भी सकता है. 

झूठ बोलने की वजह पूछें- अगर आपके पति अक्सर आपसे झूठ बोलते हैं तो ऐसे में आप सीधे अपने पति से इसका कारण पूछ लें. इससे उन्हें आपके सामने झूठ बोलने में शर्म आएगी और आप को भी कारण पता चलेगा. वहीं अगर आपके पूछने पर भी वो झूठ बोल रहे हैं तो उन पर नजर जरूर रखें.

Relationship Tips: पार्टनर है आपसे बिल्कुल अलग? ऐसे मजबूत बनाएं रिश्ते की डोर

Relationship Tips: क्या आप रिलेशनशिप में जानें की कर रहे हैं जल्दबाजी? ऐसे करें पहचान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा चिली पोटेटो? कमाल की है यह रेसिपी
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा चिली पोटेटो? कमाल की है यह रेसिपी
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget