एक्सप्लोरर

Diet For Heart: हार्ट के रोगियों के लिए फायदेमंद फल, सब्जियां और अनाज, खाने में जरूर करें शामिल

Diet For Heart: हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और हार्ट की बीमारियों से आप बचना चाहते हैं तो डाइट में इन फल- सब्जी और अनाज को जरूर शामिल करें. इससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है.

Heart Health: आजकल 35 से 40 की उम्र में ही लोगों को हाई-ब्लड प्रेशर, हार्ट की समस्याएं और स्ट्रोक जैसी बीमारियां होने लगी हैं. इन सभी बीमारियों की बड़ी वजह हमारी लाइफस्टाइल है. खाने-पीने को लेकर लापरवाही और उसके बाद स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती है. कई बार इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं. अगर आप बहुत ज्यादा असंतुलित खाना खाते हैं तो इससे कोलेस्ट्रोल बढ़ने लगता है. जिसकी वजह से हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारी होने लगी हैं. शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल बढ़ने पर कई तरह के नुकसान पहुंचने लगते हैं. बैड कोलेस्ट्रोल शरीर में जमा हो जाता है, जिससे हार्ट की समस्याएं बढ़ जाती हैं. हालांकि आप खाने में कुछ बादलाव करके इन समस्याओं को दूर कर सकते हैं. हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आप अपनी डाइट में इन फल,सब्जी और अनाज को शामिल कर सकते हैं. 

हार्ट के मरीज के लिए फल

1- सेब और खट्टे फल- इन फलों में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है. इनमें एक खास घुलने वाला फाइबर पाया जाता है जिसे पेक्टिन कहते हैं. इन फलों को आप अपने डेली रूटीन में शामिल करें इससे कोलेस्ट्रोल कम हो जाएगा.

2- एवोकाडो- इसे खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रोल बढ़ता है. एवोकाडो में मोनोसैचुरेटेड फैट और फाइबरो होता है जिससे कोलेस्ट्रोल कम हो जाता है.

3- बेरीज और अंगूर- कोलेस्ट्रोल कम करने के लिए आपको सभी तरह की बेरीज जैसे स्ट्रोबेरी, ब्लूबेरी, रसबेरी और अंगूर खाने में शामिल करने चाहिए. इनमें पेक्टिन अच्छी मात्रा में होता है, जिससे कोलेस्ट्रोल कम होता है और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है.

हार्ट के मरीज के लिए सब्जियां

1- हरी पत्तेदार सब्जियां-  बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए आपको नियमित रूप से हरी सब्जियां खाने में शामिल करनी चाहिए. हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और साग में में ल्यूटिन और कैरोटेनॉइड्स होते हैं, जो हार्ट की बीमारियों का खतरा कम करता है.

2- टमाटर- टमाटर खाने से कोलेस्ट्रोल कम होता है टमाचर का रस हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है. इसलिए रोज खाने में टमाटर जरूर खाने चाहिए.

3- बैंगन- कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए बैंगन भी फायदेमंद सब्जी है. बैंगन पाचनतंत्र के लिए भी अच्छा है. बैंगन खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम होता है.

हार्ट के मरीज के लिए अनाज

1- दालें- सभी दालें स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं. दाल में हाई प्रोटीन और फाइबर होता है. खाने में नियमित रुप से दाल खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल जमा नहीं होता, इसके अलावा दाल विटामिन बी का भी अच्छा सोर्स हैं.

2- ओट्स- ओट्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है. ओट्स में बीटा-ग्लूकन नाम का फाइबर होता है जो जल्दी घुलता है. ओट्स खाने से कोलेस्ट्रॉल तेजी से कम होन लगता है.

3- जौ- साबुत अनाज में जौ भी आपको खाने में शामिल करने चाहिए. जौ में भी बीटा-ग्लूकन होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: पत्तेदार सब्जियों को रोजाना की डाइट का बनाएं हिस्सा, मिलेंगे ये बेशकीमती फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
सर्दियों में पार्टी के लिए अपनाएं ये आउटफिट, ठंड से बचेंगे और लुक भी लगेगा शानदार
सर्दियों में पार्टी के लिए अपनाएं ये आउटफिट, ठंड से बचेंगे और लुक भी लगेगा शानदार
बूंदी रायता या फ्रूट रायता, किसमें ज्यादा होते हैं हेल्दी गुण?
बूंदी रायता या फ्रूट रायता, किसमें ज्यादा होते हैं हेल्दी गुण?

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget