एक्सप्लोरर

शादी करने से पहले अपने पार्टनर से जरूर पूछें, ये 8 सवाल

शादी आपके जीवन का एक बहुत ही अहम फैसला होता है. इसलिए इस रिश्ते की गंभीरता को समझते हुए इसके हर पहलू पर विचार करना बेहद जरूरी हो जाता है ताकि आगे चलकर कोई समस्या उत्पन्न न हो. तो आइए जानते हैं शादी से जुड़ी उन बातों के बारे में जिन पर आप दोनों की सहमति जरूरी है.

शादी को हमारे समाज में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है. यह आपके जीवन का एक बहुत ही विशेष फैसला होता है. इसके बाद आपकी लाइफ पूरी तरह से बदल जाती है. शादी होने के बाद आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने के अलावा आपकी स्वतंत्रता पर भी रोक सी लग जाती है. इसलिए बेहत जरूरी है कि शादी से पहले आप अपने होने वाले पार्टनर के बारे ये जानकारियां हासिल करें. तो आइए जानते हैं.

1. एक-दूसरे के विचारों को जानें दुनिया के हर इंसान की सोच अलग होती है. ऐसे में यह संभव ही नहीं कि आप दोनों के विचार एक जैसे हों. लेकिन क्या आप उनकी इस अलग सोच के साथ अपनी पूरी जिंदगी बिता सकते हैं ? कहीं वह बहुत ज्यादा ईगोइस्टिक तो नहीं, बहुत जिद्दी तो नहीं, बहुत पिछड़े विचारों का तो नहीं, बहुत खर्चीला या बहुत कंजूस तो नहीं आदि बातों पर चर्चा करना बेहद जरूरी है.

2. करियर को लेकर विचार-विमर्श आप दोनों अपने करियर को लेकर क्या सोचते हैं और कैसे एक-दूसरे को सपोर्ट कर सकते हैं इन बातों पर शादी से पहले एक सहमति बनाना सबसे जरूरी होता है. शादी के बाद आप अपने करियर को किस तरह से आगे बढ़ाना चाहते हैं इस पर भी खुल कर बातचीत करना बेहद जरूरी होता है.

3. फैमिली प्लानिंग के बारे में सहमति आपको शादी से पहले फैमिली प्लानिंग के बारे में अपने पार्टनर की सोच जानना बहुत जरूरी है. उनके साथ बात को आगे बढ़ाने से पहले जान लें कि वह शादी के बाद कब और कितने बच्चे चाहते हैं और हनीमून को लेकर उनकी क्या प्लानिंग है. इस तरह आपको यह जानने का मौका मिल जाएगा कि आप दोनों का तालमेल कहां तक बैठ सकता है.

4. दहेज के बारे में खुलकर बात करें आप बातचीत से पता लगाएं कि लड़का या उसके परिवार वाले दहेज की उम्मीद तो नहीं कर रहे हैं. कई बार ऐसा होता है कि शादी के बाद लड़का नौकरी छोड़कर बिजनेस करने लगता है. ऐसे में जरूरी है कि आप शादी से पहले ही पता कर ले कि शादी के बाद कैसी फाइनेंशियल प्लानिंग होगी.

5. एक दूसरे की आदतों के बारे में जानें आप दोनों एक-दूसरे को इंप्रेस करने की बजाय अपनी रियल साइड ही दिखाएं, ताकि कोई भी भ्रम में न रहे. आप दोनों की आदतें, जैसे- ईटिंग हैबिट्स, हाइजीन से जुड़ी आदतें, पैसों से जुड़ी आदतें, सिगरेट-शराब, वर्किंग हैबिट्स कैसी हैं, इन सब बातों के बारे में जरूर जानें.

6. घर का काम के बारे में सहमति अगर आप दोनों वर्किंग हैं तो घर का काम भी मिल-जुलकर करना चाहिए. ऐसा करने से एक ही व्यक्ति पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ता है. इसलिए शादी से पहले आप इस पहलू पर भी जरूर चर्चा करें.

7. फाइनेंशियल कंडीशन को लेकर सहमति आपको घर के खर्च व जिम्मेदारियां किस तरह से पूरी करनी हैं, किसके हिस्से कौन-सी ड्यूटी आएगी, किसको कितना खर्च करने के लिए तैयार रहना होगा आदि बातों पर भी चर्चा करना बेहतर होगा, क्योंकि आगे चलकर यही बातें विवाद का कारण बन सकती हैं.

8. मायके की जिम्मेदारियों के बारे में सहमति आप शादी के बाद अपने मायके को किस तरह से मदद करना चाहती हैं और यह कितना जरूरी है इस बारे में अपने होने वाले पार्टनर को जरूर बताएं ताकि आगे चलकर कोई विवाद न हो सके.

Chanakya Niti: व्यक्ति को महान और श्रेष्ठ बनाती हैं ये तीन बातें, जानिए आज की चाणक्य नीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Medicine Storage: घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
Low Gas Flame: बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget