एक्सप्लोरर

Muskmelon Health Benefits: गर्मियों में खूब खाएं खरबूजा, दिल, किडनी और इम्यूनिटी होती है मजबूत

Muskmelon Health Benefits: क्या आप जानते हैं गर्मियों में आपको कौनसे फल का सेवन करना चाहिए? जानिये फल का नाम और उससे होने वाले फायदे क्या हैं?

गर्मियां आते ही लाइफस्टाइल से लेकर खान-पान में कई तरह के बदलाव आते हैं. तापमान को देखते हुए सभी चीजों का सेवन उस हिसाब से करना बहुत जरुरी होता है. गर्मियों में अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए, जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन की परेशानी न हो. इतना ही नहीं गर्मियों में खाने वाले सब्जियां भी अलग होती हैं, जिनका सेवन केवल गर्मियों में किया जा सकता है बिलकुल उसी तरह गर्मियों में खाने वाले फलों पर भी आपको उतना ही ध्यान देना चाहिए. आपको उन फलों को डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए, जिनमें पानी की मात्रा अधिक हो. गर्मियों में तरबूज, खरबूज, ककड़ी और खीरा पानी से भरपूर फल सब्जियां हैं. इसमें से आपको खरबूज जरूर खाना चाहिए. ये एक ऐसा फल है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. खरबूज में 90 प्रतिशत पानी होता है जो भूख को मिटा देता है और शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है. जानिए खरबूज खाने के फायदे क्या हैं?

1- डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद- खरबूज में एडिनोसिन नाम का तत्त्व पाया जाता है, जो खून को पतला करने में मदद करता है. इसी तरह से डायबिटीज रोगियों के लिए खरबूज बहुत फायदेमंद है. खरबूज का सेवन करने से दिल से बीमारियां भी दूर होती हैं. ऐसे में ध्यान रहें कि डायबिटीज रोगियों को सीमित मात्रा में खरबूज का सेवन करना चाहिए.

2- इम्यूनिटी बढ़ती है- खरबूज में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. ऐसे में खरबूज का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है और साथ ही वायरस का खतरा कम हो जाता है. इसलिए खरबूज का सेवन आपको निश्चिंत रूप करना चाहिए.

3- दिल की परेशानियां दूर होंगी- खरबूज में फोलिक एसिड पाया जाता है, जो रक्त की नालियों में खून को जमने से रोकता है और दिल से जुड़ी सभी परेशानियों को दूर करता है. ऐसे में यदि आप हार्ट पेशेंट हैं तो आपको नियमित रूप से खरबूज का सेवन करना चाहिए.

4- किडनी स्टोन को दूर करे- खरबूज में पानी और ऑक्सीकाइन पाया जाता है, जो किडनी स्टोन की परेशानी को दूर करता है. ऐसे में खरबूज का सेवन करने से किडनी स्टोन और किड़नी से जुड़ी सारी परेशानियों को दूर रखता है. 

5- कब्ज को दूर करता है- गर्मियों के मौसम में लोग अक्सर मसालेदार खाना खाते हैं जिससे कई तरह की परेशानिया जैसे पेट दर्द, कब्ज आदि होने लगती है. ऐसे में कब्ज से छुटकारा पाने के लिए खरबूज का सेवन जरुरी है क्योंकि खरबूज में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज को दूर करता है. अगर आप पेट से जुडी परेशानियों से परेशान हैं तो ध्यान रहें कि खरबूज का सेवन करें ही करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: आलस को दूर भगाना है तो रोज पिएं ब्लैक कॉफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Rekha Luxury Home: सबकुछ देखा तो भी एक बार जरूर देखें रेखा का घर, दिल जीत लेगी एक-एक लग्जरी
सबकुछ देखा तो भी एक बार जरूर देखें रेखा का घर, दिल जीत लेगी एक-एक लग्जरी
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget