एक्सप्लोरर

Migraine Cause: इन 5 आदतों को अपनाएं नहीं होगा माइग्रेन वाला सिर दर्द

माइग्रेन में बहुत तेज सिर दर्द और उल्टी होती है. एक बार सिर दर्द होने पर पूरी तरह से ठीक होने में कई दिन लग जाते हैं. ऐसे में इन छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखने से माइग्रेन को कम किया जा सकता है.

Precaution In Migraine: आजकल हर दूसरा इंसान सिर दर्द की समस्या से परेशान है. सिर में दर्द होने के यूं तो कई कारण होते हैं. कुछ लोगों को तनाव और नींद नहीं आने से सिर दर्द होने लगता है. कुछ लोगों को लाइफस्टाइल गड़बड़ होने से सिर दर्द की समस्या पैदा हो जाती है. जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या है उन्हें सीवियर पेन से गुजरना पड़ता है. माइग्रेन के मरीज को सिर दर्द, चक्कर आना, उल्टी होना आम बात है. ये एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है. माइग्रेन में सिर के एक हिस्से में बहुत तेज दर्द होता है, जो बिना दवा खाए ठीक नहीं होता है. माइग्रेन का दर्द 5-6 घंटे से ज्यादा भी हो सकता है. माइग्रेन होने की कई वजह हैं. जिसकी वजह से सिर दर्द और बढ़ जाता है. जानते हैं माइग्रेन की वजह, लक्षण और कैसे बचा जाए.

माइग्रेन के कारण 

  • चिंता और तनाव
  • गैस और एसिड बनना
  • नींद नहीं आना
  • दिनचर्या में गड़बड़ी
  • तेज धूप और गर्मी
  • खाली पेट रहना
  • ज्यादा यात्रा करना

माइग्रेन के लक्षण

  • सिर में तेज दर्द
  • उल्टी और जी खराब होना
  • स्किन में चुभन 
  • चिड़चिड़ापन 
  • बात करने में परेशानी
  • हाथ पैर में झनझाहट
  • आंखों के नीचे काले घेरे 
  • शरीर में कमजोरी
  • आंखों के सामने काले धब्बे दिखना 

इन बातों का ध्यान रखने से कम होगा माइग्रेन- माइग्रेन के मरीज को सबसे पहले ये जानने की कोशिश करनी चाहिए कि उसे किस वजह से माइग्रेन की समस्या बढ़ती है. हर आदमी के अलग-अलग ट्रिगर पॉइंट होते हैं. ऐसे में आप सबसे पहले ये पता करें कि आपको माइग्रेन किस वजह से होता है. इनमें से इसके कई कारण हो सकते हैं.

1- नींद न आना- कुछ लोगों को नींद नहीं आने की समस्या होती है. ऐसे में लंबे समय तक नींद नहीं आने से सिर दर्द की समस्या बढ़ने लगती है. नींद नहीं आने से थकान और कमजोरी होती है. खाना सही से पचता नहीं है और शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती है. ऐसे में माइग्रेन की समस्या भी बढ़ जाती है. 

2- चिंता और तनाव- आजकल सारी बीमारियों की जड़ बढ़ती चिंता और तनाव है. इससे माइग्रेन का दर्द भी बढ़ने लगता है. लड़ाई-झगड़ा होने पर या ऑफिस के काम की टेंशन लेने पर कुछ लोगों को सिर दर्द होने लगता है. ये माइग्रेन की वजह भी हो सकती है.

3- एसिड या गैस होना- कुछ लोगों को एसिड बनने से भी माइग्रेन की समस्या होती है. ऐसे लोगों को सिर दर्द के वक्त उल्टियां जरूर होती हैं, जिससे एसिड निकल जाता है और दर्द में राहत मिलती है. वहीं कुछ लोगों को पेट में गैस होने पर सिर दर्द होने लगता है. गैस सिर में चढ़ती है और दर्द बढ़ता जाता है. ऐसे लोगों को गैस बनने से रोकना चाहिए. गैस वाला खाना न खाएं और खाली पेट न रहें.

4- दिनचर्या में गड़बड़ी- माइग्रेन की एक बड़ी वजह दिनचर्या में गड़बड़ी भी है. कुछ लोगों को जरा सी लाइफस्टाइल बदलने पर सिर दर्द की समस्या होने लगती है. ऐसे लोगों को खान-पान में गड़बड़ी होने, नींद कम आने, चिंता और तनाव बढ़ने या फिर यात्रा करने से भी सिर दर्द यानि माइग्रेन होने लगता है.

5- तेज धूप और गर्मी- गर्मियों में माइग्रेन की समस्या काफी बढ़ जाती है. तेज धूप में निकलने पर भी सिर दर्द होने लगता है. अचानक एसी से गर्मी में जाने पर टेंपरेचर बदलता है और माइग्रेन होने लग जाता है. इसके अलावा ज्यादा गर्मी से भी लोगों को सिर दर्द की समस्या बढ़ जाती है.

 Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Diabetes Control: जामुन की गुठलियों से बनाएं पाउडर, डायबिटीज को करें कंट्रोल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Adult Autism Diagnosis: बड़े होने पर क्यों सामने आ रहा है ऑटिज्म का सच? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण
बड़े होने पर क्यों सामने आ रहा है ऑटिज्म का सच? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण
Aaj Ka Panchang 27 June 2026: आज साल के आखिरी शनि प्रदोष व्रत पर साध्य-रवि योग का संयोग, देखें शुभ मुहूर्त, पूरा पंचांग
आज साल के आखिरी शनि प्रदोष व्रत पर साध्य-रवि योग का संयोग, देखें शुभ मुहूर्त, पूरा पंचांग
Women Bone Health After 35: 35 के बाद महिलाओं की हड्डियां क्यों होने लगती हैं खोखली? जानें इसके लक्षण
35 के बाद महिलाओं की हड्डियां क्यों होने लगती हैं खोखली? जानें इसके लक्षण
Oral Cancer: युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ओरल कैंसर का खतरा, तंबाकू-वेपिंग बन रहे जानलेवा, जानें लक्षण
युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ओरल कैंसर का खतरा, तंबाकू-वेपिंग बन रहे जानलेवा, जानें लक्षण

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय का बड़ा फैसला, जननायकन के प्रोड्यूसर को दिल्ली में दी बड़ी जिम्मेदारी, BJP-DMK भड़की
थलापति विजय का बड़ा फैसला, जननायकन के प्रोड्यूसर को दिल्ली में दी बड़ी जिम्मेदारी, BJP-DMK भड़की
केतन अग्रवाल मर्डर केस में सिया के भाई से चली 10 घंटे तक पूछताछ, कहा- घरवालों को नहीं बताया...
केतन अग्रवाल मर्डर केस में सिया के भाई से चली 10 घंटे तक पूछताछ, कहा- घरवालों को नहीं बताया...
ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर टूटा? तेहरान में US का बड़ा अटैक, मिसाइल-ड्रोन साइट्स को बनाया टारगेट, होर्मुज में हमले का लिया बदला
सीजफायर टूटा? ईरान में अमेरिका का बड़ा अटैक, मिसाइल-ड्रोन साइट्स को बनाया टारगेट
Cocktail 2 BO Collection Day 8: 'वेलकम टू द जंगल' के आगे भी 'कॉकटेल 2' ने दिखाया दम, 8वें दिन कर डाली धमाकेदार कमाई, अब 100 करोड़ दूर नहीं!
'वेलकम टू द जंगल' के आगे भी 'कॉकटेल 2' ने दिखाया दम, 8वें दिन कर डाली धमाकेदार कमाई
हार ही नहीं, टीम इंडिया के नाम दर्ज हो गए 5 शर्मनाक रिकॉर्ड, पहले टी20 के बाद जमकर हुई फजीहत
हार ही नहीं, टीम इंडिया के नाम दर्ज हो गए 5 शर्मनाक रिकॉर्ड, पहले टी20 के बाद जमकर हुई फजीहत
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रक खड़े, आम लोगों से भी जब्त हो रहा राशन
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर खड़े सैकड़ों ट्रक
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
यूपी चुनाव 2027 से पहले PDA का नया अर्थ गढ़ रहे अखिलेश यादव? आदिवासी वोट बैंक पर सपा की नजर
यूपी चुनाव 2027 से पहले PDA का नया अर्थ गढ़ रहे अखिलेश यादव? आदिवासी वोट बैंक पर सपा की नजर
Embed widget