एक्सप्लोरर

घर पर बनाएं विटामिन ई से भरपूर स्किन सीरम, गर्मियों में खिली- खिली रहेगी त्वचा

अगर आप मार्केट में मिलने वाले कैमिकल वाले सीरम का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो घर पर भी आसानी से सीरम बना सकते हैं. जानते हैं विटामिन ई से कैसे 3 तरह के सीरम बना सकते हैं.

जैसे-जैसे गर्मियां बढ़ती जा रही वैसे-वैसे स्किन को लेकर चिंता भी बढ़ती जाती है. दरअसल गर्मियों का सीधा-सीधा असर खान-पान, रहन सहन और खासतौर से त्वचा पर पड़ता है. ऐसे में हर महिला अपनी त्वचा का खास ख्याल रखने के लिए तरह-तरह के नुस्खे अपनाती है लेकिन उन नुस्खों से कोई खास असर नहीं पड़ता है. जैसे ही त्वचा की बात आती है तो सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है चेहरे को मॉइस्चराइज रखना और स्किन को डिहाइड्रेशन से बचाना. ऐसा काम तो केवल सीरम ही करता है, जो चेहरे को मॉइस्चराइज भी रखता है और डिहाइड्रेशन से भी बचाता है.

मार्केट में मिलने वाले सीरम भले ही ज्यादा असरदार होते हैं, लेकिन उनमें कई तरह के कैमिकल्स मिलाए जाते हैं जो त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं. कुछ लोगों की स्किन ऑयली होती है जिसकी वजह से सीरम में इस्तेमाल की गई चीजों का रिएक्शन उनकी त्वचा पर पड़ता है. ऐसे में ज्यादातर लोग चाहते हैं कि वह ऐसे सीरम का इस्तेमाल करें जिनमें कैमिकल्स न हो. इसके लिए आप चाहें तो घर पर अच्छा सीरम बना सकते हैं. आप हम आपको गर्मियों में इस्तेमाल किया जाने वाला सीरम बनाना बता रहे हैं. गर्मियों के लिए ये सबसे बेस्ट सीरम होगा. इसमें एलोवेरा का इस्तेमाल किया गया है जो त्वचा को ठंडक पहुंचाता है. जानते हैं कैसे बनाते हैं विटामिन ई और एलोवेरा से सीरम?

विटामिन ई से सीरम बनाने के लिए सामग्री

  • 3-4 विटामिन ई की कैप्सूल
  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 2 चम्मच गुलाबजल

विटामिन ई से सीरम बनाने की विधि

1- सबसे पहले किसी एक कटोरी में विटामिन ई के कैप्सूल निकाल लें.
2- अब उसमें गुलाबजल डालें.
3- अब एलोवेरा जेल डालें.
4- सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
5- अब सीरम लगाने के लिए चेहरे को अच्छी तरह से धो लें और पोंछ लें.
6- अब सीरम लगाएं और करीब 15-20 मिनट तक लगे रहने दें.
7- चेहरा सूखने पर तय समय के बाद पानी से अच्छी तरह धो लें.

अगर आपको चेहरे को ज्यादा चमकाना है तो विटामिन ई और विटामिन सी से बना सीरम भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इनमें कई ऐसे तत्त्व शामिल होते हैं जो आपकी त्वचा को निखारने में भी मदद करते हैं. तो चलिए जानिए यह सीरम किस तरह से बनाया जा सकता है.

विटामिन ई और सी से कैसे बनाएं सीरम

  • 2 विटामिन सी के कैप्सूल
  • 1 विटामिन ई कैप्सूल
  • 2 चम्मच गुलाबजल
  • 1 चम्मच ग्लिसरीन
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल
  • कांच का बोतल जिसमें ड्रॉपर भी हो

विटामिन ई और सी से कैसे बनाएं सीरम

1- एक कटोरी में एलोवेरा जेल और गुलाबजल डालें और अच्छी तरह से मिला लें.
2- अब विटामिन सी के कैप्सूल्स को इनमें डालें और तुरंत ही विटामिन ई के कैप्सूल को तोड़कर मिला दें.
3- अब इसमें ग्लिसरीन डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
4- अब तैयार सीरम को कांच की बोतल में डालें और फ्रिज में रख दें.
5- इस सीरम को रात में सोने से पहले चेहरा साफ करके लगा लें.
6- सीरम लगाते वक्त चेहरे का हल्के हाथों से मसाज करें लें.
7- अब करीब 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें.

आप घर पर एक और बेहतरीन सीरम बना सकते हैं. इसके लिए विटामिन ई और डिस्टिल्ड वाटर की मदद लें. यह सीरम काफी असरदार होता है. साथ ही इसको आप हमेशा इस्तेमाल कर सकते है. तो चलिए जानिए यह सीरम किस तरह से बनाया जा सकता है.

विटामिन ई और डिस्टिल्ड वाटर से बनाएं सीरम

  • 4 विटामिन ई के कैप्सूल
  • 1 चम्मच डिस्टिल्ड वाटर
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल

1- सबसे पहले एक कटोरी में विटामिन ई के कैप्सूल को तोड़कर डालें.
2- अब उसमें एलोवेरा जेल डालें.
3- अब इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें ताकि उनमें कोई गांठ न पड़े.
4- अब इसमें धीरे-धीरे डिस्टिल्ड वाटर डालें और मिलाते रहें.
5- अब आप चेहरा साफ धो लें और पोंछ लें.
6- सीरम को लगाएं और हल्के हाथों से मसाज कर लें.

ये भी पढ़ें: एप्पल खाने के अलावा लगाने से भी चमकने लगेगी स्किन, घर में ऐसे बनाएं फेसपैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Milk Boiling Tips: दूध उबलने और गैस गंदी होने का झंझट खत्म! जानें 3 सीक्रेट ट्रिक्स
दूध उबलने और गैस गंदी होने का झंझट खत्म! जानें 3 सीक्रेट ट्रिक्स
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget