एक्सप्लोरर

Happy Valentine’s Day 2021: जानें 14 फरवरी को क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे

Happy Valentine’s Day 2021: पूरी दुनिया में 14 फरवरी यानी आज वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जा रहा है. प्यार के नाम इस दिन को विश्व भर में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है. वैलेंटाइन डे का मतलब पूरी तरह प्यार, रोमांस, जोश और अपने पार्टनर का ख्याल है. ये दिन इजहारे मोहब्बत के लिए बेहतरीन अवसर माना जाता है. अलग-अलग देशों में खास अंदाज में वैलेंटाइन डे मनाने की परंपरा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के पीछे क्या कहानी है?

आज 14 फरवरी है, आज का दिन पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे के तौर पर मनाया जाता है. दुनिया भर के प्रेमी जोड़े वैलेंटाइन डे का सालभर इंतजार करते हैं और फिर जब ये दिन आता है तो इसे खास अंदाज में अपने स्पेशल वन के साथ सेलिब्रेट करते हैं. इस दिन कुछ जोड़े अपने प्यार का इजहार करते हैं तो कुछ अपने पार्टनर के साथ पूरा दिन खास अंदाज में बिताते हैं. वैसे क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर 14 फरवरी को ही क्यों वैलेंटाइन डे मनाया जाता है.

प्रेम के लिए बलिदान दिया था संत वैलेंटाइन ने

इसे इस रूप में मनाने की भी अपनी एक कहानी है. कहते हैं कि तीसरी शताब्दी में रोम के एक क्रूर सम्राट क्लॉडियस द्वितीय ने प्रेम करने वालों पर जुल्म ढाए. राजा को लगता था कि प्यार और शादी से पुरुषों की बुद्धि और शक्ति दोनों का ही नाश होता है. इसी वजह से उसके राज्य में सैनिक और अधिकारी शादी नहीं कर सकते थे. लेकिन पादरी वैलेंटाइन ने सम्राट के आदेशों की अवहेलना कर प्रेम का संदेश दिया. उन्होंने कई अधिकारियों और सैनिकों की भी शादी कराई. इस बात से राजा पादरी संत के खिलाफ हो गया और उसने उन्हें जेल में डाल दिया.14 फरवरी 270 को उन्हें  फांसी पर लटका दिया गया.  प्रेम के लिए बलिदान देने वाले इस संत की याद में ही हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाने का चलन शुरू हुआ.

भारत में वैलेंटाइन डे मनाने का कुछ वर्ग करते रहें हैं विरोध

 हाल के वर्षों में सोशल मीडिया और परस्पर संपर्क के माध्यमों के विस्तार के चलते इस दिन की लोकप्रियता दुनियाभर में बढ़ गई है और इसे मनाने वालों की तादाद में भी भारी इजाफा हुआ है. हालांकि हमारे देश में वैलेंटाइन डे मनाने को लेकर कुछ वर्गों से विरोध के स्वर भी उठते रहते हैं, लेकिन इस सब से बेखबर प्रेमी जोड़े फूल, चाकलेट और तोहफे देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं और वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करते हैं.

ये भी पढ़ें Happy Valentine’s Day 2021: जानिए वैलेंटाइन डे का क्या है मतलब, इतिहास और महत्व Valentines Day 2021 Wishes: अपने दोस्तों और किसी खास को ये प्यार भरे मैसेज भेजकर करें वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flight Attendants Cancer Risk: पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
Baingan Bharta Recipe: इस स्टाइल से बनाएं बैंगन का भरता, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग
इस स्टाइल से बनाएं बैंगन का भरता, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget