एक्सप्लोरर

क्या कोरोना वायरस से सुरक्षा देती है आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी? जानिए

एक नया वायरस होने के कारण, कोरोना वायरस का अब तक कोई टीकाकरण या इलाज नहीं है.यदि आप सरकारी चेतावनी के बावजूद चीन जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी इंश्योरेंस कंपनी आपके नुकसान को कवर करने के लिए उत्तरदायी नहीं.

नई दिल्ली:  पिछले कुछ सालों में दुनिया ने कई घातक वायरस के प्रकोपों का सामना किया है. जैसे कि इबोला, जीका, सार्स, मर्स (मिडिल ईस्ट रेसपेरेटेरी सिंड्रोम). वहीं हाल ही में निपाह, और अब कोरोना वायरस देखने को मिल रहा है. चीन में कोरोनोवायरस महामारी बेहद जानलेवा हो गई है क्योंकि यहां मरने वालों की संख्या 2500 का आंकड़ा पार कर गई है. इस तरह की आपदा आने पर यह सवाल उठता है कि हमारी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी हमें इन बीमारियों से कितना सुरक्षा प्रदान करती है.

कोरोना वायरस का अब तक कोई टीकाकरण या इलाज नहीं

सामान्यतया हेल्थ इंश्योरेंस वायरस के खतरे से कवर करता है. इसके लिए अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होती है और यह कोरोनावायरस जैसी बीमारी के लिए भी कवरेज प्रदान करेगा. कोरोनोवायरस संक्रमण के लक्षण सामान्य सर्दी जैसे हैं और आमतौर पर यह श्वसन प्रणाली को प्रभावित करते हैं. एक नया वायरस होने के कारण, इसका अब तक कोई टीकाकरण या इलाज नहीं है.

आपके पास चाहे किसी भी प्रकार की हेल्थ पॉलिसी हो, यह आपको अस्पताल में भर्ती होने पर कवरेज प्रदान करेगी, भले ही आपमें किसी भी बीमारी के लक्षण सामने आए हों. हेल्थ पॉलिसी आपको सभी संक्रमणों से कवरेज प्रदान करती है, फिर चाहे यह कितना भी खतरनाक हो. कोरोना भी इसी प्रकार का खतरनाक संक्रमण है. लगभग सभी हेल्थ पॉलिसी में संक्रमण के दिन से ही कवरेज उपलब्ध होता है.

Corona Virus: वुहान से 119 भारतीयों को लेकर वापस दिल्ली लौटा वायुसेना का विशेष विमान

पालिसी बाजार डॉट कॉम के हेल्थ इंश्योरेंस प्रमुख ने क्या कहा?

पालिसी बाजार डॉट कॉम के हेल्थ इंश्योरेंस प्रमुख अमित छाबड़ा ने कहा, "चूंकि कोरोना जैसी नई बीमारियां पहले से मौजूद बीमारी (प्री एक्जिस्टिंग डिजीज) के दायरे में नहीं आती हैं, इसलिए ये आपकी बेसिक हेल्थ पॉलिसी के तहत शामिल होंगी. ऐसे में, यदि आप कोरोना का उपचार कराते हैं, तो अस्पताल में भर्ती होने पर उपचार, अस्पताल में भर्ती होने के पहले और बाद के खर्च, और एम्बुलेंस कवर आपके मौजूदा हेल्थ प्लान के साथ आपके लिए उपलब्ध होंगे."

उन्होंने कहा, "क्लेम की प्रक्रिया पहले के समान रहेगी. आप या तो रिम्बर्समेंट ले सकते हैं या कैशलेस के लिए जा सकते हैं (जहां बिल सीधे इंश्योरेंस कंपनी द्वारा अस्पताल को चुकाए जाते हैं). इन दिनों कैशलेस सुविधा हेल्थ इंश्योरेंस में क्लेम निपटान का सबसे पसंदीदा तरीका है. इसके तहत इंश्योरेंस धारक को अस्पताल के बिलों का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इंश्योरेंस कंपनी अस्पताल के साथ सीधे बिल का निपटान करती है, बशर्ते अस्पताल इंश्योरेंस कंपनी की नेटवर्क सूची में होना चाहिए. हालांकि आपको नॉन-मेडिकल आइटम खर्च, डॉक्टर और एडमिशन चार्ज जैसे चार्ज देने पड़ सकते हैं."

कोरोना वायरस: चीन में मौत का आंकड़ा 2500 के पार पहुंचा, 77 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित

सरकारी चेतावनी के बावजूद गए चीन तो कंपनी नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं

छाबड़ा ने कहा कि ट्रैवल कवर के मामले में जवाब देना थोड़ा मुश्किल है कि आपकी ट्रैवल पॉलिसी कोरोनावायरस के प्रकोप को कवर करेगी या नहीं. यह काफी हद तक पॉलिसी के प्रकार और कवरेज के स्तर पर निर्भर करेगा. उन्होंने कहा, "कई ट्रैवल प्रोटेक्शन प्लान महामारी से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हुए नुकसान के लिए कवरेज प्रदान नहीं करते हैं. यदि आप सरकारी चेतावनी के बावजूद चीन जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी इंश्योरेंस कंपनी आपके नुकसान को कवर करने के लिए उत्तरदायी नहीं है. हालांकि यदि कोई यात्रा के दौरान वायरस से प्रभावित होता है तो इंश्योरेंस कंपनी आपको बीमारी से कवरेज प्रदान कर सकती है. ट्रैवल प्रोटेक्शन प्लान ज्यादातर उन घटनाओं से होने वाले नुकसान को शामिल नहीं करता है जो उस प्लान के खरीदे जाने के समय जानी या पहचानी गई थीं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget