एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: चुटकियों में हो जाएगा आपके पूरे किचन का काम, अपनाएं ये सिंपल टिप्स

Kitchen Hacks: कई लोगों को किचन में काम करने में काफी समय लगता है, लेकिन हम आपको आज ऐसी टिप्स दे रहें हैं जिससे आपके समय की बचत होगी और आप आसानी से खाना बना सकते हैं. आप इन टिप्स को जरूर फॉलो करें.

Easy And Fast Cooking Tips: खाना खाना जितना आसान होता है बनाने में उतना ही मुश्किल काम लगता है. किचन के काम कई बार बड़े आसान लगते हैं लेकिन होते नहीं हैं. रसोई में खाना बनाने में कुछ लोगों को काफी समय लगता है. कई लोग जिन्हें स्मार्ट कुकिंग का तरीका नहीं पता होता उन्हें और भी ज्यादा समय लगता है. ऐसे में खाना बनाना कुछ लोगों को मुसीबत का काम लगता है. आजकल बहुत सारे लोग कोरोना की वजह से मेड नहीं बुला रहे हैं. ऐसे में घर का पूरा काम खुद ही करना पड़ता है, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको स्मार्ट कुकिंग के लिए कुछ टिप्स बता रहे हैं जिससे आपके समय की बचत होगी और खाना बनाने में भी आपको कम समय लगेगा. जानते हैं कैसे?

1- दाल बनाने में कुकर के ढक्कन और स्लैब पर नहीं फैलेगी दाल- दाल बनाने में बड़ी आसान लगती है लेकिन अगर सही तरीके से काम न किया जाए तो दाल बनाने में भी समय लगता है. कई बार दाल बनाते वक्त प्रेशर कुकर के ढक्कन से बार-बार पानी निकलने लगता है. जिससे पूरी गैस और स्लैब गंदी हो जाती है. इससे काम और ज्यादा बढ़ जाता है. हम आपको इसके लिए ट्रिक बता रहे हैं. आप जब प्रेशर कुकर में दाल को उबालने रखते हैं तो उसमें एक स्टील की छोटी कटोरी डाल दें. इससे दाल उफनेगी नहीं और कुकर की सीटी से सिर्फ भाप ही निकलेगी.

2- आसानी से लहसुन छीलने की ट्रिक- लहसुन छीलने में काफी समय लगता है. लेकिन हम आपको जल्दी लहसुन छीलने की ट्रिक बता रहे हैं. आप लहसुन की कलियों को थोड़ी देर के लिए गर्म पानी में डाल दें. थोड़ी देर बाद जब आप लहसुन छीलेंगे तो ये आसानी से छिल जाएंगे. लहसुन के ऊपर का हिस्सा काटने से ही पूरा छिलका निकल जाता है.

3- नहीं बदलेगा चटनी का रंग- कई बार हम एक साथ ज्यादा चटनी पीस कर रख लेते हैं, लेकिन इससे अगले ही दिन चटनी का रंग बदल जाता है. कई लोगों की चटनी बिल्कुल काली पड़ जाती है. इससे बचने के लिए आप चटनी बनाते वक्त उसमें 1 चम्मच दही डाल दें. इससे चटनी का रंग वैसा ही रहेगा जैसा बनाने के तुरंत बाद है. 

4- सभी रोटी बनेंगी फूली- फूली- कई बार लोगों की रोटियां फूली हुई नहीं बनती. इसके लिए आप पहले अच्छी तरह से तवा गरम कर लें. अब आप उस पर चपाती डालें और हल्की सिकने पर ही पलट दें. अब रोटी को दूसरी ओर से अच्छी तरह से तवे पर ही सिकने दें. फिर रोटी को पहली साइड से जहां से कम सिकी है गैस पर डालें. आपकी रोटी एकदम फूल जाएगी. इस ट्रिक से हर रोटी फूलेगी.

5- आटा गूंदने में होगी समय की बचत- आटे को अच्छी तरह से गूंदने पर ही रोटी अच्छी बनती है. ऐसे में कई बार लोगों को आटा लगाने में काफी वक्त लगता है. लेकिन अगर आपके पास समय की कमी है तो आप आटे को सिर्फ पानी से हल्का मिलाकर पहले थोड़ी देर के लिए रख दें. अब जब रोटी बनाएं आटे को हल्का गूंद लें. इससे आपका आटा तुरंत अच्छी तरह तैयार हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: 6 महीने तक फ्रेश रहेगा अदरक-लहसुन का पेस्ट, इस तरह करें स्टोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
Drug Advertising Rules: बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
Clean Dirty Bulbs: क्या गंदे बल्ब से कम आ रही है रोशनी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
क्या गंदे बल्ब से कम आ रही है रोशनी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
कैसे बनाएं पीएम मोदी के पसंदीदा मोरिंगा के पराठे? जानें आसान रेसिपी
कैसे बनाएं पीएम मोदी के पसंदीदा मोरिंगा के पराठे? जानें आसान रेसिपी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget