एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: हींग में मिलावट की ऐसे करें पहचान, जानिए आप असली हींग खा रहे हैं या नकली

Test of Asafoetida At Home: हींग स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद होती है. लेकिन अगर आप मिटावटी हींग खा रहे हैं तो आपको ये नुकसान भी पहुंचा सकती है. जानिए कैसे करें असली और नकली हींग की पहचान.

Hing Test At Home: खाना बनाने में ज्‍यादातर घरों में हींग (Hing) का इस्‍तेमाल किया जाता है. सब्जी में अगर हींग वाला तड़का लगा दिया जाए तो स्वाद और भी बढ़ जाता है. कुछ सब्जियों, दाल और रायते में हींग का फ्लेवर बहुत अच्छा लगता है. भोजन का स्‍वाद बढ़ाने के अलावा हींग स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है. हींग खाने से कई बीमारियां दूर रहती हैं. लेकिन मार्केट में मिलने वाली हींग में कई बार मिलावट भी पाई जाती है. कुछ लोग हींग में आटा और केमिकल भी मिला देते हैं. ऐसे में ये पहचानना बहुत जरूरी है कि आप जो हींग इस्तेमाल करते हैं वो कहीं मिलावटी तो नहीं है. नकली हींग खाने से आपको कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं. ऐसे में हींग फायदे की जगह आपको नुकसान पहुंचा सकती है. आज हम आपको असली हींग  (Real Asafoetida) और नकली हींग में पहचान करना बता रहे हैं. आइये जानते हैं.  

ये भी पढ़ें: कृष्ण जन्माष्टमी पर बनाएं केले का रायता, प्रसाद और व्रत दोनों में करें इस्तेमाल

कैसे करें हींग की असली-नकली पहचान

1- सबसे पहली पहचान है कि असली हींग का रंग हल्‍का भूरा होता है. ये गर्म घी में डालने पर फूलने लगती है और रंग हल्‍का लाल हो जाता है.

2- अगर आपकी हींग में कोई ऐसा बदलाव नहीं आता तो समझिए हींग में कुछ मिलावट है.

3- असली हींग को पहचानने का दूसरा तरीका है कि हींग को पानी में घोलने के बाद इसका रंग दूध के जैसा सफेद हो जाता है. 

4- अगर ऐसा नहीं हो तो समझिए हींग असली नहीं मिलावटी है.

5- असली हींग को जलाने पर आसानी से जल जाती है, जबकि नकली हींग जल्दी आग नहीं पकड़ती है. 

6- अगर हींग असली है तो हाछ में बहुत देर तक खुशबू रहेगी. फिर चाहें आप साबुन से भी हाथ धो लें, तो भी हींग की खुशबू बनी रहेगी. 

7- वहीं नकली हींग में मिलावट के साथ-साथ हाथ छोने पर खुशबू भी चली जाती है. 

8- असली हींग खानी है तो पाउडर की जगह मोटा टुकड़ा या हींग का ढेला खरीदें और घर पर पीस लें.

9- पाउडर वाली हींग में ज्यादा मिलावट पाई जाती है, इसलिए ये थोड़ी सस्ती भी होती है. 

10- हींग को खुले में रखने की बजाय आप किसी टीन की डिब्‍बी या कांच की बोतल में स्‍टोर करके रखें. इससे ज्यादा खुशबू बनी रहेगी. 

ये भी पढ़ें: अगर पराठे बनाने के कुछ समय बाद ही हो जाते हैं कड़क? तो अपनाएं ये टिप्स

 </p>

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Plague Bacteria: कितने कम तापमान पर भी जिंदा रहता है प्लेग का वायरस, कितनी बार हुआ म्यूटेट?
कितने कम तापमान पर भी जिंदा रहता है प्लेग का वायरस, कितनी बार हुआ म्यूटेट?
Good Day Style Biscuits: घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
Golgappa Pani: घर में कैसे बनाएं गोलगप्पे का जायकेदार पानी? यहां जानें पूरा तरीका
घर में कैसे बनाएं गोलगप्पे का जायकेदार पानी? यहां जानें पूरा तरीका
किडनी के लिए जहर है क्रिएटिनिन, बढ़ने से ऐसे रोकें
किडनी के लिए जहर है क्रिएटिनिन, बढ़ने से ऐसे रोकें

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह बोले, 'PM मोदी ने तय कर लिया है कि कोई और...'
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह बोले, 'PM मोदी ने तय कर लिया है कि कोई और...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
Embed widget