एक्सप्लोरर

Kitchen Hack: क्रीमी पालक पनीर कैसे बनाएं, जानिए आसान रेसिपी

Spinach Paneer Recipe: पालक पनीर की सब्जी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है. इस रेसिपी से तैयार क्रीमी पालक पनीर बच्चों को भी खूब पसंद आएगी. घर पर मेहमानों के आने पर आप पालक पनीर बना कर खिला सकते हैं.

Palak Paneer Recipe: पालक पनीर खाने में बहुत टेस्टी लगता है. आपको डाइट में पालक जरूर शामिल करना चाहिए. पालक आयरन से भरपूर होता है. पालक खाने से शरीर में खून की कमी दूर हो जाती है. पालक में विटामिन ए, सी, के और आयरन, पोटेशियम, फोलेट जैसे मिनरल पाए जाते हैं. पालक पोषक तत्वों का भंडार है. हालांकि कुछ लोगों को पालक खाना पसंद नहीं होता है. बच्चों को हरी सब्जियां बहुत पसंद नहीं होती है. ऐसे में आप एक नए फ्लेवर के साथ बच्चों को पालक खिला सकते हैं. आप बच्चों को क्रीमी पालक पनीर (Palak Paneer) बनाकर खिला सकते हैं. इससे पालक और पनीर दोनों के पोषक तत्व शरीर में पहुंच जाते हैं. आइये जानते हैं क्रीमी पालक पनीर कैसे बनाते हैं. जानिए रेसिपी. 

पालक पनीर के लिए सामग्री (Ingredients For Palak Paneer)

  • 500 ग्राम- पालक
  • 300 ग्राम- पनीर 
  • 4- टमाटर
  • 1- हरी मिर्च
  • 1 इंच- अदरक का टुकड़ा 
  • 1/2 छोटी स्पून- जीरा 
  • 2 पिंच- हींग  
  • 1/4 छोटी स्पून- हल्दी
  • 1/4 छोटी स्पून- लाल मिर्च पाउडर  
  • स्वादानुसार नमक 
  • 1 टेबल स्पून- बेसन  
  • 1/4 छोटी स्पून- गरम मसाला 
  • 2 टेबल स्पून- हरा धनिया 
  • 2 स्पून ताजा क्रीम 

पालक पनीर बनाने की रेसिपी (Palak Paneer Recipe)

1- पालक पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पालक को साफ करके पत्तों को अच्छी तरह धोकर धो लें.
2- अब किसी बर्तन में पालक और 1 थोड़ा सा पानी डालकर ढककर धीमी आंच पर 5 मिनिट तक उबाल लें. 
3- जब पालक ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सी में डालकर पीस लें. 
4- अब आप पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें. आप चाहें तो पनीर को हल्का फ्राई भी कर सकते हैं. 
5- अब कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कर लें और इसमें हींग, जीरा डालकर भूनें.
6- अब ऑयल में हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और बेसन डाल कर थोड़ा सा भून लें.
7- अब इसमें टमाटर का पेस्ट, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डालकर मिला लें और लाल मिर्च पाउडर भी डाल दें.
8- मसाले को तब तक भूनें जब तक मसाला तेल न छोड़ दे. मसाला भूनने में  करीब 5 मिनट लगेंगे. 
9- जब मसाला भून जाए तो इसमें पिसा हुआ पालक डालकर 2-3 चमचा पानी डाल दें.
10- इसमें नमक, गरम मसाला डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
11- जब सब्जी में उबाल आ जाए तो इसमें पनीर के टुकड़े काटकर डाल दें और 2  मिनिट तक ढककर स्लो फ्लेम पर पकाएं. 

12- तैयार है पालक पनीर की सब्जी. आप इसमें 1 स्पून क्रीम और बटर डालकर गार्निश करें. गरमागरम सब्जी को आप रोटी, नान, पराठे या चावल के साथ खाएं. 

ये भी पढ़ें: Kitchen Tips: स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का खजाना, घर पर बनाएं टेस्टी ओट्स उत्तपम की रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rekha Luxury Home: सबकुछ देखा तो भी एक बार जरूर देखें रेखा का घर, दिल जीत लेगी एक-एक लग्जरी
सबकुछ देखा तो भी एक बार जरूर देखें रेखा का घर, दिल जीत लेगी एक-एक लग्जरी
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget