एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: आम खा-खाकर पक गया है बच्‍चा, तो अब बनाएं ये आम और अनानास की स्‍मूदी, जानें रेसिपी

Kids Mango Recipe: ताजा और रसीले आम देखकर खाने का मन कर जाता है. बच्चों की डाइट में आम जरूर शामिल करें. आम में ढ़ेरों पोषक तत्‍व होते हैं, जो बच्‍चे के विकास में मदद करते हैं.

Mango Pineapple Smoothie: आम का स्वाद बच्चों और बड़ों सभी को खूब पसंद आता है. गर्मी में लोग जमकर आम खाते हैं. अगर आप आम खा-खाकर बोर हो गए हैं तो आम से कई तरह की दूसरी रेसिपी बनाकर खा सकते हैं. आम में ऐसे कई पोषक तत्‍व होते हैं जो बच्चे के विकास में मदद करते हैं. आम में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. आम खाने से बच्चों को तुरंत एनर्जी मिलती है. बच्‍चों के आहार में आम जरूर शामिल करें. आप चाहें तो बच्चों को मैंगो शेक या स्मूदी बनाकर दे सकते हैं. आप स्मूदी को और हेल्दी बनाने के लिए इसमें अनानास जैसा कोई दूसरा फल भी मिला सकते हैं. आज हम आपको मैंगो पाइनएप्पल स्मूदी की रेसिपी बता रहे हैं. आइये जानते हैं. 

आम में पोषक तत्व
आम में विटामिन बी6, विटामिन ई, आयरन, फोलिक एसिड, मैग्‍नीशियम, पोटैशियम और फास्‍फोरस का स्रोत है. ये सभी पोषक तत्व बच्‍चे के विकास में मदद करते हैं. इससे शरीर को भरपूर पोषण मिलता है. 
आम और अनानास की स्‍मूदी
स्मूदी बनाने के लिए आपको 1 बड़ा पका आम चाहिए. इसके अलावा आपको 1 कप पाइनएप्पल चाहिए. आप चाहें तो इसमें थोड़ा आल्‍मंड मिल्‍क मिला सकते हैं या फिर नॉर्मल दूध डाल सकते हैं. इसमें आप मिठास के लिए शहद या शक्कर मिला सकते हैं. 
​कैसे बनाएं आम और अनानास से स्मूदी
1- सबसे पहले आम को छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. हां स्मूदी बनाने के लिए मीठे आम का ही चुनाव करें.
2- अब पाइनएप्पल को भी छीलकर टुकड़ों में काट लें.
3- आम और अनानास को ब्लैंडर में डालें और दूध मिला दें.
4- इसमें थोड़े आइस क्यूब्स डालें और शहद डालकर ब्लैंड कर लें.
5- इस बाच चम्मच से इसे चलाकर देख लें कि कहीं कोई गुठली तो नहीं है. 
6- तैयार है आम और अनानास की स्‍मूदी. इसे आप किसी गिलास में निकाल लें और ऊपर से बादाम के टुकड़े डालकर गार्निश करें.
7- बच्चों को ये स्मूदी जरूर पसंद आएगी.

ये भी पढ़ें: Summer Recipe: बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी आम का रायता, जानें इसकी आसान रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Dust Removal Tips: सीढ़ियों के कोने कैसे चमकाएं? नोट करें सफाई का 2 मिनट का हैक
सीढ़ियों के कोने कैसे चमकाएं? नोट करें सफाई का 2 मिनट का हैक
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget