एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: फ्रिज में हरी सब्जियां स्टोर करने का बेस्ट तरीका, 15 दिन तक हरी और फ्रेश रहेंगी सब्जियां

Kitchen Hacks: अगर आप एक हफ्ते की सब्जियां खरीदकर ले आते हैं तो फ्रिज में सब्जियां स्टोर करते वक्त इन बातों का ख्याल रखना चाहिए. इससे आपकी सब्जियां लंबे समय तक हरी और ताजा बनी रहेंगी.

Kitchen Hacks: आजकल लोग एक बार में ही पूरे हफ्ते की सब्जियां लेकर आ जाते हैं. इससे समय की बचत होती है और बार-बार आपको मार्केट के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं. खासतौर से ऐसे परिवार में जहां ज्यादा लोग रहते हैं या बच्चे होते हैं उनमें पूरे हफ्ते के फल सब्जियां खरीद ली जाती हैं. ऐसे में आपको सब्जियां खरीदने से ज्यादा उन्हें स्टोर करने को लेकर सोचना पड़ता है. फ्रिज में सब्जियों को कैसे रखें कि वो लंबे समय तक हरी और  फ्रेश बनी रहें. ऐसा कई बार होता है कि हम ज्यादा सब्जियां ले आते हैं और वो खराब हो जाती हैं. अगर आप भी इससे परेशान रहते हैं तो आज हम आपको फ्रिज में हरी सब्जियां स्टोर करने के बहुत ही सिंपल और काम के टिप्स बता रहे हैं. इससे आपकी सब्जियां लंबे समय तक ताजा बनी रहेंगी. इसके लिए आपको फ्रिज में सब्जियां रखते वक्त कुछ बातों का ख्याल रखना होगा. आप ये सिंपल ट्रिक अपनाकर सब्जियों को 15 दिन तक खराब होने से बचा सकते हैं. जानते हैं कैसे?

1- सबसे पहली बात आप मार्केट से सब्जियां लाकर उन्हें धोकर अच्छी तरह सूखने के बाद ही फ्रिज में रखें. सब्जियों में जरा भी पानी होने पर वो फ्रिज में जल्दी खराब होने लगती हैं.
2- कभी भी हरी पत्तेदार सब्जियों को धोकर फ्रिज में न रखें, इससे आपकी सब्जियां जल्दी गलने लगेंगी.
3- फ्रिज में सब्जियां रखने के लिए आप पॉलीथिन या वेजिटेबल बैग का उपयोग करें. जिस पॉलीथिन में सब्जियां रख रहे हैं उसमें 1-2 छेद जरूर कर दें. ऐसा करने से सब्जियां लंबे समय तक चलेंगी.
4- फ्रिज के वेज बास्केट में कोई अखबार या किसी तरह का पेपर बिछा दें. अब इस पर एक-एक करके सब्जियों को व्यवस्थित रूप से रखें. इससे सब्जियों का पानी पेपर पर निकल जाएगा और सब्जियां ताजा रहेंगी.
5- फ्रिज में सब्जियों के साथ कभी भी फलों को न रखें. इससे दोनों चीज जल्दी खराब हो सकती हैं.
6- सभी सब्जियों को किसी पेपर टॉवल में लपेट कर रखें. अगर प्लास्टिक बैग में रख रहे हैं तो उसे अच्छी तरह से बंद कर दें. इससे सब्जियां कई दिनों तक खराब नहीं होंगी.
7- एक साथ सब्जियां खरीदने पर आपको हरी सब्जियों को सबसे पहले इस्तेमाल करना चाहिए. हरी सब्जियां दूसरी सब्जियों के मुकाबले जल्दी खराब होती हैं.
8- अगर आपने किसी सब्जी को काट लिया है या छील लिया है तो उसे फ्रिज में पानी से भरे कंटेनर के अंदर ही रखें.
9- हरी पत्तेदार सब्जियों को काटकर रखने के लिए एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें. इससे सब्जी जल्दी खराब नहीं होगी.
10- हरे धनिए को हमेशा किसी एयरटाइट बॉक्स या प्लास्टिक बैग में करके रखें, इससे धनिया 15 दिन तक खराब नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: बढ़े हुए ब्लड शुगर को तुरंत कंट्रोल करें, रोज सुबह पीएं धनिए का पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Room Freshness Tips: कमरे को दिनभर फ्रेश और सुगंधित कैसे रखें? जानें आसान घरेलू उपाय
कमरे को दिनभर फ्रेश और सुगंधित कैसे रखें? जानें आसान घरेलू उपाय
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget