एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: इस तरह बनाएं आलू के परांठे, कभी नहीं फटेंगे

Aloo Paratha Recipe: आलू के परांठे ज्यादातर सभी के घरों में बनते हैं. लेकिन कई लोगों के आलू के परांठे फटने लगते हैं. आज हम आपको ऐसी ट्रिक्स बता रहे हैं जिससे आपके आलू के परांठे एकदम फूले-फूले बनेंगे.

Perfect Aloo Paratha Recipe: बारिश और ठंड के मौसम में गर्मागरम आलू के परांठे खाना सभी को पसंद होता है. आलू के परांठे जितने स्वादिष्ट होते हैं इन्हें बनाना भी उतना ही आसान होता है. मार्केट में आलू के परांठे आपको काफी सस्ते भी मिल जाते हैं. यही वजह है कि हर तबके के लोग आलू के परांठे खाना पसंद करते हैं. ऑफिस और कंपनियों के बाहर आलू परांठे वालों का कोई न कोई स्टॉल आपको मिल ही जाएगा. घर में अगर आलू के परांठे और धनिया टमाटर वाली चटनी खाने को मिल जाए तो मजा आ जाता है. हालांकि कुछ लोगों की शिकायत होती है कि उनके बनाए हुए आलू के परांठे फट जाते हैं और फूलते भी नहीं हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स एंड ट्रिक्स बता रहे हैं जिनसे आपके आलू के परांठे बिना फटे एकदम फूले हुए बनेंगे. आपको परांठे बनाते वक्त इन बातों का ध्यान रखना होगा.

इस ट्रिक से बनाएं आलू के परांठे

1. आलू के परांठे बनाने के लिए सबसे पहले जो आटा आप लगा रहे हैं उसमें 2 चम्मच वेजिटेबल ऑयल और नमक मिला लें.
2. इस बात का ध्यान रखें कि आलू के परांठे या किसी भी तरह के भरवां परांठे बनाने के लिए आपको रोटी से थोड़ा पतला आटा लगाना है.
3. अब आटे को थोड़ी देर के लिए ढ़क कर सेट होने के लिए रख दें.
4. आप चाहें तो आटे में 2 चम्मच दही भी मिला सकते हैं. इससे परांठे बहुत क्रिस्पी बनेंगे.
5. अब आप जो आलू उबाल रहे हैं उन्हें बहुत ज्यादा देर तक नहीं उबालना है. आपके आलू उबालते वक्त फटने नहीं चाहिए.
6. आलू को आपको बहुत देर तक पानी में नहीं रखना. कुकर खुलने के बाद तुरंत उन्हें किसी प्लेट या छन्नी में निकाल दें.
7. पिट्ठी तैयार करने के लिए आलू अच्छी तरह से मैश होने चाहिए. सबसे अच्छा तरीका है आप आलू को कद्दूकस कर लें.
8. अगर आपकी पिट्ठी पतली हो जाती है तो आप गर्म आलू में ही नमक मिला दें. 
9. इससे पिट्ठी फ्रिज में रखने पर भी पतली नहीं होती. आप चाहे कितनी भी देर बाद परांठे बनाएं पिट्ठी एकदम टाइट ही रहेगी.
10. अगर आप आलू के परांठे में प्याज मिला रहे हैं तो प्याज को बहुत बारीक काटना चाहिए.
11. भरावन में पड़ने वाली हरी मिर्च और हरा धनिया भी एकदम बारीक कटा होना चाहिए.
12. मोटे काटने पर आलू के परांठे फट सकते हैं. 
13. अब आटे की लोई लेकर चकले पर थोड़ा बेल लें. अब इसमें पिट्ठी भर दें.
14. परांठे को हल्के हाथ से बेलें आपको परांठे एकदम फूले-फूल बनेंगे. 
15. परांठे बनाते वक्त आपको फ्लेम मीडियम ही रखनी है.

ये भी पढ़ें: घर पर बनाएं खुशबूदार गरम मसाला, सब्जी का स्वाद हो जाएगा दोगुना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is A Babymoon: क्यों मां-बाप बनने से पहले धड़ाधड़ घूमने निकल रहे हैं कपल्स? जानें क्या है ये 'बेबीमून' क्रेज
क्यों मां-बाप बनने से पहले धड़ाधड़ घूमने निकल रहे हैं कपल्स? जानें क्या है ये 'बेबीमून' क्रेज
Diabetes Diet: डायबिटीज में फल खाना जहर नहीं, एक्सपर्ट से जानें कौन से फल हैं फायदेमंद और किनसे करें परहेज?
डायबिटीज में फल खाना जहर नहीं, एक्सपर्ट से जानें कौन से फल हैं फायदेमंद और किनसे करें परहेज?
Ginger Tea Health Risks: फायदेमंद समझकर ज्यादा अदरक की चाय पीना पड़ न जाए भारी! आज ही जान लें ये जरूरी बातें
फायदेमंद समझकर ज्यादा अदरक की चाय पीना पड़ न जाए भारी! आज ही जान लें ये जरूरी बातें
Air Cooler Humidity Tips: बदलते मौसम में आपका कूलर भी फेंकने लगा है चिपचिपी हवा, तुरंत अपनाएं ये ट्रिक्स
बदलते मौसम में आपका कूलर भी फेंकने लगा है चिपचिपी हवा, तुरंत अपनाएं ये ट्रिक्स

वीडियोज

Ram Mandir Donation Scam: Ayodhya जा रहे Congress अध्यक्ष को रोका..पुलिस पर भड़के Ajay Rai
Pakistan News: कराची हमले में भारत का हाथ था? पाकिस्तान ने लगा दिया आरोप... तो भारत ने धो डाला!
Weather Alert: आसमान में बादल हैं, तो फिर बारिश क्यों गायब है? क्या खतरा मंडरा रहा है? ABPLIVE
लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हाईकोर्ट जाएं...', भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
'हाईकोर्ट जाएं...', भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
'राम मंदिर चढ़ावा चोरी में मेरी कोई भूमिका नहीं', चंपत राय ने पूछताछ में टिन्नू यादव पर भी दिया बड़ा बयान
'राम मंदिर चढ़ावा चोरी में मेरी कोई भूमिका नहीं', चंपत राय ने टिन्नू यादव पर भी दिया बड़ा बयान
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान! इस खिलाड़ी को किया गया बाहर! देखिए सबके नाम
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान! इस खिलाड़ी को किया गया बाहर! देखिए सबके नाम
Deeol Band 2 BO Collection Day 40: 10 करोड़ बजट और 634% प्रॉफिट, 40 दिनों से बॉक्स ऑफिस लूट रही ये मराठी फिल्म, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
10 करोड़ का बजट और 634% प्रॉफिट, इस मराठी फिल्म की कमाई जान उड़ जाएंगे होश
Ganga Jal Importance For Mughal: हर रोज कितना गंगा जल पीता था मुगल बादशाह अकबर? कहता था- 'अमृत का पानी'
हर रोज कितना गंगा जल पीता था मुगल बादशाह अकबर? कहता था- 'अमृत का पानी'
UKPSC PCS Recruitment: उत्तराखंड में जल्द होगी PCS के 63 पदों पर भर्ती, अक्टूबर में प्री-परीक्षा का प्लान
उत्तराखंड में जल्द होगी PCS के 63 पदों पर भर्ती, अक्टूबर में प्री-परीक्षा का प्लान
Ginger Tea Health Risks: फायदेमंद समझकर ज्यादा अदरक की चाय पीना पड़ न जाए भारी! आज ही जान लें ये जरूरी बातें
फायदेमंद समझकर ज्यादा अदरक की चाय पीना पड़ न जाए भारी! आज ही जान लें ये जरूरी बातें
Embed widget