एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: घर पर बनाएं खुशबूदार गरम मसाला, सब्जी का स्वाद हो जाएगा दोगुना

Garam Masala Ingredients And Recipe: सब्जिी को स्वादिष्ट बनाने के लिए आप गरम मसाले का इस्तेमाल करते होंगे. अगर गरम मसाला घर पर बना हो तो स्वाद और बढ़ जाता है. इस तरह आप घर में गरम मसाला बना सकते हैं.

Home Made Garam Masala Recipe: दाल सब्जियों में स्वाद बढ़ाने के लिए हर घर में गरम मसाले का इस्तेमाल होता है. खासतौर से उत्तर भारत में हर सब्जी में गरम मसाले का जायका आता है. वैसे तो मार्केट में मसालों की दुकान पर आसानी से गरम मसाला मिल जाता है लेकिन घर के गरम मसाले की बात ही अलग है. जब आप खाने में घर पर बना गरम मसाला डालते हैं तो स्वाद दोगुना हो जाता है. कई लोग शुद्धता की वजह से घर में गरम मसाला पीसकर इस्तेमाल करते हैं. कुछ लोग खड़े मसालों का इस्तेमाल करते हैं. आपको बता दें गरम मसाले से न सिर्फ स्वाद बढ़ता है बल्कि इसके कई फायदे भी सेहत को मिलते हैं. गरम मासाले में इस्तेमाल होने वाली लौंग, इलाइची, दालचीनी, काली मिर्च, तेजपत्ता, जायफल और अन्य सामग्री आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देते हैं. आज हम आपको घर पर आसानी से गरम मसाला बनाने की रेसिपी बता रहे हैं. इस मसाले को अगर आप एक बार इस्तेमाल कर लेगें तो कभी मार्केट का बना गरम मसाला इस्तेमाल नहीं करेंगे. घर पर बने गरम मसाले की खुशबू और स्वाद दोनों ही बहुत अच्छे होते हैं. जानते हैं इसकी सामग्री और रेसिपी.

गरम मसाला बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for Garam Masala Powder)

25 ग्राम काली मिर्च (करीब 4 चम्मच)
25 ग्राम बड़ी इलायची (करीब 4 चम्मच)
20 ग्राम जीरा (करीब 3 चम्मच)
10 ग्राम जावित्री (करीब 2 चम्मच)
10 ग्राम लौंग (करीब 2 चम्मच)
 10 ग्राम दालचीनी (करीब 8-10 टुकड़े)
3-4 तेजपत्ता
10 ग्राम जायफल (करीब 2 चम्मच)

गरम मसाला बनाने की विधि (How to make Garam Masala Powder)

1 सबसे पहले मसालों को साफ कर लें कहीं कोई गंदगी नहीं होनी चाहिए.
2 अब एक पैन या कड़ाही गरम कर लें. इसमें जायफल और जावित्री को छोड़कर बाकी सभी सामग्री को डालकर भून लें.
3 आपको मसालों को करीब 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनना है. 
4 अब सभी मसालों को किसी प्लेट में निकालकर हल्का सा ठंडा होने के लिए रख दें. 
5 अब इसमें जायफल और जावित्री को टुकड़े को भी मिला दें. 
6 सभी मसालों को मिक्सी के छोटे वाले जार में डालकर बारीक पीस लें.
7 अब इसे आटा छानने वाली छन्नी से छान लें और किसी एयरटाइट कंटेनर में बंद करके रख दें.
8 इस तरह से बना हुआ गरम मसाला आप 6 महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी खुशबू यूं ही बरकरार रहेगी.
9 इस पूरी सामग्री से करीब 100 ग्राम से ज्यादा गरम मसाला बनकर तैयार हो जाएगा. 
10 आप कुछ सब्जियों में ताजा गरम मसाला बनाकर भी डाल सकते हैं. 
11 इसके लिए 7-8 काली मिर्च, 4-5 लौंग,  2  बड़ी इलाइची,  1/4 छोटी चम्मच जीरा , 1 इंच लम्बा दाल चीनी का टुकड़ा,  2-3 तेजपता, 2-3 छोटी इलाइची और जरा सा जायफल इन सभी चीजों को तवे पर हल्का गरम कर लें.
12  अब इसे किसी खल्लड़ में बारीक कूट लें. इसे आप तुरंत किसी खास सब्जी में बनाकर डाल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: इस रेसिपी के आगे मार्केट के दही बड़े भी हो जाएंगे फेल, घर पर बनाएं एकदम सॉफ्ट और स्पंजी Dahi Bada

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार

Embed widget