एक्सप्लोरर

होली पर मिलावट से रहें सावधान! मसालों में मिलावट की इस तरह करें पहचान

आजकल मसालों में भारी मिलावट होने लगी है. हल्दी और मिर्च में कलर की मिलावट की जाती है तो वहीं धनिया में चोकर और काली मिर्च में पपीते के बीज मिला दिए जाते हैं. इस तरह करें मिलावट की पहचान.

आजकल खाने-पीने की चीजों में सबसे ज्यादा मिलावट होने लगी है. इससे स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने लगा है. मार्केट में शुद्ध चीजें मिलना मुश्किल हो गया है. रसोई में हर वक्त इस्तेमाल होने वाले मसालों में भी खूब मिलावट पाई जाने लगी है. मसालों में रंग और कई तरह के दूसरे पदार्थों की मिलावट की जाने लगी है. ऐसे में मिलावट के इस खेल से बचने के लिए आपको खाद्य पदार्थों में मिलावट का पता होना चाहिए. जानते हैं मसालों में मिलावट की आप कैसे पहचान कर सकते हैं.

1- हल्दी पाउडर- बाजार में मिलने वाले हल्दी पाउडर में भी अक्सर मिलावट पाई जाती है. हल्दी में मेटानिल येलो नामक रसायन की मिलावट की जाती है, जिससे कैंसर जैसी बीमारी का खतरा रहता है. इसे चेक करने के लिए हल्दी पाउडर में कुछ बूंद हाइड्रोक्लोरिक एसिड और कुछ बूंदे पानी की डालकर चेक करें. अगर हल्दी का कलर गुलाबी या बैंगनी हो जाए, तो इसमें मिलावट है.

2- धनिया पाउडर- धनिया पाउडर में भी काफी मिलावट पाई जाती है. लोग इसमें कई तरह के खरपतवार को बारीक से पीस कर मिला देते हैं. इसके अलावा आटे की भूसी को भी धनिया में मिला दिया जाता है. अगर धनिया पाउडर से खुशबू नहीं आए तो समझिए कि कुछ मिलावट की गई है.

3- दाल चीनी- कई बार गरम मसाले में दालचीनी में काफी मिलावट कर दी जाती है. इसमें मिलावट करके पैकेट्स में पैक कर दिया जाता है. इससे ग्राहक को आसानी से गुमराह किया जा सकता है. दालचीनी में अमरूद की छाल की मिलावट की जाती है. इसे परखने के लिए हाथ पर रगड़कर देखें. अगर कुछ कलर नजर आए, तो यह असली है नहीं तो नकली है.

4- लाल मिर्च- मार्केट में मिलने वाली खुली मिर्च में खूब मिलावट होती है. कई बार मिर्च में लाल रंग या लाल ईंट को बारीक पीस कर भी मिला दिया जाता है. मार्केट में मिलने वाली लाल मिर्च में कलर काफी मिला रहता है. इसे चेक करने के लिए आप मिर्च पाउडर को पानी में डालकर देखें. अगर लाल मिर्च पाउडर पानी में तैरता रहे तो ये शुद्ध है और अगर डूब जाए तो इसमें मिलावट की गई है. 

5- काली मिर्च- काली मिर्च में पपीते के बीजों की मिलावट कर दी जाती है. ऐसा करने से इनका वजन ज्यादा हो जाता है और मुनाफाखोर मुनाफा कमाते हैं. इसे चेक करने के लिए आप काली मिर्च को पानी या शराब में डाल दें. अगर काली मिर्च तैरती दिखाई दें तो नकली हैं और अगर डूब जाए तो असली हैं.

ये भी पढ़ें: होली पर डायबिटीज और वजन घटाने वालों के लिए हेल्दी रेसिपी, हरी मूंग और हरी प्याज से बनाएं स्वादिष्ट टिक्की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर ये 5 चीजें दान करने से चमक सकती है किस्मत, मिलेगा गुरु और भ
Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर ये 5 चीजें दान करने से चमक सकती है किस्मत, मिलेगा गुरु और भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Jawed Habib: जावेद हबीब ने बताया गंजेपन का इलाज, जानिए क्या कहा देश के नंबर वन हेयर लुक एक्सपर्ट ने?
जावेद हबीब ने बताया गंजेपन का इलाज, जानिए क्या कहा देश के नंबर वन हेयर लुक एक्सपर्ट ने?
India-UK Trade Deal: यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
jagannath Rath Yatra: पुरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, एक रात रुकने का किराया ₹50,000 के पार!
jagannath Rath Yatra: पुरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, एक रात रुकने का किराया ₹50,000 के पार!

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
Maharashtra Politics: परिसीमीन बिल पर बीजेपी को मिली बड़ी राहत! सुप्रिया सुले के बयान से मिले ये संकेत
परिसीमन बिल पर NDA के साथ आएगी शरद पवार की NCP? सुप्रिया सुले ने रखी बड़ी शर्त
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
America Green Chilli Price: अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
Embed widget