एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: किचन की चिमनी को साफ कैसे करें? गैस चिमनी साफ करने के 4 सिंपल तरीके

Kitchen Chimney Cleaning Tips: किचन में धुआं और तेल को बाहर निकालने के लिए चिमनी बहुत जरूरी है. हालांकि चिमनी को साफ करना भी बहुत जरूरी है. आज हम आपको चिमनी साफ करने के 4 तरीके बता रहे हैं.

How to clean Kitchen Chimney: आजकल लिविंग रूम से लेकर किचन तक हर चीज हाईटेक हो चुकी है. किचन में चिमनी लगाने से खाना बनाते वक्त धुआं और तेल पूरे घर में नहीं फैलता है. किचन में चिमनी लगने से गंदगी भी कम होती है. किचन में चिमनी सुरक्षा के लिए लगता है ताकि खाना बनाते समय धुएं और गंदगी से घर के बाकी लोग परेशान न हैं. आजकल ओपन किचन कल्चर में चिमनी और जरूरी हो गई है. हालांकि समय-समय पर चिमनी की सफाई भी जरूरी है. अगर आप चिमनी की अच्छी तरह से देखभाल नहीं करेंगें तो चिमनी ठीक से काम नहीं करेंगी. इतना ही नहीं चिमनी को साफ नहीं करने से उसमें आग लगने का खतरा भी रहता है. लेकिन किचन की चिमनी साफ करना किसी टास्क से कम नहीं है. चिकनी और चिपचिपी चिमनी को साफ करने में काफी परेशानी होती है. आज हम आपकी परेशानी को दूर करने के लिए चिमनी  को साफ करने के 4 सिंपल तरीके बता रहे हैं. जिससे आप आसानी से इसे साफ कर सकते हैं. 

1- डिटर्जेंट और बर्तन धोने वाला लिक्विड- अगर आप समय-समय पर किचन साफ करते रहते हैं तो आपको चिमनी भी साफ करते रहना चाहिए. हालांकि चिमनी को साफ करने में काफी मुश्किल आती है. अगर चिमनी बहुत गंदी ना हो तो आप उसे गर्म पानी में डिटर्जन और लिक्विड बर्तन धोने वाला साबुन मिलाकर साफ कर सकते हैं. चिमनी के फिल्टर को निकालकर इस घोल में डाल दें और किसी ब्रेश से साफ कर लें. 

2- बेकिंग पावडर का इस्तेमाल करें- चिमनी को साफ करने के लिए आप बेकिंग पावडर का भी इस्तेमाल कर सकतें हैं. इसके लिए बेकिंग पाउडर को चिमनी के फिल्टर पर डाल दें. अब एक बड़े बर्तन में फिल्टर्स को डाल दें और उसमें विनेगर, नमक और गरम पानी डाल कर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें. करीब 2 घंटे बाद इन्हें पानी से निकालकर साफ कर लें. आप चिमनी के हुड को भी बेकिंग पाउडर और विनेगर के घोल से साफ कर सकते हैं.
 
3- कास्टिक सोडा का इस्तेमाल करें- आप कास्टिक सोडा से भी चिमनी साफ कर सकते हैं. सबसे पहले चिमनी के फिल्टर्स को निकाल लें. किसी बर्तन में पानी गर्म कर लें और किसी बाल्टी या टब में फिल्टर को डाल दें. अब गर्म पानी और उसमें कास्टिक सोडा डालकर 1 घंटे के लिए इसे छोड़ दें. कास्टिक सोडा से फिल्टर्स पर लगी गंदगी ऊपर आ जाएगी. अब फिल्टर को पानी से निकाल कर सर्फ या साबुन से अच्छी तरह धो लें, सुखाने के बाद चिमनी पर लगा दें.

4- विनेगर का प्रयोग करें- अगर चिमनी बहुत ज्यादा गंदी नहीं है तो आप इसे विनेगर से भी साफ कर सकते हैं. इसके लिए चिमनी के फिल्टर्स को निकाल लें. एक बर्तन में विनेगर डालकर रख लें, और उसमें आप पेपर टॉवल को डूबा लें. अब उस पेपर से चिमनी को अच्छी तरह से साफ कर लें. 

ये भी पढ़ें: गैस चूल्हा नए जैसा चमकने लगेगा, अपनाएं ये घरेलू उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Medicine Storage: घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
Low Gas Flame: बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget