एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: गैस चूल्हा नए जैसा चमकने लगेगा, अपनाएं ये घरेलू उपाय

Kitchen Hacks: सुबह से लेकर रात तक किचन में खाना बनता है. ऐसे में किचन सबसे ज्यादा गंदा होता है. आज हम आपको किचन साफ करने के 5 शानदार तरीके बता रहे हैं. आप इन्हें जरूर अपनाएं.

Gas Stove Cleaning Tips: घर की सबसे अहम जगह किचन (Kitchen) होती है. सुबह की चाय से लेकर रात के खाने तक दिन में न जाने कितनी बार गैस का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में कई बार गैस के चूल्हे पर कुछ चीजें गिर जाती हैं. अक्सर दूध और चाय गैस पर जरूर गिर जाती है. जिससे गैस चूल्हे (Gas Stove) की सफाई बहुत जरूरी हो जाती है. अगर आप अच्छी तरह से गैस की सफाई नहीं करेंगे तो इसमें बैक्टीरिया (Bacteria) पनपने लगते हैं. इसीलिए गैस चूल्हे को समय-समय पर साफ करना बहुत जरूरी है. कई बार गैस चूल्हे काले पड़ जाते हैं, जो देखने में काफी गंदे लगते हैं. आज हम आपको गैस चूल्हे को साफ करने के कुछ बड़े ही सिंपल घरेलू उपाय (Home Remedies) बता रहे हैं. जिससे आप गैस चूल्हे की अच्छी तरह से सफाई कर सकते हैं. इस तरह गैस साफ करने से बर्नर और गैस के चूल्हे नए जैसे चमकने लगेंगे.

1- नमक और बेकिंग सोडा- गैस चूल्हा साफ करने के लिए आप नमक और बेकिंग सोडा (Baking Soda) का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए 1 चम्मच पानी, 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच नमक को मिलाकर पेस्ट बना लें, अब इसे किसी कपड़े या स्पंज से गैस स्टोव और चूल्हे पर लगा दें. इससे गैस चूल्हे पर लगे दाग आसानी से हट जाएगे.
 
2- सफेद सिरका- घर की साफ-सफाई में सफेद सिरके (Vinegar) का काफी इस्तेमाल किया जाता है. सफेद सिरका से फर्श साफ होता है इसके अलावा आप इससे गैस चूल्हे को भी साफ कर सकते हैं. एक स्प्रे बोतल में एक तिहाई सफेद सिरका और दो तिहाई पानी डाल लें. अब खाना बनाने के बाद जब भी गैस साफ करें इस घोल को गैस चूल्हे और स्टोव पर स्प्रे कर दें. अब 5-7 मिनट बाद स्पंज या किसी कपड़े से स्टोव को पोंछ दें. 

3- डिशवॉशर सोप और बेकिंग सोडा- गैस चूल्हा साफ करने के लिए ज्यादातर लोग बर्तन धोने वाले साबुन का इस्तेमाल करते हैं. आप लिक्विड सोप (Liquid Soap) में अगर बेकिंग सोडा डालकर इस्तेमाल करेंगे, तो इससे चूल्हा नया जैसा चमकने लगेगा. इसके लिए किसी बाउल में बर्तन धोने वाला साबुन और बेकिंग सोडा को बराबर मात्रा में मिक्स कर लें. अब इसे किसी स्पंज या कपड़े से स्टोव पर फैला दें. अब 2-4 मिनट बाद किसी कपड़े से इसे अच्छी तरह से साफ कर दें. 

4- हाइड्रोजन पेरोक्साइड और बेकिंग सोडा- कई लोग गैस चूल्हे की डीप क्लीनिंग के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड (Hydrogen Peroxide) और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी करते हैं. इससे गैस पर जमी गंदगी आसानी से निकल जाती है. इसके लिए पहले अच्छी तरह गैस को साफ कर लें. अब बेकिंग सोडा छिड़क दें, उसके ऊपर हाइड्रोजन पेरोक्साइड डाल दें. कम से कम 1 घंटे तक ऐसे ही रहने दें. अब पानी से अच्छी तरह से साफ कर दें. ध्यान रखें इस तरह साफ करने के बाद चूल्हा जब पूरी तरह से सूख जाए तभी इस्तेमाल करें.

5- अमोनिया- गैस चूल्हे के बर्नर को आप अमोनिया (Ammonia) से भी साफ कर सकते हैं. इसके लिए चूल्हे का बर्नर हटा लें और बर्नर को किसी जिप वाले बैग में रख दें. अब इस बैग में अमोनिया डाल दें. इन्हें पूरी रात उसी जिप बैग में रहने दें. अगले दिन बर्नर को निकाल कर देखें पूरी तरह साफ हो चुके होंगे. 

ये भी पढ़ें: सब्जी में मिर्च तेज हो जाए तो, टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, अपनाएं ये 5 नुस्खे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nita Ambani Saree: नीता अंबानी ने हीरों के गहनों संग दिखाई शाही शान, 2 महीने में तैयार हुई यह बनारसी साड़ी
नीता अंबानी ने हीरों के गहनों संग दिखाई शाही शान, 2 महीने में तैयार हुई यह बनारसी साड़ी
Gas Burner Cleaning: गैस बर्नर के जाम छेद मिनटों में होंगे साफ! बस आजमाएं रसोई में रखी यह जादुई चीज
गैस बर्नर के जाम छेद मिनटों में होंगे साफ! बस आजमाएं रसोई में रखी यह जादुई चीज
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Chandipura Virus: गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक

वीडियोज

Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget