एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: क्रॉकरी को टूटने-फूटने से बचाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक, सालों साल चलेगी

Crockery Utensils: कुछ लोगों को कीमती क्रॉकरी खरीद कर रखने का शौक होता है. ऐसे में अगर कोई भी चीज टूट जाए तो बड़ा दुख होता है. अगर आप घर की क्रोकरी को लंबे वक्त तक चलाना चाहते हैं तो ये टिप्स अपनाएं.

Keep Your Crockery Safe: अक्सर लोगों को घर में शानदार क्रॉकरी रखने का शौक होता है. कई बार लोग महंगी महंगी चीजें खरीद कर ले आते हैं. घर में मेहमानों के आने पर अक्सर लोग नई क्रोकरी निकाल कर इस्तेमाल करते हैं. क्रोकरी में काफी ज्यादा मैकेनिकल स्ट्रेंथ और रेसिस्टेंस होती है, लेकिन फिर भी आपको इन्हें बड़े ही तरीके से संभालकर रखने की जरूरत होती है. कई लोग बड़ी ही लापरवाही से शेल्फ में रख देते हैं. जिससे क्रॉकरी टूट जाते हैं या क्रेक पड़ जाते हैं. आज हम आपको क्रोकरी को टूटने से बचाने और संभालकर रखने के लिए कुछ टिप्स बता रहे हैं. इससे आपकी क्रॉकरी को लंबे समय तक सुरक्षित रहेगी. आपको सिर्फ इन बातों का जरूर रखना है. 

एक-दूसरे से चिपकाकर न रखें- कुछ महिलाएं स्पेस की कमी की वजह से क्रॉकरी को एक-दूसरे से सटाकर या एक दूसरे में फंसा कर रख देती हैं. इससे पेंट आपस में चिपक सकता है और क्रॉकरी टूट सकती है. अगर आप बिल्कुल चिपका कर रख रहे हैं तो दो बर्तनों के बीच में एक मुलायम पेपर का टुकड़ा भी जरूर रख दें. 

1- वजन के हिसाब से रखें- जब भी आप शेल्फ में क्रोकरी रख रहे हैं तो हमेशा वजन वाली बात को ध्यान में रखें. हमेशा भारी और बड़ी प्लेस्ट नीचे रखें उसके ऊपर हल्के बर्तन रखें. एक साथ ज्यादा बर्तन न रखें इससे प्लेट्स और क्रॉकरी को नुकसान पहुंच सकता है. एक बार में 6-8 बर्तन को ही एक साथ रखें. 

2- धोने में पानी के टेंपरेचर का ख्याल रखें- जब भी आप क्रॉकरी के बर्तन धोएं हमेशा पाना का टेंपरेचर देख लें. इसके लिए पानी ज्यादा गरम या ठंडा नहीं होना चाहिए. इससे क्रोकरी चटक सकती है. हमेशा हल्के नॉर्मल पानी या गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें. 

3- अखबार में लपेट नहीं रखें- आपने ज्यादतर घरों में क्रोकरी के बर्तनों जैसे डिनर सेट को न्यूजपेपर में लपेट रखा देखा होगा. ऐसा क्रोकरी को टूटने से बचाने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इससे अखबार की इंक क्रॉकरी पर लग जाती है और चमक फीकी पड़ जाती है. 

4- ध्यान से साफ करें- आपको क्रोकरी को वॉश करते वक्त बहुत ध्यान रखना पड़ता है. धुलने के बाद इन्हें किसी साफ और मुलायम कपड़े पर उल्टा करके रख दें. जब पानी निकल जाए तो किसी साफ कपड़े से बहुत सावधानी से पोछें, क्योंकि जरा सा हाथ से फिसलते ही क्रोकरी टूट जाती है. 

5- सिंक लाइन लगा लें- रबड़ या सॉफ्ट टावल सिंक लाइन लगाने से क्रॉकरी फिसलकर गिरने पर भी नहीं टूटती है. कई बार रखते वक्त या वॉश करते वक्त बर्तन हाथ से फिसल जाते हैं ऐसे में क्रोकरी तो तुरंत टूट जाती है.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: ठंड में नमी के कारण दाल और अनाज खराब हो रहे हैं तो अपनाएं ये तरीका, सालों साल चलेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
इस तरह से बनाएं अंडा करी, पूरा परिवार हो जाएगा आपका दीवाना
इस तरह से बनाएं अंडा करी, पूरा परिवार हो जाएगा आपका दीवाना
शाहरुख खान जैसी जिंदगी जीनी है? आज से ही करें ये बदलाव
शाहरुख खान जैसी जिंदगी जीनी है? आज से ही करें ये बदलाव
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget