एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: घर में कॉकरोच की समस्या से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

Cockroach Killer: बारिश के मौसम में कॉकरोच और कीड़े-मकौड़े सबसे ज्यादा परेशान करते हैं. खाने-पीने की जगह पर किचन में सबसे ज्यादा कॉकरोच होते हैं. आप कुछ घरेलू उपाय से कॉकरोच भगा सकते हैं.

Cockroach Killer Home Remedies: अक्सर लोग घर में कॉकरोच की समस्या से परेशान रहते हैं. ऐसे में लोग घर में तरह-तरह के उपाय करते हैं. हालांकि मार्केट में भी कॉकरोच भगाने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं. हालांकि ऐसी चीजों में कैमिकल काफी ज्यादा होता है. कॉकरोच भगाने वाली रासायनिक चीजों से स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है. ऐसे में कई लोग कॉकरोच भगाने के लिए घरेलू उपाय इस्तेमाल करते हैं. आज हम आपको आसानी से कॉकरोच भगाने के कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं. आप इन्हें अपना सकते हैं.

1- तेजपत्ते का इस्तेमाल- तेजपत्ता में काफी तेज गंध होती है जिससे कॉकरोच भाग जाते हैं. घर में जहां कॉकरोच हों आप वहां तेजपत्ता की कुछ पत्ति‍यां मसलकर रख सकते हैं. दरअसल, तेजपत्ता को हाथों से मसलने पर हल्का तेल नज़र आता है. इस तेल की गंध से कॉकरोच भाग जाते हैं. कोशिश करें कि समय-समय पर पत्ति‍यां बदलते रहें.

2- लौंग की गंध- कॉकरोच भगाने के लिए लोग लौंग का इस्तेमाल भी करते हैं. लौंग की तेज गंध से कॉकरोच भाग जाते हैं. आप किचन में, दराजों में और स्टोर रूम की अलमारियों में लौंग की कलियां रख दें. इससे आसानी से कॉकरोच भाग जाएंगे.

3- बेकिंग पाउडर और चीनी- घर में कॉकरोच होने पर आप एक कटोरे में बेकिंग पाउडर और उतनी ही मात्रा में चीनी मिला लें. अब इस मिश्रण को कॉकरोच वाली जगहों पर छिड़क दें. चीनी के मीठे स्वाद से कॉकरोचों उस जगह पर आएंगे और बेकिंग सोडा उन्हें मारने का काम करेगा. आप समय-समय पर ऐसा करते रहें. 

4- केरोसिन ऑयल का इस्तेमाल- कॉकरोच और कीड़े भगाने के लिए लोग केरोसिन ऑयल का भी इस्तेमाल करते हैं. केरोसिन ऑयल से कॉकरोच भाग जाते हैं, हालांकि इसके छिड़काव के बाद बदबू हो जाती है. 

5- बोरेक्स का इस्तेमाल- आपको जहां भी कॉकरोच दिखें आप उस जगह पर बोरेक्स पाउडर छिड़क सकते हैं. हालांकि बोरेक्स पाउडर से बच्चों को दूर रखने की जरूरत है, क्योंकि ये स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. कोशिश करें कि रात में इस पाउडर का छिड़काव करें.

ये भी पढ़ें: किचन की चिमनी को साफ कैसे करें? गैस चिमनी साफ करने के 4 सिंपल तरीके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Medicine Storage: घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
Low Gas Flame: बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget