एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: फल- सब्जियां रखने से पहले इस तरह चमकाएं गंदा फ्रिज, बैक्टीरिया रहेंगे दूर

Fridge Cleaning: फ्रिज में फ्रेश फल और सब्जियां रखने से पहले अच्छी तरह से फ्रिज को साफ कर लें. पुराने फल और सब्जियां निकाल दें. अगर फ्रिज से बदबू आ रही हो तो सफाई के लिए इन घरेलू उपायों को अपनाएं.

Fridge Cleaning Tips: किचन में सबसे ज्यादा साफ-सफाई की जरूरत होती है. रसोई में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला एप्लाइंस है फ्रिज, जिसे साफ-सुथरा रखना बहुत जरूरी है. आटा, सब्जी, दूध, दही से लेकर खाने-पीने की बहुत सारी चीजें आपको फ्रिज में मिल जाएंगी. फूड स्टोरेज के लिए भी लोग अब फ्रिज का इस्तेमाल करने लगे हैं. ऐसे में फ्रिज को साफ रखना सबसे जरूरी है. अगर फ्रिज को समय-समय पर साफ नहीं किया जाए, तो इससे बैक्टीरिया खाने में पहुंच सकते हैं. कुछ लोगों का फ्रिज इतना गंदा हो जाता है कि बदबू आने लगती है. इससे फ्रिज में रखी चीजें भी जल्दी खराब होने लगती हैं. जब भी नए फल और सब्जियां खरीद कर लाएं पहले अपने फ्रिज को साफ कर लें फिऱ फल और सब्जियों को धो कर सूखने के बाद ही फ्रिज में स्टोर करें. जानते हैं फ्रिज को साफ करते वक्त आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए. 

इस तरह करें फ्रिज की सफाई 

1- फ्रिज की सफाई करते वक्त सबसे पहले पुरानी सारी सब्जियां और फल बाहर निकाल लेने चाहिए.

2- अगर फ्रिज से बदबू आ रही है, तो सफाई के लिए बेकिंग सोडा या नींबू के रस इस्तेमाल करें.

3- फ्रिज में रखे सभी सामान को बाहर निकाल लें. पुराने फल और सब्जियों को एक जगह रख लें.

4- आप एक कटोरी में थोड़ा गर्म पानी लें. अब इसमें नमक डालकर किसी कपड़े की सहायता से फ्रिज को अंदर से साफ कर लें. 

5- साफ करने के बाद आप चाहें तो फ्रिज को कुछ घंटे के लिए खुला भी रख सकते हैं. 

6- अब फ्रिज में लगी सारी ट्रे को बाहर निकालकर अच्छी तरह धो लें, सूखने पर फ्रिज में लगा दें.

7- कोशिश करें कि बचा हुआ सामान ज्यादा दिनों तक फ्रिज में स्टोर न रहे.

8- फ्रिज में कभी भी सामान को खुला न रखें. खाने-पीने की चीजों को खोलकर रखने से पूरे फ्रिज में स्मैल हो जाती है, इसलिए चीजों को हमेशा ढककर रखें.

9- आप फ्रिज को साफ करने के लिए गर्म पानी, बेकिंग सोडा, विम जेल और सफेद सिरका डालकर एक घोल बना लें. इसे स्प्रे बोतल में डालकर इससे फ्रिज साफ करें. 

10- फ्रिज में बदबू आ रही है, तो वाइट विनेगर से फ्रिज की सफाई करें. एक कटोरी में वाइट विनेगर डालकर फ्रिज में रख दें. इससे बदबू चली जाएगी.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: सर्दियों में पिएं ब्रोकली सूप, बच्चों को भी पसंद आएगा इसका क्रीमी फ्लेवर, जानिए रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
Iodine Deficiency: टेबल सॉल्ट, सेंधा या पिंक सॉल्ट, आयोडीन के लिए कौन सा नमक चुनें?
टेबल सॉल्ट, सेंधा या पिंक सॉल्ट, आयोडीन के लिए कौन सा नमक चुनें?
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget