एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: कुकर में बनाएं Eggless Chocolate Cake, जानिए केक बनाने की रेसिपी

Chocolate Cake Recipe: बच्चों को केक खाना बहुत पसंद होता है. आप घर में बिना माइक्रोवेव के आसानी से कुकर में चॉकलेट केक बना सकते हैं. आइये जानते हैं एगलेस चॉकलेट केक की रेसिपी.

Eggless Cake Recipe: आजकल कोई भी मौका हो केक सबके घरों में आता है. किसी का बर्थडे हो या मैरिज एनिवर्सरी हर मौके पर केक काटने का चलन खूब बढ़ रहा है. अभी तक ज्यादातर लोग मार्केट से ही केक खरीदते थे, लेकिन कोरोना के बाद से बहुत सारे लोग केक भी घर में बनाने लगे हैं. आप बिना माइक्रोवेव के सिर्फ प्रेशर कुकर में भी आसानी से केक बना सकते हैं. कुछ लोग मार्केट के बने क्रीम केक खाने में परहेज करते हैं. कुछ लोगों को अंडे वाला केक पसंद नहीं होता है.

ऐसे में आज हम आपको बिना अंडे और बिना माइक्रोवेब के घर में केक बनाना बता रहे हैं. आप कुकर में आसानी से चॉकलेट केक बना सकते हैं. ये केक खाने में बहुत स्वादिष्ट और स्पंजी बनता है. वेजिटेरियन लोगों को ये एगलेस चॉकलेट केक काफी पसंद आएगा. आइये जानते हैं एगलेस केक की रेसिपी.

बिना अंडे वाला केक बनाने के लिए सामग्री

  • मैदा- 2 कप
  • बेकिंग पाउडर- 2 चम्मच
  • सोडा- छोटी आधा चम्मच 
  • कंडेंस्ड मिल्क- 3/4 कप 
  • कोको पाउडर- 1/4 कप
  • मक्खन- 1/4 कप पिघला हुआ
  • वनीला एसेंस- आधी बड़ी चम्मच
  • पिसी शक्कर- 3/4 कप
  • 1 चुटकी नमक

बिना अंडे वाला चॉकलेट केक बनाने की रेसिपी 

  • सबसे पहले किसी बर्तन में मैदा, कोको पाउडर, शक्कर, बेकिंग पाउडर और सोडा को अच्छी तरह सूखा ही मिक्स कर लें. 
  • अब एक बाउल में वनीला एसेंस, मक्खन और कंडेंस्ड दूध को डालकर अच्छी तरह से फेंट लें.
  • मैदा के मिक्स और कंडेंस्ड मिल्क को अच्छी तरह मिलाकर फेंटते हुए स्मूद पेस्ट बना लें
  • अब जो बैटर तैयार हुआ है उसे किसी ऊंचे बेकिंग पैन में डाल दें.
  • अपने कूकर को 5 मिनट तक तेज गैस पर गर्म कर लें.
  • जब कुकर गर्म हो जाए तो बैटर वाले पैन को कुकर के अंदर रखकर कुकर के ढ़क्कन से ढ़क दें.
  • ध्यान रखें आपको कुकर का ढक्कन सिर्फ ढ़कने के लिए इस्तेमाल करना है इसे टाइट बंद नहीं करना जैसे सीटी आती है.
  • आपको केक बेक करते वक्त नमक या पानी जैसी किसी चीज का इस्तेमाल नहीं करना है. 
  • अब धीमी आंच पर केक को आधे घंटे तक बेक होने दें. कुकर के ढक्कन को हटाकर चाकू की मदद से केक को चेक कर लें. 
  • अगर केक चाकू पर चिपक नहीं रहा तो समझो केक पूरी तरह बेक हो चुका है.
  • आप इस केक को चॉकलेट सीरप डालकर या आइसक्रीम के साथ भी खा सकते हैं. 
  • बच्चों की पार्टी के लिए ये परफेक्ट और टेस्टी केक है.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: नाश्ते में बनाएं चटपटी और टेस्टी हनी चिली इडली, स्वाद लगेगा बेमिसाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बगैर फ्रिज भी ताजी रहेंगी सब्जियां, इन तरीकों से आसान बनेगा काम
बगैर फ्रिज भी ताजी रहेंगी सब्जियां, इन तरीकों से आसान बनेगा काम
Wall Paint Bubbling: दीवार का पेंट उखड़ रहा है? सीधे दोबारा पेंट करने की न करें भूल
दीवार का पेंट उखड़ रहा है? सीधे दोबारा पेंट करने की न करें भूल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget