एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: घर पर जमाएं बिल्कुल मार्केट के जैसा गाढ़ा दही, फॉलो करें ये टिप्स

Kitchen Hacks:आप घर पर बड़ी आसानी से बाजार जैसा दही जमा सकते हैं. इसके लिए आपको सही बर्तन, दूध का तापमान और स्टोर करने का तरीका पता होना चाहिए. आप इन टिप्स को फॉलो कर घर पर आसानी से दही जमा सकते हैं.

गर्मियों के मौसम में खाने के साथ अगर दही मिल जाए तो स्वाद और बढ़ जाता है. अगर कोई रिश्तेदार घर आए तो आप फटाफट उसे लस्सी बनाकर पिला सकते हैं. स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी दही बहुत फायदेमंद है. दही खाने से पेट की दिक्कतें नहीं होती. दही से आपके शरीर को प्रोटीन और कई दूसरे पोषक तत्व मिलते हैं. बच्चों के लिए भी गर्मियों में दही बहुत फायदेमंद होती है. आप दही में शक्कर डालकर खाने के साथ बच्चों को खिला सकते हैं. अगर घर का जमा दही हो तो स्वाद और बढ़ जाता है. घर पर बना दही ज्यादा क्रीमी और फ्रेश होता है. घर के दही में एक अलग सा मीठापन होता है, लेकिन कई लोगों को घर में दही जमाना नहीं आता है. बहुत सारी महिलाओं की ये शिकायत रहती है कि उनका दही मार्केट के जैसा अच्छा नहीं जमता है. दही जमाना कोई मुश्किल काम नहीं है बस आपको इसके लिए कुछ ट्रिक्स पता होनी चाहिए. आज हम आपको ऐसी टिप्स बता रहे हैं जिससे आप घर पर मार्केट जैसा मलाइदार दही आसानी से जमा सकते हैं. जानते हैं टिप्स

घर में जमाएं मार्केट जैसा दही
1 घर पर दही जमाने के लिए आपके पास फुल क्रीम दूध होना चाहिए. इससे दही मलाईदार जमेगी.
2 दही जमाने के लिए सही बरतन होना चाहिए. अगर घर पर कोई मिट्टी का बरतन है तो उसी में दही जमाएं.
3 दही जमाने के लिए पहले दूध को खूब अच्छी तरह गर्मे कर लें. अब इसे थोड़ी देर फैंट लें. 
4 अब झाग बनने के बाद जिस बर्तन में दही जमाना है उसमें दूध को डाल दें.
5 दही जमाने के लिए आपको मौसम के हिसाब से दूध का टेंपरेचर रखना है. जैसे अगर आप गर्मी में दही जमा रहे हैं तो दूध बहुत हल्का गरम होना चाहिए और किसी जाली से ढ़क देना चाहिए.
6 अगर आप ठंड में दही जमा रहे हैं तो आपको दूध थोड़ा ज्यादा गर्म लेना चाहिए. ठंड में आपको किसी गर्म जगह पर दही को जमाने के लिए रखना चाहिए.
7 अब जिस बर्तन में दही जमाना है उसमें दूध को डालकर उसमें एक चम्मच दही डालकर अच्छे से मिला दें.
8 अब बर्तन को बिना हिलाए करीब 6-7 घंटे तक रहने दें. 
9 गर्मियों में दही जमाने के लिए आपको 6 से 7 घंटे की जरूरत होती है. वहीं सर्दियों में दही जमाने के लिए 10 से 12 घंटे चाहिए. 
10 दही को जमने के बाद आप फ्रिज में रख दें. ठंडा होने पर इसे इस्तेमाल करें. इससे आपका दही गाढ़ा और मीठा हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें: फ्रिज में हरी सब्जियां स्टोर करने का बेस्ट तरीका, 15 दिन तक हरी और फ्रेश रहेंगी सब्जियां

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा चिली पोटेटो? कमाल की है यह रेसिपी
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा चिली पोटेटो? कमाल की है यह रेसिपी
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget